Tula Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
विज्ञापन
1 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा। बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा?
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है।
उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है। आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना-
पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-
विज्ञापन
2 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जनवरी 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य उन्नति और लाभ का रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो जाहिर सी बात है कि आपको सफलता प्राप्त होगी। लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी आपकी कुछ जमा पूंजी खर्च हो सकती है। आपके जीवन में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी।
संगीत और मनोरंजन के साधनों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। भाई बहनों के साथ एक सकारात्मक व्यवहार आपका बना रहेगा। अपने पराक्रम और धैर्य को बनाए रखें। अत्यधिक उत्तेजना से आपको बचना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो फिलहाल उसके लिए समय अच्छा नहीं है। आपको कुछ समय के लिए इन सब चीजों को रोक देना चाहिए।
माता-पिता के साथ अगर तालमेल बनाए रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आपके शत्रु आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का भी प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी लंबी यात्राएं भी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आपको एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना होगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।
कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छी प्रगति दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी के मध्य सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। आपको धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखना चाहिए। व्यापार में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके मनोबल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
3 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
फरवरी 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना सफलताएं लेकर के आने वाला है लेकिन उसके पहले आपको थोड़ा संघर्ष भी करना होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अपने खान-पान का भी आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के अनावश्यक वाद विवाद से खुद को बचाना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो थोड़े कठिनाई भरे होंगे।
आपकी आर्थिक स्थिति में आने वाले समय में सुधार होगा और आपकी जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी। आपकी वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। आपके परिवार में और समाज में आपके मान सम्मान की वृद्धि दिखाई दे रही है। अगर आप मीडिया या लेखन से जुड़े हैं तो आपके लिए सफलताएं इंतजार कर रही है। छोटी-मोटी यात्राओं पर भी जा सकते हैं। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपका कार्य हो सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।
सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके हृदय में लोगों की कल्याण के लिए समाज सेवा करने के लिए भावना उत्पन्न होगी। विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आरंभ कर सकते हैं। आने वाले समय में आपको इसका अच्छा फायदा होगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलताएं प्राप्त होगी। संतान पक्ष के साथ आपको अच्छा तालमेल बनाए रखना चाहिए। फालतू के वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। आपके व्यापार में आपके परिश्रम से अच्छी उन्नति दिखाई दे रही है। हालांकि कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मार्च 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन में अपनी बुद्धि और धैर्य से अच्छी सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। आपने पिछले समय में जो प्रयास किए थे अब उन प्रयासों का आपको फल प्राप्त होगा। जिससे आपके मन में प्रसन्नता आएगी। आपको सलाह दी जाती है कि आपकी जो कमियां है वह किसी के सामने उजागर नहीं होनी चाहिए।
अपने कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको दूसरे लोगों का सहयोग लेना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। अपने परिवार के सदस्यों से अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। भौतिक सुखों के संसाधनों के प्रति आपकी लालसा बढ़ने वाली है। आपको भाई बहनों के साथ सकारात्मक व्यवहार रखना चाहिए ताकि उनका प्यार और स्नेह आपको प्राप्त हो। जब आप यात्राएं करें तो उस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं, कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो अच्छा है। माता-पिता के आशीर्वाद से पैतृक संपत्ति भी आपको प्राप्त हो सकती है। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो विद्यार्थी हैं उनके लिए सफलता दायक और उन्नति कारक रहने वाला है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा।
आपकी संतान की उन्नति से आपके मन में प्रसन्नता होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना चाहिए। पति और पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। हालांकि धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन थोड़ा कम ही लगेगा लेकिन आपके गुरु का आशीर्वाद आपको लगातार प्राप्त होगा। आपके व्यापार में आपको अच्छे लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे और नौकरी में आपका पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अप्रैल 2025 : तुला राशि के जातकों को इस महीने परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा। आप काफी बिजी रहेंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और आपको साधु संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको अपने शारीरिक विश्राम पर भी ध्यान देना चाहिए। खाने पीने की वस्तुओं में आपको अच्छा परहेज रखना चाहिए।
आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए प्रयास करेंगे इसलिए किसी के भरोसे आपको अपना कार्य नहीं छोड़ना चाहिए। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं पर आपका खर्च बढ़ सकता है। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो परिस्थिति आपके पक्ष में बनेगी और माता-पिता से भी आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके हृदय में गरीबों के लिए दया का भाव बना रहेगा।
अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र की रचना कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपके प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति गलतफहमी पैदा हो सकती है इसलिए अपने प्रेमी पर भरोसा आपको रखना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा। संतान पक्ष के साथ कुछ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको संतान की भावनाओं को समझना चाहिए। आपके शत्रु इस समय आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। अगर आपकी अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन है तो अपनी भावनाओं को खुलकर प्रकट कीजिए। अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कीजिए और अपने मनोबल को कम न होने दे।
विज्ञापन
6 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मई 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि आपके कुछ कार्य विलंब से सिद्ध होंगे जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आपके जीवन में कोई समस्याएं हैं तो उनको सुलझाने के लिए अपने करीबी लोगों की मदद भी ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको बड़ी सावधानी से निर्णय लेने चाहिए।
छोटी यात्राओं पर जाने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और किसी को कड़वे वचन नहीं बोलने चाहिए। भाई बहनों के साथ अगर आप तालमेल बनाए रखेंगे तो सहयोग अच्छा बना रहेगा। इस समय आपको अत्याधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई भूमि खरीदना चाहते हैं तो ठीक है। आपको माता-पिता के सहयोग में भी कमी देखने को प्राप्त हो सकती है।
समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध है वह संपर्क बिगड़ सकते हैं। इसलिए वाद विवाद वाली स्थिति से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति गंभीरता रखनी होगी और बेकार के कार्यों में अपने समय को नष्ट न करें तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको अच्छा व्यवहार रखना होगा और उनके उत्साह में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो आपके आंतरिक प्रेम में कुछ कमी हो सकती है। सोच समझकर कार्य करें तो आपके लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
7 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जून 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए इस महीने आर्थिक उन्नति की परिस्थिति बनी हुई है। आपकी आय के संसाधनों में वृद्धि होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। जो प्रयास किए थे अब आपको उनका लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमा पूंजी के माध्यम से लाभ होने की संभावनाएं बनी रहेगी।
संगीत, पर्यटन आदि मनोरंजन के साधनों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने भाई बहनों को सहयोग प्रदान करेंगे। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए परिस्थिति अच्छी बनी हुई है। अगर आप प्रयास करते रहेंगे तो आपको शीघ्र ही कार्य सिद्धि प्राप्त हो जाएगी। आपके माता-पिता का व्यवहार आपके लिए अच्छा रहेगा। जनसंपर्क में वृद्धि होगी।
विद्यार्थी वर्ग के अध्ययन में इच्छा शक्ति उत्पन्न होगी। आपके प्रेम प्रसंग में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपके मन में संतुष्टि रहने वाली है। अगर आपके वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो दांपत्य जीवन में विश्वास और सुख सहयोग बने रहने की संभावना है। विरोधी पक्ष सक्रिय नहीं रहेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। आपके व्यवसाय में लाभ और उन्नति के योग बनेंगे। पद प्रतिष्ठा और धन की वृद्धि की संभावनाएं बनी हुई है।
8 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जुलाई 2025: तुला राशि के जातकों के लिए महीना सामान्य रहने वाला है। आपकी स्थिति सुधरेगी। आपको धेर्य और साहस बनाए रखना चाहिए और आपके आत्मविश्वास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं और इसलिए आपको खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक मामलों में अगर आप योजना बनाकर कार्य करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। बिना सोचे समझे किसी भी महत्वपूर्ण कार्य का निर्णय न लें।
यात्रा करते समय सावधानी रखें। विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करना चाहिए और बोलने से परहेज रखना चाहिए। किसी को भी कड़वे वचन ना बोले और अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए स्थितियां आपके अनुकूल नहीं दिखाई दे रही हैं। माता-पिता के साथ विचारों में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। आपके हृदय में संन्यास की भावना उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के लिए अत्यधिक गंभीर होना होगा। पढ़ाई के प्रति आपको ध्यान देना चाहिए। आपकी संगत का भी आपको ध्यान रखना होगा।
प्रेम प्रसंग में सामान्य सुधार हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति के लिए आप धन खर्च करेंगे। शत्रु पक्ष से आपको सावधानी रखनी चाहिए। आपके जीवनसाथी से आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष परेशानी होने की संभावना कम ही दिखाई पड़ रही है। तीर्थ यात्राओं पर जाने के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं। आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में संघर्ष दिखाई पड़ रहा है।
9 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अगस्त 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना कार्य सिद्धि का सप्ताह रहने वाला है। हालांकि आपके कार्य कुछ धीमी गति से संपन्न होंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन कम लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको अत्यधिक सावधानी रखनी चाहिए। लंबी दूरी की यात्राओं का आनंद लेंगे। हालांकि आपको यात्राओं में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। यात्राओं से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
पारिवारिक मामलों में आपको अत्यधिक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। आपके परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से अपने आप को बचाए रखने के लिए अगर आप अपने आप को बिजी रखते हैं तो अच्छी बात है। आप अत्यधिक किसी से पैसा उधार ना लें और अपनी पूंजी को बचा कर रखें। ज्यादा निवेश करना भी इस सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। धन लाभ की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है।
अपने व्यवहार और अपनी वाणी का अच्छी प्रकार से प्रयोग करना सीखिए। आत्मविश्वास अगर बनाए रखेंगे तो आपको फायदा होगा। अपने भाई-बहन के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखते हैं तो आपको उनका स्नेह और प्रेम अवश्य प्राप्त होगा। अगर आप नया मकान खरीदना चाहते हैं या कोई भूमि खरीदना चाहते हैं तो उसकी योजना बन सकती है। माता-पिता की सेवा करने से आपको उनकी सलाह भी प्राप्त होगी और उनका आशीर्वाद भी मिल जाएगा।
सामाजिक पद प्रतिष्ठा के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र भी बना सकते हैं। विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ परिश्रम करेंगे और उनको परीक्षा परिणाम भी अपने अनुकूल दिखाई देगा। अगर आप प्रेम प्रसंग में है तो एक दूसरे के प्रति सम्मान का ध्यान रखें। अगर आपके कार्य स्थल की बात करें तो कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको नई नौकरी का ऑफर भी प्राप्त हो सकता है।
10 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
सितंबर 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। आपके लिए अच्छी लाभ की स्थितियां बनी रहेगी। आपको अपनी सूझबूझ और बुद्धि का सही समय और सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। इससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति होगी। आपको अपने धैर्य और साहस को बनाए रखना चाहिए।
जहां तक संभव हो किसी से पैसा उधार नहीं लेना चाहिए। आप अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं पर आपका पैसा खर्च हो सकता है। आपके स्वभाव में कुछ रूखापन रहने वाला है। अगर आप मधुर व्यवहार को अपनाते हैं तो आपके मन में एक अलग ही प्रकार की शांति बनी रहेगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
भाई बहनों के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं या कोई मकान खरीदना चाहते हैं तो ऐसे कार्यों में आप पूंजी निवेश कर सकते हैं। आपकी मां की ओर से आपके सहयोग प्राप्त होगा। परोपकारी कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक मान प्रतिष्ठा में आपकी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा।
प्रेम संबंधों में कुछ नकारात्मक वासना बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपके मन में संतुष्टि कम रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में समस्याएं कुछ बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कुछ कमी दिखाई देगी। अनावश्यक वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके लिए परिस्थिति अनुकूल होगी।
11 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अक्तूबर 2025: तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना एक नई सीख लेकर के आने वाला है। अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो आपका विवाह तय हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं पर आपका खर्च बढ़ेगा। घूमने फिरने में मन अधिक लगेगा। लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के संबंध में नई योजनाएं शुरू हो सकती है। अपने मित्रों से लाभ कम होगा और हानि अधिक होगी। आप अपनी पारिवारिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे।
धार्मिक कार्यों में आपका धन खर्च होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। आपकी वाणी थोड़ी सी कठोर हो सकती है इसलिए आपको अपनी वाणी में मधुरता को लाना चाहिए। भाई बहनों की ओर से सहयोग में वृद्धि होगी। आपको अपना धैर्य और साहस बनाए रखना चाहिए और किसी भी नकारात्मक स्थिति से खुद को बचाना चाहिए। आपकी मां की ओर से आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा।
समाज में ऊंचा उठने की इच्छा आपने हृदय में उत्पन्न हुई है इसलिए आपको उचित मार्ग पर ही चलना चाहिए और अपने माता-पिता से भी सलाह लेनी चाहिए। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई में अच्छे परिणाम दिखाई पड़ रहे हैं। परीक्षा परिणाम भी आपके अनुकूल आ सकता है। प्रेम प्रसंग में अच्छा समय व्यतीत होगा। आप अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता में रहेंगे। पति-पत्नी के मध्य घरेलू समस्याओं को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
12 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
नवंबर 2025: तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ कारक और लाभ कारक रहने वाला है। अविवाहितों के विवाह संबंधी वार्तालाप हो सकते हैं। आपकी सूझबूझ और परिश्रम से आपके लाभ में वृद्धि होगी। आपके मित्रों की ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के स्रोत बनेंगे।
आपके परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य संपादित होंगे। किसी कार्य के सिलसिले में अपने भाई बहनों के साथ यात्राएं भी हो सकती हैं। भौतिक सुख संसाधनों के प्रति इच्छा बढ़ेगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भूमि भवन के क्रय विक्रय से फायदा होगा। इस संबंध में अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हैं तो आपको मुनाफा भी होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता की ओर से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होने की संभावनाएं हैं।
आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। मान सम्मान पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपका चयन हो सकता है। बड़ी कंपनी में नौकरी प्राप्त हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक स्थितियां बनी रहेगी। आपकी संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको धीरज से काम लेना चाहिए। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
दिसंबर 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य गतिविधियों वाला रहने वाला है। आपकी शारीरिक भाग दौड़ बहुत अधिक होने वाली है और उस अनुपात में फायदा कम होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार रहेगा। आप काफी बिजी हो सकते हैं और अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। अगर अपनी जमा पूंजी को अच्छे कार्यों में इन्वेस्ट करें तो आने वाले समय में आपको फायदा होगा।
आपकी वाणी अच्छी रहेगी जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप अपने भाई बहनों की तरक्की के लिए उनका सहयोग करेंगे। आप अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाएं। सकारात्मक व्यवहार को अपनाना चाहिए और आपके अंदर अगर कोई हीन भावना आ गई है तो उसे आपको खत्म कर देना चाहिए। नवीन संपत्ति खरीदने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। आपके पिता की अपेक्षा माता के साथ आपका व्यवहार इस माह अच्छा रहने वाला है।
सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि कम हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि आपकी व्यक्तिगत समस्याओं के कारण आप समाज के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। अगर विद्यार्थी वर्ग की बात करें तो अध्ययन पर समय अधिक खर्च होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बहुत अच्छी है। रिसर्च कार्यों के लिए भी परिस्थिति अच्छी बनी हुई है। प्रेम प्रसंग में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आप अपने प्रेमी को कहीं बाहर घूमने के लिए अगर लेकर के जाएंगे तो अच्छा रहेगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखिए। आपके शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं इसलिए अपनी सामाजिक मान प्रतिष्ठा को लेकर भी सजग और सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।