Karwa Chauth 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार 10 अक्तूबर को करवा चौथ है। यह दिन सुहागिनों के लिए बेहद शुभ है, क्योंकि इस तिथि पर उपवास रखने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा करवा चौथ पर पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा आदि शुभ कार्य करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और रिश्तों में प्रेम-विश्वास का संचार होता है।इस वर्ष करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बने हुए हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक करवा चौथ पर शनि मीन, सूर्य कन्या और गुरु मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा शुक्र के घर यानी वृषभ में संचरण करेंगे। अब चूंकि शुक्र सुख-सौभाग्य, प्रेम और विलासिता के कारक है, इसलिए कुछ राशि वालों को इसका विशेष लाभ हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Karwa Chauth 2025: 10 अक्तूबर को करवा चौथ, जानें सरगी खाने से लेकर चंद्रोदय का समय