फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

Tue, 07 Oct 2025 01:08 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब कोई महिला पहली बार करवा चौथ का व्रत रखती है, तो उसे कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि उसका उपवास सफल हो सके। ऐसे में आइए जानते हैं महिलाओं के करवा चौथ के व्रत के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ के व्रत में न करें ये गलतियां - फोटो : Amar Ujala
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र, वैवाहिक सुख और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए रखा जाता है। यह पर्व श्रद्धा और आस्था से जुड़ा है। इसमें कुछ नियम-कायदों का पालन करना भी जरूरी माना गया है। खासकर जब कोई महिला पहली बार यह व्रत रखती है, तो उसे कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि उसका उपवास सफल हो सके। ऐसे में आइए जानते हैं महिलाओं के करवा चौथ के व्रत के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं जरूर करें ये 5 उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
बिना सरगी के व्रत शुरू करना
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले सरगी से ही आरंभ होता है। सास द्वारा दी जाने वाली सरगी में फल, मिठाइयां, सूखे मेवे और पानी शामिल होता है। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि बिना सरगी खाए उपवास अधूरा और अशुभ माना जाता है। इसलिए इस परंपरा का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन

2 of 5
व्रत के दौरान पानी पीना - फोटो : Freepik
व्रत के दौरान पानी पीना
करवा चौथ का उपवास निर्जला होता है, यानी इसमें पानी पीने की मनाही होती है। दिन भर प्यास लगने पर भी गलती से पानी नहीं पीना चाहिए। अगर प्यास असहनीय लगे तो मन को किसी काम में लगाएं या चेहरे पर ठंडा पानी छिड़क लें। व्रत में पानी पीने से उपवास भंग हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
काले और सफेद रंग के वस्त्र  - फोटो : freepik
काले और सफेद रंग के वस्त्र 
इस दिन कपड़ों का चुनाव भी मायने रखता है। माना जाता है कि करवा चौथ पर काले और सफेद वस्त्र धारण करना अशुभ होता है। इसकी जगह महिलाओं को लाल, गुलाबी, पीले या नारंगी जैसे शुभ रंगों के वस्त्र पहनने चाहिए। यह न केवल सौभाग्य लाता है बल्कि दांपत्य जीवन में प्रेम भी बढ़ाता है।

4 of 5
नुकीले सामान का उपयोग करना - फोटो : amar ujala
नुकीले सामान का उपयोग करना
करवा चौथ के दिन तेज या नुकीली वस्तुओं का प्रयोग करने से बचना चाहिए। चाकू, कैंची या सुई जैसी चीजों का उपयोग करना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत का पुण्य घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकारात्मक सोच  - फोटो : amar ujala
नकारात्मक सोच 
व्रत केवल शारीरिक संयम ही नहीं बल्कि मानसिक शांति का भी प्रतीक है। इस दिन किसी की बुराई करना, झगड़ा करना या मन में नकारात्मक विचार लाना शुभ नहीं माना जाता है। करवा चौथ पर पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता और आपसी सम्मान बनाए रखना ही व्रत का असली उद्देश्य है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें