फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kendra Drishti Yog 2025: मंगल-गुरु का अद्भुत योग, इन 3 राशियों को मिलेगा मनचाहा सुख और समृद्धि

Sat, 06 Sep 2025 10:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kendra Drishti Yog Effects on Zodiac Sign: मंगल इस समय कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में स्थित होकर 90 डिग्री की स्थिति में आए। ज्योतिष शास्त्र में इसे केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है। आइए जानते हैं किन राशियों को मंगल-गुरु के केंद्र दृष्टि योग से अधिकतम लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 4
गल इस समय कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में स्थित होकर 90 डिग्री की स्थिति में आए। - फोटो : अमरउजाला
Mangal Guru Conjunction: कल 5 सितंबर 2025 को सुबह 8 बजकर 24 मिनट पर मंगल और गुरु के बीच विशेष कोणीय संबंध बना। मंगल इस समय कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में स्थित होकर 90 डिग्री की स्थिति में आए। ज्योतिष शास्त्र में इसे केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है। दो शक्तिशाली लेकिन स्वभाव से भिन्न ग्रहों के इस मेल से जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर असर पड़ना तय है। मंगल जहां साहस, ऊर्जा और भूमि का कारक है, वहीं गुरु ज्ञान, भाग्य और ऐश्वर्य का प्रतिनिधि माने जाते हैं।
Anant Chaturdashi 2025: राशि के अनुसार अनंत डोरा बांधने से बनेंगे बिगड़े काम, जीवन में आएगी स्थिरता और समृद्धि
इस योग के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह स्थिति स्थिरता, आत्मविश्वास और नए अवसरों का द्वार खोल सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को मंगल-गुरु के केंद्र दृष्टि योग से अधिकतम लाभ मिलने की संभावना है।
Mahalakshmi Rajyog: शारदीय नवरात्रि पर माता रानी की रहेगी कृपा, महालक्ष्मी योग इन राशियों को दिलाएगा समृद्धि
विज्ञापन

2 of 4
लंबे समय से चले आ रहे कानूनी मामले या विवाद अब आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
5 सितंबर 2025 को बने मंगल-गुरु के केंद्र दृष्टि योग का मेष जातकों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। इस समय आपकी कार्यक्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी। व्यवसाय से जुड़े लोग खास लाभ की उम्मीद कर सकते हैं, पुराने अटके हुए सौदे अब पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी सितंबर के शुरुआती दिनों में करियर में प्रगति के संकेत मिलेंगे। नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन या मनचाहा अवसर मिल सकता है। लंबे समय से चले आ रहे कानूनी मामले या विवाद अब आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। परिवार के मोर्चे पर भी सुखद बदलाव होंगे। घर के बुजुर्गों का सहयोग और अपनों का साथ आपके मन को संतोष देगा।
विज्ञापन

3 of 4
नौकरीपेशा लोग अपने फैसलों में आत्मनिर्भर होंगे और कामकाज में सफलता पाने के नए अवसर सामने आएंगे। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
मंगल और गुरु का यह खास योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहत और प्रगति लेकर आया है। सबसे पहले सेहत के मामले में सुधार दिखाई देगा। जो लोग लंबे समय से शारीरिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे, उन्हें आराम मिलेगा। युवाओं के आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नई योजनाओं पर काम करने और पुराने कार्यों को नई दिशा देने के लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने फैसलों में आत्मनिर्भर होंगे और कामकाज में सफलता पाने के नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी, वहीं घर के माहौल में भी अपनापन और प्यार का भाव गहराएगा।
विज्ञापन

4 of 4
व्यापार या दुकानदारी से जुड़े जातक अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु जातकों के लिए मंगल-गुरु का यह केंद्र दृष्टि योग बेहद फलदायी साबित हो सकता है। करियर में प्रगति और उन्नति के अवसर सामने आएंगे। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे और पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास लाभकारी रहेगा। नया प्रोजेक्ट अचानक फायदा दे सकता है, साथ ही पुराने कामों में भी तेजी आएगी। व्यापार या दुकानदारी से जुड़े जातक अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में संतुलन बना रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होने से मन में संतोष और स्थिरता आएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें