Vrishabh Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
विज्ञापन
1 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा। बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा?
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है।
उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है। आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना-
पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-
विज्ञापन
2 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जनवरी 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अधिक लाभ और सुविधादायक रहेगा। हर स्थिति में अपने कार्यों के प्रति गंभीरता रखे। रुके हुए कुछ कार्य सिद्ध होने की संभावना है। संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। अपने खान-पान के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी। कार्य क्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं ले। आर्थिक क्षेत्र में नीतियों को अच्छी तरह समझना होगा। कोई नई योजना पर धन खर्च हो सकता है।
अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। अपने धैर्य को कम न होने दें। भूमि भवन वाहन आदि को खरीदने बेचने के लिए समय अच्छा है। अगर आप अधिक प्रयास करेंगे तो संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य भी बन सकता है।
माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। महीने के आखिर में कुछ कष्ट हो सकता है। प्रेम प्रसंग आदि में स्थित सकारात्मक रहेगी। संतान पक्ष की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु पक्ष से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। पति-पत्नी के मध्य सामंजस बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
फरवरी 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अंत में अत्यधिक लाभ और उन्नतिकारक रहेगा। परिवार में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटी यात्राओं के योग दिखाई दे रहे हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता के विचारों को समझने का प्रयास करें।
घर के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पूंजी निवेश कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियां को निभाने का मौका मिलेगा। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा रखना होगा। अपने साहस और धैर्य को कम न होने दें। भूमि और वाहन से जुड़े कार्यों के लिए इस महीने ग्रह नक्षत्र की स्थिति अनुकूल नहीं है।
माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग आदि में सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। संतान पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। शत्रु पक्ष की ओर से कोई परेशानी आ सकती है। पति-पत्नी के मध्य परस्पर सहयोग बना रहेगा।
4 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मार्च 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अत्यधिक परिश्रम करने वाला महीना रहेगा। अपने बुद्धि विवेक से सोच विचार कर कोई भी कदम उठाने का निर्णय लें। अपने इष्ट मित्रों के साथ व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। संयम बनाए रखें तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जमा पूंजी और धन की वृद्धि होगी। आप धन का सही जगह इस्तेमाल करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कड़वे वचन ना कह दे। ऐसा करने पर आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सभी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। भाई बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलें। धैर्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। भूमि , मकान, वाहन को खरीदने बेचने के लिए इस महीने स्थिति अच्छी रहेगी। कार्य सिद्ध होगी। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्फूर्ति आएगी।
प्रेम प्रसंग आदि में एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। संतान पक्ष पर कुछ धन खर्च हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सोच समझकर निर्णय लेना होगा। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अप्रैल 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ दौड़ भाग करने वाला रहेगा। आपके जो कुछ मित्र हैं उनके साथ मिलकर आप किसी कार्य को संपादित करेंगे। अपने बुद्धि विवेक से निर्णय लेना चाहिए। किसी के बहकावे में ना आए। छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ परेशानी आपके सामने आ सकती है। महीने की शुरुआत में धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे। हालांकि महीने के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि देखी जा सकती है। हो सकता है कि आप अपने किसी कार्य के लिए किसी से पैसा उधार ले।
भाई बहनों के साथ कुछ तकलीफ हो सकती है। संगीत नृत्य कला आदि में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उससे पहले उसकी जांच परख कर ले। किसी भी प्रकार से जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको दिक्कत दे सकता है। आपको पछताना भी पड़ सकता है। आपकी मां का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। हालांकि आप अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़े परेशान भी हो सकते हैं।
विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना संघर्षमय रहेगा। अध्ययन में आपका मन नहीं लगेगा। इधर-उधर की बातों से अपने मन को विचलित न होने दें। पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करें। प्रेम प्रसंग आदि में व्यवहार अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में कुछ राहत प्राप्त होगी। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कुछ धार्मिक यात्राओं में साधु संतों से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मई 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में बहुत अच्छा और उन्नति कारक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है। बातें करते समय सतर्क रहें। जो भी बोले सोच समझ कर बोले। अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। आपके शत्रु आपके ऊपर दबाव बना सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस महीने आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। लड़ाई झगड़े की स्थिति से बचें। बुद्धि विवेक से कार्य करें। किसी के बहकावे में ना आए।
आर्थिक दृष्टि से समय सकारात्मक है। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। अतिरिक्त धन लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के प्रति आपका दायित्व बढ़ा सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका रुझान भी उनके प्रति सकारात्मक होगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय ना ले।
मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नए प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनने की संभावना है। आपके रुके हुए कार्य बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सकारात्मक होने की संभावना कम है। प्रेम प्रसंग आदि में एक दूसरे के मध्य आकर्षण बना रहेगा। संतान पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में स्थिति अधिक अच्छी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
7 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जून 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना संघर्ष के साथ कार्य सिद्धि देने वाला होगा। आवश्यकता के अनुसार आपके पास धन का आगमन आता रहेगा। कार्य क्षेत्र के संबंध में आपको सलाह दी जाती है कि किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। किसी को कड़वे वचन नहीं कहने हैं। अगर आप हृदय रोग से पीड़ित हैं तो इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक तनाव भी आ सकता है।
अपने कार्यों में दूसरों को हस्तक्षेप ना करने दें। लोग आपकी कार्यप्रणाली को बिगाड़ना चाहेंगे। अपने मनोबल में कमी न होने दे। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझने का प्रयास करें। भाई बहनों का ध्यान रखना होगा। भाई की नौकरी को लेकर आपको चिंता हो सकती है। संपत्ति खरीदने के लिए यह महीना अच्छा रहेगा लेकिन इस संबंध में कोई जल्दबाजी न करें।
माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके हृदय में परोपकारी भावनाओं का प्राकट्य होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपका चयन हो सकता है। प्रेम प्रसंग में आपके अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। संतान पक्ष के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में संयम बरतना होगा। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
8 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जुलाई 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख और उन्नति कारक रहेगा। काफी समय से जो परेशानियां चली आ रही थी वह दूर हो जाएगी। कार्य क्षेत्र के संबंध में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा लेकिन शरीर के आराम का ध्यान रखना आवश्यक है। अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। अत्यधिक भाग दौड़ से बचना होगा।
आपके मन में नई स्फूर्ति और उमंग पैदा होगी। आर्थिक पक्ष को मजबूती प्रदान करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है। अपने भाई बहनों के साथ मिलकर कार्य करना होगा। संगीत, कला , नृत्य आदि में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपके मन में नई-नई इच्छाएं पैदा होगी। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए स्थिति अनुकूल हैं। सफलता प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं।
माता-पिता के साथ वैचारिक सामंजस्य बना रहेगा। समाज में मान सम्मान होगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। आपके घर में कुछ मेहमान भी आ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में अड़चनें कम होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। शत्रु परेशान कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं।
9 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अगस्त 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उतना अच्छा नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है। आमदनी होगी लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में होगा। स्वास्थ्य संबंध में धन खर्च होने की संभावना है। जहां आवश्यक हो वही पैसा खर्च करें। खर्चे पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से आपको इस महीने बचना होगा।
वृषभ राशि के जातकों को इस महीने अपनी कमजोरी किसी को बतानी नहीं है। अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक पक्ष की ओर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस महीने अत्यधिक पूंजी निवेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने भाई बहनों के साथ साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। इस महीने अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उस विचार को छोड़ देना ही अच्छा है। व्यर्थ की भाग दौड़ से बचिए। माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अध्ययन पर विशेष ध्यान दें। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में दुविधाएं रहेगी। संतान पक्ष की समस्याओं पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी को प्रेम प्रस्ताव दे सकते हैं।
10 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
सितंबर 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपनी सकारात्मक सोच को बनाकर चलना होगा। अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहे। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। अच्छा आर्थिक फायदा होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। अपने क्रोध पर आपको नियंत्रण रखना होगा। लड़ाई झगड़े वाली स्थिति से बचना होगा।
अपने परिवार में वरिष्ठ जनों का आदर करें। परिवार में सभी सदस्यों के साथ सहयोग बनकर चलना होगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में रुचि बढ़ेगी। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। सुंदर वस्तुओं के प्रति रूझान बढ़ेगा। अगर आप गायक हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो खान-पान में संयम बरतना होगा।
भाई बहनों के साथ सहयोग बना रहेगा। संपत्ति खरीदने बेचने के कारण कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस महीने आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी के बहकावे में नहीं आए। धैर्य पूर्वक अपना काम करें। माता-पिता के साथ संबंध में कठोरता आ सकती है। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
11 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अक्तूबर 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहेगा। आपके मन में उमंग पैदा होगी। कार्य क्षेत्र के प्रति सोच सकारात्मक बनेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य के संबंध में यात्रा हो सकती है। आपके कुछ कार्यों को इस महीने आप पूरा कर सकते हैं। धन आगमन के संकेत प्राप्त होंगे।
आपको अपने पैसे के सदुपयोग पर ध्यान देना होगा। आपके मधुर व्यवहार से लोग आपसे प्रभावित होंगे। साहित्य और लेखन में आपकी रुचि बढ़ेगी। वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। इस महीने के अंत में आप कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। यदि आप रियल स्टेट में काम कर सकते हैं तो आपको फायदा होगा। माता-पिता की ओर से स्नेह सुख प्राप्त होगा।
समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के प्रति सक्रिय रहेंगे। वृषभ राशि के जातक इस महीने विदेश भी जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सोच विचार कर निर्णय लेना होगा। पति पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
12 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
नवंबर 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अंत में उन्नति दायक होगा। हालांकि महीने की शुरुआत में आपको कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। आपके जो मित्र हैं उनसे आपको फायदा हो सकता है। हालांकि इस महीने आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण भी रखना होगा। अपने स्वभाव में सुधार लाने का प्रयास करें। आप किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। कार्य क्षेत्र की बात करें तो आपकी कुछ चिंताओं का आपको समाधान प्राप्त हो जाएगा।
कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। इस महीने के अंत में धन लाभ की संभावना है। भाई बहनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान भी रहना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी योजनाओं को छुपा कर रखें। माता-पिता का व्यवहार आपके लिए अच्छा होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विद्यार्थियों का पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में भी रुझान बनेगा। आपके मन में पैसा कमाने की इच्छा पैदा होगी। आपके प्रेम प्रसंग की बात करें तो इस महीने कुछ तनाव दिखाई दे रहा है। पति-पत्नी के बीच भी हल्का-फुल्का मतभेद हो सकता है। संतान पक्ष की बात करें तो घर में किसी नन्हे सदस्य का आगमन हो सकता है। पति-पत्नी को एक दूसरे के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
दिसंबर 2025 : वृषभ राशि की जातकों के लिए यह महीना लाभ कारक होगा। अति महत्वाकांक्षा से बचना होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने कार्य क्षेत्र पर ध्यान दें। मित्रों की ओर से थोड़ा बहुत सहयोग ही आपको प्राप्त होगा। अपने मित्रों से ज्यादा उम्मीद ना करें तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना ठीक ठाक रहेगा। हालांकि डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस महीने सितारों की चाल बता रही है कि किसी बड़े काम में आपका पैसा अचानक से खर्च हो सकता है। किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करना है। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। इस समय अत्यधिक विश्वास करने से आपको हानि हो सकती है। इस महीने के अंत में स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होने की संभावना है।
कुछ रुके हुए कार्य बन सकते हैं। स्वयं को अनुशासित रखना होगा। पारिवारिक दायित्व का ध्यान रखें ,माता-पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। विवाद से बचना होगा। जमा पूंजी का सदुपयोग करें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें। सहोदर यानी कि अपने भाई बहनों का सहयोग मिलने की संभावना थोड़ी कम ही है। संपत्ति खरीदने बेचने के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
समाज में आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा सकता है। इसलिए अपने शत्रुओं से भी बचकर चलना होगा। इस महीने विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक नहीं लगेगा। प्रेम प्रसंग में छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव की संभावना बनेगी। समय आपके अनुकूल होगा। लेकिन इसके लिए आपको कड़ा परिश्रम और मेहनत भी करनी होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।