कमजोर बुध के संकेत
- फोटो : adobe stock images
कमजोर बुध के संकेत
1. गलत फैसले लेना- कुंडली में बुध दुर्बल होने पर व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाता, जिससे बार-बार गलत विकल्प चुनने की स्थिति बनती है।
2. याददाश्त कमजोर होना- अशुभ बुध के प्रभाव से चीजें जल्दी भूल जाना, एकाग्रता की कमी और कामों में जल्दबाजी देखने को मिलती है।
3. वाणी से जुड़ी परेशानी- बुध कमजोर होने पर बोलने में हिचकिचाहट, शब्दों का सही प्रयोग न कर पाना या बात स्पष्ट न रख पाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4. तनाव और चिंता- ऐसे जातक छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक दबाव या चिंता में आ जाते हैं।