फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kendra Yog 2026: सूर्य-नेप्च्यून का केंद्र योग 26 जून को, 4 राशियों पर बढ़ेगा तनाव और चुनौतियां

Tue, 23 Jun 2026 04:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्र योग का यह प्रभाव मानसिक अस्थिरता और परिस्थितियों में बदलाव का संकेत देता है। ऐसे में सभी प्रभावित राशियों को धैर्य, संयम और सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। ]
विज्ञापन
1 of 5
केंद्र योग - फोटो : amar ujala

Kendra Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: 26 जून 2026 को ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण ग्रह योग बनने जा रहा है, जब सूर्य और नेप्च्यून (वरुण ग्रह) एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे। इस स्थिति को ज्योतिष में केंद्र योग कहा जाता है। यह योग मानसिक भ्रम, भावनात्मक अस्थिरता और परिस्थितियों में अचानक बदलाव का संकेत देता है। कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ना जरूरी रहेगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ विशेष राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दौरान गलत फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं।
Budh Gochar 2026: बुध ने किया कर्क में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत
July Astrology: चार बड़े ग्रह गोचर से करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव, जानें सभी राशियों का हाल

विज्ञापन

2 of 5
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए यह योग कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं और आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। बिजनेस या नौकरी में कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।

विज्ञापन

3 of 5
कार्यों में अचानक रुकावटें आने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में अचानक रुकावटें आने की संभावना है। निवेश से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें।

4 of 5
निवेश में नुकसान और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए यह केंद्र योग मानसिक तनाव और आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। निवेश में नुकसान और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अचानक अटक सकते हैं, जिससे चिंता बढ़ सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में तनाव बढ़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को संपत्ति और पारिवारिक मामलों में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। व्यापार में नई चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए किसी भी लेन-देन में सावधानी बरतें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें