फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kendra Drishti Yog 2026: मंगल-शनि का केंद्र दृष्टि योग, इन 4 राशियों के खत्म होंगे संघर्ष और बढ़ेगा धन

Sat, 29 Aug 2026 01:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kendra Drishti Yog 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल और शनि की विशेष स्थिति से केंद्र दृष्टि योग बन रहा है। इस योग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय संघर्ष कम होने, आर्थिक स्थिति सुधरने और करियर में प्रगति के नए अवसर लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
केंद्र योग - फोटो : amar ujala
Kendra Drishti Yog 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार सितंबर की शुरुआत में मंगल और शनि की विशेष स्थिति से केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होने जा रहा है। 1 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 03:25 बजे मंगल और शनि एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिससे यह खास योग बनेगा। हालांकि यह योग सीमित अवधि के लिए रहेगा, लेकिन ज्योतिष में मंगल और शनि दोनों को प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, इसलिए इनकी विशेष स्थिति का असर कई राशियों के जीवन में देखने को मिल सकता है। खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं, मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है और धन से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने की संभावना बन सकती है। तो आइए जानते हैं वे कौन-सी 4 भाग्यशाली राशियां हैं, जिनके लिए मंगल-शनि का केंद्र दृष्टि योग शुभ साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
जीवन में चल रहा संघर्ष धीरे-धीरे कम होगा - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मंगल-शनि का केंद्र दृष्टि योग मेष राशि वालों के लिए काफी लाभदायक रह सकता है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के साथ कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी मामले में राहत मिलने के संकेत हैं। जीवन में चल रहा संघर्ष धीरे-धीरे कम होगा और रिश्तों में आई खटास भी दूर हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 5
आर्थिक दृष्टि से भी समय आपके पक्ष में रह सकता है - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम करने की ऊर्जा में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम को पूरा करने में जुटे रहेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित की मदद से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी समय आपके पक्ष में रह सकता है और धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

4 of 5
सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल-शनि का केंद्र दृष्टि योग प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है। मेहनत का उचित फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक तनाव भी कम हो सकता है। विदेश में नौकरी, कारोबार या अपने काम का विस्तार करने की योजना है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आय बढ़ाने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कारोबार का विस्तार करने की इच्छा पूरी हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने के साथ पुरानी योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कारोबार का विस्तार करने की इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान बड़े फैसले लेने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें