फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बनेगा ग्रहों का शुभ संयोग, आएगी इन राशियों के रिश्ते में मिठास

Mon, 30 Oct 2023 02:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ 2023 - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 2023 Shashi Rajyog: करवा चौथ इस बार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर की रात 09:29 बजे से ही शुरू हो जाएगी और एक नवंबर को रात 9:18 बजे तक रहेगी। यह पर्व चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा भी रात्रि 8:06 बजे पर उदय होगा। इस बार करवा चौथ पर बेहद दुर्लभ योग बन रहे हैं। 1 नवंबर को चन्द्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होंगे। इसी के साथ मंगल, बुध और सूर्य तुला राशि में हैं। सूर्य और बुध बुधादित्य योग बना रहे हैं तो मंगल और सूर्य मिलकर मंगलादित्य योग बना रहे हैं। शनि भी 30 साल बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में शश योग बना रहे हैं। इस दिन शिवयोग मृगशिरा नक्षत्र और बुधादित्य योग का संगम रहेगा। शिव योग शिव को समर्पित, मृगशिरा नक्षत्र मंगल को समर्पित, बुधादित्य योग यश और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। इन योगों से पर्व का महत्व हजारों गुना बढ़ गया है। इन सभी शुभ संयोगों के बीच कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके जातकों की किस्मत चमकने वाली है। न सिर्फ इनके दाम्पत्य जीवन में प्रेम और खुशहाली बढ़ेगी बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा से इन्हें धन दौलत भी खूब मिलेगी।  आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां 
विज्ञापन

2 of 6
Karwa Chauth 2023 Shashi Rajyog
मेष राशि 
करवा चौथ का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी माना जा रहा है। मेष राशि के जतकों के प्रेम संबंधों में मधुरता और प्रगाढ़ता आएगी। इसके साथ ही इन्हें धन लाभ होने की संभावना भी है। ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग आर्थिक तंगी भी दूर करेगा। धन-धान्य में बढ़ोत्तरी के साथ परिवार में भी आपकी साख बनेगी। समाज में भी आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Karwa Chauth 2023 Shashi Rajyog
वृष राशि
करवा चौथ के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि यानी वृषभ राशि में होंगे और शशि राजयोग का निर्माण करेंगे। वृषभ राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशहाली में वृद्धि होगी और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य भी बैठेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यदि आपने किसी को उधर दिया था तो वह आपको वापस मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है। आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपको करियर में भी शुभ अवसर प्राप्त होंगे।

4 of 6
Karwa Chauth 2023 Shashi Rajyog
कर्क राशि
करवा चौथ पर चंद्रमा की शुभ स्थिति से बने शशि राजयोग का लाभ कर्क राशि के लोगों को भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य  बढ़ेगा। आप अगर कोई नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम है। अगर जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा था तो वह भी दूर होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Karwa Chauth 2023 Shashi Rajyog
कन्या राशि
करवाचौथ पर बन रहे शुभ योग का विशेष लाभ कन्या राशि के जातकों को मिलने वाला है। पत्य जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली बढ़ेगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में मुनाफा हासिल होगा। निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय काफी शुभ फल देने वाला है। नौकरी में अच्छे ऑफर आपको मिल सकते हैं। सभी वांछित कार्यों में आपको सिद्धि प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karwa Chauth 2023 Shashi Rajyog
मकर राशि 
ग्रहों के शुभ योग के शुभ प्रभाव से आपका जीवन सुचारु रूप से चलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। पति और पत्नी के रिश्तों में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे। आपकी आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। मेहनत आपको शुभ फल मिलेगा। नई नौकरी के लिए ऑफर भी मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें