फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Remedies: करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, रिश्तों में आएगी नई मिठास

Fri, 03 Oct 2025 12:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

 Zodiac remedies Karwa Chauth: इस वर्ष करवा चौथ का पावन व्रत 10 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखकर रात को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य के बाद व्रत का पारण करती हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Karwa Chauth Rashi Anusar Upay - फोटो : amar ujala
Karwa Chauth Par Rashi Anusar Upay: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन स्त्री के लिए बेहद खास और भावनात्मक होता है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। खासकर उत्तर भारत में इसकी धूम देखने को मिलती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ न केवल पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को मजबूत करता है, बल्कि यह पारिवारिक सौहार्द का भी प्रतीक है। पारंपरिक रूप से यह व्रत विवाहित महिलाएं रखती हैं, लेकिन कुछ कुंवारी लड़कियां भी अपने भावी जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए इसे करती हैं।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर चंद्र दर्शन कब और कैसे करें? यहां जानें पूरी विधि
इस वर्ष करवा चौथ का पावन व्रत 10 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखकर रात को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य के बाद व्रत का पारण करती हैं। यदि आप इस शुभ अवसर पर अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय करती हैं, तो न केवल आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता और स्थिरता आएगी, बल्कि सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी। आइए जानें, राशि के अनुसार करवा चौथ के कुछ खास और सरल ज्योतिष उपाय, जो इस पर्व को और भी फलदायी बना सकते हैं।
Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद? जानें व्रत खोलने का समय
विज्ञापन

2 of 13
करवा चौथ के दिन लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
अगर आपकी राशि मेष है तो करवा चौथ के दिन लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। मेष के स्वामी मंगल हैं, और ये रंग आपके रिश्ते में ऊर्जा और सामंजस्य बढ़ाते हैं। पूजन में पीली मिठाई का भोग अवश्य लगाएं, इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है।
विज्ञापन

3 of 13
इस दिन सिल्वर रंग के कपड़े पहनना और पूजा में सफेद फूलों का प्रयोग करना आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाएं पारंपरिक सोच की होती हैं और इनकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस दिन सिल्वर रंग के कपड़े पहनना और पूजा में सफेद फूलों का प्रयोग करना आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में स्थिरता बनी रहती है।

4 of 13
इस दिन हरी चूड़ियां और हरे कपड़े पहनना लाभदायक होगा और पूजा का फल बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाएं करवा चौथ की कथा का पाठ या श्रवण ज़रूर करें। हरे रंग से इनकी ग्रह अनुकूलता जुड़ी है, इसलिए इस दिन हरी चूड़ियां और हरे कपड़े पहनना लाभदायक होगा और पूजा का फल बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
क्रीम रंग के कपड़े पहनें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर जल्दी उठकर बड़ों का आशीर्वाद लें और किसी सुहागन स्त्री (जैसे सास या जेठानी) को श्रृंगार सामग्री भेंट करें। क्रीम रंग के कपड़े पहनें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
करवा चौथ पर लाल, नारंगी या सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करें। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि की जातक करवा चौथ पर लाल, नारंगी या सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करें। ये रंग आपके आत्मविश्वास और रिश्ते की गरिमा को बढ़ाते हैं। इन रंगों में पूजन करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

7 of 13
इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने और हरी चूड़ियां पहनने की सलाह दी जाती है। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि की महिलाओं को इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने और हरी चूड़ियां पहनने की सलाह दी जाती है। साथ ही, पीली वस्तुओं का दान करने से वैवाहिक जीवन में मजबूती और पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

8 of 13
करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार ज़रूर करें और लाल रंग की चूड़ियां व सिंदूर लगाएं। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि की स्त्रियां करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार ज़रूर करें और लाल रंग की चूड़ियां व सिंदूर लगाएं। यह आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

9 of 13
करवा चौथ के दिन गुलाबी साड़ी पहनना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन गुलाबी साड़ी पहनना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसके अलावा, करवा चौथ के दिन श्री गणेश जी की पूजा करते समय केसर से बनी मिठाई का भोग अर्पित करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

10 of 13
इस राशि की महिलाएं इस दिन पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनें। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
इस राशि की महिलाएं इस दिन पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनें। पूजा में इन रंगों के फूलों और पीली मिठाई का प्रयोग करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होते हैं।

11 of 13
करवा चौथ के दिन हल्के नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हल्के नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। शनि ग्रह से जुड़ी यह राशि यदि पूजा में नीले फूलों का उपयोग करे, तो वैवाहिक जीवन में स्थायित्व और समझदारी बढ़ती है।

12 of 13
करवा चौथ पर हल्के नीले कपड़े पहनें और तांबे के लोटे से चंद्रमा को अर्घ्य दें। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि की जातकाएं करवा चौथ पर हल्के नीले कपड़े पहनें और तांबे के लोटे से चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके साथ ही किसी सुहागन को श्रृंगार सामग्री उपहार में देने से आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन

13 of 13
इस दिन पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को इस दिन पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ये रंग भावनात्मक संतुलन और प्रेम को बढ़ाते हैं। यदि जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा हो, तो इस उपाय से वह भी दूर हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें