फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalsarp Yog: अगले 15 दिन इन तीन राशियों के लिए रहेंगे भारी, कालसर्प योग से बढ़ेंगी मुश्किलें

Mon, 08 Jun 2026 01:05 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kalsarp Yog 2026: 9 जून से 23 जून के बीच कालसर्प योग बनने जा रही है, जब ग्रहों की चाल एक विशेष संयोग का निर्माण करेगी।  इस दौरान कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है, जिससे उन्हें सावधानी और समझदारी के साथ कदम उठाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
1 of 5
कालसर्प योग 2026 - फोटो : AI
Kalsarp Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प योग को एक प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है, उनके जीवन में समय-समय पर उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। यह योग तब निर्मित होता है जब कुंडली के सात प्रमुख ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। ऐसी ही खगोलीय स्थिति 9 जून से 23 जून के बीच बनने जा रही है, जब ग्रहों की चाल एक विशेष संयोग का निर्माण करेगी। इस दौरान कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है, जिससे उन्हें सावधानी और समझदारी के साथ कदम उठाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों के करियर पर दबाव बढ़ सकता है। 
  • कार्यस्थल पर अचानक परिस्थितियां बदल सकती हैं, जिससे तनाव या काम का बोझ महसूस हो सकता है। 
  • ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी होगा। 
  • सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय संयम बरतें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। 
  • आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा। 
  • इस दौरान सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही आदि का दान करना आपके लिए लाभकारी माना जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों की परीक्षा ले सकता है। 
  • केतु का आपकी राशि में और राहु का सातवें भाव में होना वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकता है। 
  • छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना ही समझदारी होगी। 
  • जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और किसी महत्वपूर्ण डील के टूटने की संभावना भी बन सकती है। 
  • नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। 
  • यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इस समय भगवान शिव के मंत्रों का जप करना मानसिक शांति देगा।

4 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह अवधि करियर और प्रेम जीवन दोनों में हलचल ला सकती है। 
  • अचानक स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं। 
  • रिश्तों में गलतफहमी और शक की भावना दूरी बढ़ा सकती है, इसलिए अपने पार्टनर से खुलकर संवाद करना जरूरी है। 
  • पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : adobe stock
  • साथ ही, छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 
  • 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 
  • इस दौरान नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना सकारात्मक परिणाम दे सकता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें