फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kab Lagega Grahan: एक ही महीने में लगेंगे दो ग्रहण, जानें क्या रहेगा समय और इसका भारत पर प्रभाव

Thu, 09 Apr 2026 03:30 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kab Lagega Grahan: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिनमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण रहेंगे। इनमें दो ग्रहण लग चुके हैं, जिनमें एक सूर्य और एक चंद्र ग्रहण का नाम शामिल है। ऐसे में अगला ग्रहण कब लगेगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Surya-Chandra Grahan 2026 Date - फोटो : अमर उजाला
Surya-Chandra Grahan 2026 Date: ग्रहण धार्मिक और ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। यह एक खगोलीय घटना है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन तक नजर आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान ग्रहों की छाया का असर मानसिक और ऊर्जा स्तर पर पड़ सकता है। हालांकि, यह प्रभाव तभी मान्य होता है जब ग्रहण किसी स्थान पर दिखाई दे। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 के दूसरे सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगने वाले हैं।

गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग और इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ
Akshaya Yog 2026: 19 अप्रैल को बनेगा अक्षय योग, इन 4 राशियों को मिलेगी धन-संपत्ति के साथ सफलता
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : Amar Ujala
कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण 2026
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। यह रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा और धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।
Astro Tips: यह दो ग्रह व्यक्ति को बना देते हैं मालामाल, कुंडली में ऐसे करें इन्हे मजबूत
Dwidwadash Yog: शुक्र-बुध द्विद्वादश योग से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें कब चमकेगा भाग्य
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : Adobe Stock
कहां दिखेगा दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन में दिखाई देगा। इसके अलावा फ्रांस, ब्रिटेन, इटली सहित यूरोप के अधिकतर देशों में भी यह नजर आएगा।

Shani Uday: 22 अप्रैल को शनि मीन राशि में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और धनलाभ
शुक्र करेंगे अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और मिलेंगे बेहतर अवसर

4 of 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। यह सुबह के समय प्रारंभ होगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। इसके अलावा पूजा-पाठ पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन दो ग्रहों की अंतर्दशा देती है शुभ फल, मिलते हैं करियर और आर्थिक लाभ
Chandra Gochar: अप्रैल में 19 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे चंद्रमा, जानें सभी राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : पीटीआई
कहां दिखेगा दूसरा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण यूरोप के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा पश्चिमी एशिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में भी यह दिखाई देगा।

सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन तीन राशियों को तरक्की और धन लाभ के योग
Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें