Mesh Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
विज्ञापन
1 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा। बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा?
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है।
उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है। आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना-
पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2025?
- फोटो : amar ujala
जनवरी 2025: मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अंत में अधिक लाभ और उन्नति वाला रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होगी। आपका शत्रु पक्ष कमजोर होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति के लिए आपकी जमा पूंजी खर्च हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।
वाणी की मधुरता के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस महीने के अंत में अपने भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। अपने साहस और पराक्रम को बनाए रखें। भूमि भवन और वाहन को खरीदने के लिए यह महीना अच्छा नहीं है। माता-पिता के साथ वैचारिक सामंजस्य बनाए रखें।
मेष राशि के जातकों को जनवरी के महीने में अपनी पद प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम करना होगा। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। प्रेम संबंध के क्षेत्र में दुविधाजनक स्थिति बन सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी पूर्वक कार्य करें। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2025?
- फोटो : amar ujala
फरवरी 2025: मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने आपको संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आपके कार्यों में मुश्किल आ सकती है। अपने धैर्य और साहस को आपको बनाए रखना होगा। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। आपको अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करना होगा।
दूसरों पर अपनी कमजोरी उजागर न होने दें क्योंकि लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। पैसे का लेनदेन बहुत सोच समझकर करना होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपका सहयोग अच्छा रहेगा।
महीने की शुरुआत में आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन के प्रति रूझान होगा। भविष्य में आपको इसका लाभ भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंध के क्षेत्र में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक सहयोग में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कमी रहेगी। कार्य क्षेत्र में परिश्रम बढ़ सकता है।
4 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2025?
- फोटो : amar ujala
मार्च 2025: मेष राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने में स्थिति अनुकूल होंगी। आप अपने स्वयं के प्रयास से किसी नवीन कार्य योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं। आपके जो कुछ खास मित्र हैं उनकी सलाह से कार्य की दिशा में प्रगति होगी। आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश कर सकते हैं जिनका भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। लेकिन निवेश करने से पहले गंभीरता से सोच समझकर निर्णय लेना होगा, जल्दबाजी महंगी पड़ सकती है। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी लेकिन आपको अत्यधिक भावुकता से परहेज करना होगा। सगे भाई बहनों का व्यवहार अच्छा होगा। परस्पर संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
कार्य क्षेत्र के प्रति सक्रियता बढ़ेगी। भूमि भवन या वाहन खरीदने के लिए आप उधार ले सकते हैं। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई सामाजिक दायित्व भी आपको प्राप्त हो सकता है।
विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने के योग होंगे। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में परस्पर रिश्तों में मधुरता बनेगी। आपके शत्रु परास्त होंगे। पति-पत्नी के बीच सुख सहयोग बना रहेगा और कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याएं कम होगी।
विज्ञापन
5 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2025?
- फोटो : amar ujala
अप्रैल 2025: मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल के महीने की शुरुआत में अच्छा फायदा हो सकता है। इस महीने आपको अच्छा धन का लाभ होगा लेकिन आपके ग्रह सितारों की चाल यह कह रही है कि उसी अनुपात में खर्च भी होगा। मेष राशि के जातकों को अप्रैल के महीने में किसी प्रकार का कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहिए। आपके मित्रों का व्यवहार अच्छा रहेगा लेकिन आपको दूसरों के ऊपर अत्यधिक विश्वास नहीं करना है। आप अपना कोई भी कार्य दूसरों के भरोसे ना छोड़े तो ही अच्छा रहेगा।
आप सामाजिक कार्य करें जिससे आपके मन को संतुष्टि प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याओं की ओर आपको ध्यान देना होगा। अत्यधिक तनाव से बचना होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन का सदुपयोग करें।
कड़वे वचनों का प्रयोग ना करें। संपत्ति को खरीदने और बेचने के लिए स्थितियां अच्छी हैं। इस महीने आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता की
ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें।
इस महीने की शुरुआत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। प्रेम प्रसंग में भावनात्मक लगाव में थोड़ी कमी आ सकती है। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति श्रद्धा भाव बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में परिस्थिति अच्छी होगी।
विज्ञापन
6 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मई 2025?
- फोटो : amar ujala
मई 2025: मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना लाभदायक रहेगा। कुछ संघर्ष और परिश्रम के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। अन्यथा लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। आप बहुत स्पष्ट बोलते हैं जिसके कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।
कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपके जो शत्रु हैं उनके साथ आपको अत्यधिक विवाद नहीं करना है। घरेलू समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होगी। आपके व्यवहार से परिवार के कुछ सदस्य नाराज हो सकते हैं। अत्यधिक उत्तेजना और साहस पर नियंत्रण रखना होगा।
अगर आप संपत्ति खरीदना और बेचना चाहते हैं तो इस महीने परिस्थिति अच्छी हैं। आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। माता-पिता आपको अच्छा सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों के लिए महीना अच्छा है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से बचने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन में सुख सहयोग की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में संयम बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
7 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जून 2025?
- फोटो : amar ujala
जून 2025: मेष राशि के जातकों के लिए जून का महीना लाभदायक रहेगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो कार्य क्षेत्र संबंधी परेशानियां कम होगी। अचानक लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। किसी भी समस्या के निवारण के लिए अपने दिमाग का उपयोग करें। अत्यधिक तर्क वितर्क से बचना होगा। अपने मित्रों के साथ मिलजुल कर अगर आप कोई कार्य करते हैं तो आपके कुछ रुके हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं।
आर्थिक मामलों में अत्यधिक निवेश करने से बचना होगा। आपको अपने पैसे का इस्तेमाल सोच समझकर करना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख और आनंदपूर्वक समय बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अपने धैर्य को कम ना होने दें। इस महीने किसी अच्छे कार्य पर धन खर्च होने की संभावना है।
भूमि भवन और वाहन को खरीदने बेचने के लिए स्थितियां इस महीने सकारात्मक बनी रहेगी। माता-पिता के साथ सामंजस्य बनाए रखना होगा। अगर आप अपने समाज में अच्छी मान प्रतिष्ठा चाहते हैं तो अपने व्यवहार में आपको सुधार भी करना चाहिए। इस महीने विद्यार्थियों का पढ़ाई में धन खर्च हो सकता है।
प्रेम संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आपको संयम रखना होगा। संतान पक्ष के प्रति कुछ चिंताएं इस महीने पनप सकती हैं। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। आप जहां काम करते हैं वहां आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।
8 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2025?
- फोटो : amar ujala
जुलाई 2025: मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का यह महीना शुरुआत में उन्नतिकारक दिखाई दे रहा है। पहले से आपके जो काम अटके हुए थे वह काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनेगी। अपने मित्रों के साथ साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की संभावनाएं कम है। योजना बनाकर काम करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा।
सत्ता पक्ष से लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बना सकते हैं। अचानक लाभ और उन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र के संबंध में सोच समझकर निर्णय लें। इस महीने आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जो भी पूंजी निवेश करें अच्छी कंपनी में करें। सगे भाई बहनों का परिवार की उन्नति में सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। पुरानी संपत्ति को बेचकर कोई नहीं संपत्ति खरीद सकते हैं।
माता-पिता का व्यवहार आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अध्ययन में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के लिए महीना अनुकूल है। संतान पक्ष की ओर से मन में प्रसन्नता आएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
9 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2025?
- फोटो : amar ujala
अगस्त 2025: मेष राशि की जातकों के लिए अगस्त का यह महीना अच्छा फायदा देने वाला होगा। बीच-बीच में अचानक लाभ होने की संभावना है। इष्ट मित्रों से महीने के पूर्वार्ध में लाभ होने की संभावना है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने स्वभाव में सुधार करें। इस महीने आप किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है। छोटी-छोटी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। भविष्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। इसलिए जल्दबाजी में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय आपको नहीं लेना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से बचने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी ख़राब हो सकती है इसलिए धन का अच्छा सदुपयोग आपको करना होगा। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है।
संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए यह महीना अच्छा नहीं है। गंभीरता से सोच समझकर निर्णय ले। माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के अलावा अन्य कार्यों में रुझान बढ़ेगा। मन में आपको पैसा कमाने की इच्छा भी आ सकती है प्रेम प्रसंग अच्छा रहेगा संतान पक्ष की उन्नति होगी वैवाहिक जीवन अच्छा होगा कार्य क्षेत्र में थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।
10 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2025?
- फोटो : amar ujala
सितंबर 2025: मेष राशि की जातकों के लिए सितम्बर का यह महीना सामान्य रूप से लाभदायक होगा। अपने कार्यों में अन्य लोगों के हस्तक्षेप से आपको बचना होगा। आप अपने कार्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। मित्रों की ओर से सहयोग की कमी हो सकती है। इस महीने स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से बचना होगा। कुछ रुके हुए कार्य बन सकते हैं। आपको स्वयं को अनुशासन में रखना चाहिए। पारिवारिक दायित्वों को प्राथमिकता देनी होगी।
परिश्रम करना पड़ेगा और पैसे के लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। किसी दूर देश में जाकर संपत्ति खरीदने और बेचने का योग बन रहा है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति आपको चिंता हो सकती है। समाज में अपनी मान मर्यादा बनाए रखें। किसी विवाद में ना जाए।
इस महीने विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में भी लग सकता है। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में तनाव होने की संभावना है। संतान पक्ष की उन्नति के प्रति आपको ध्यान देना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में संयम बरतें। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आपका ट्रांसफर भी हो सकता है।
11 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अक्तूबर 2025?
- फोटो : amar ujala
अक्तूबर 2025:मेष राशि के जातकों को अक्तूबर के इस महीने में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी। सगे संबंधियों और मित्रों के साथ व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। महीने के अंत में आपके प्रति सितारों की चाल कुछ अनुकूल होगी। अपनी बुद्धि के बल पर आप समस्याओं को सुलझा लेंगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी से अनावश्यक विवाद ना करें।
स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आपके जो सलाहकार हैं उनकी सलाह पर आपको विचार करना चाहिए। आपकी जो आर्थिक योजनाएं हैं उनको गुप्त रखिए। आपका जो शत्रु हैं उसे आपको बड़ी सावधानी से खत्म करना होगा। साझेदारी में कोई काम शुरू नहीं करें तो ही अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ मिलजुल कर कार्य करें। कोई जमीन खरीद सकते हैं। प्रयासरत रहने से कार्य की सिद्ध होगी।
माता-पिता का व्यवहार अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की दृष्टि में से अधिक फायदा होने की संभावना कम है। संतान पक्ष पर धन खर्च होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच महीने की शुरुआत में कुछ क्लेश की स्थिति बन सकती है। अगर कार्यक्षेत्र की बात करें तो इस महीने के अंत में आपकी सैलरी बढ़ाई जा सकती है।
12 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2025?
- फोटो : amar ujala
नवंबर 2025: मेष राशि के जातकों के लिए नवम्बर का यह महीना ग्रह गोचर के अनुसार अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने आपको संघर्ष करना पड़ेगा। अपने सगे संबंधियों और इष्ट मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवन में कर्म न करने का भी भाव आ सकता है इसलिए आपको कर्म करते रहना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न होगी इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा।
आपके मन में अत्यधिक महत्वाकांक्षा ना आये। आपको इस चीज का ध्यान रखना होगा। अपने ऑफिस में या अपने कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय आप शीघ्रता से ना लें तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में धन के लेनदेन में सावधानी आवश्यक होगी। जहां तक संभव हो इस महीने किसी से पैसा उधार नहीं लेना है।
शेयर बाजार में भी पैसा नहीं लगाना है। अपनी सोच को अच्छा रखिए। अपनी कमजोरी को दूसरों के सामने प्रकट मत करिए। अपने भाई बहनों के साथ बना करके चलिए। इस महीने संपत्ति को बेचने से कुछ फायदा प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ सामान्य व्यवहार बनाए रखना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
विद्यार्थियों को इस महीने अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। किसी के बहकावे में नहीं आना है। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की भावनाओं की भी कदर करनी होगी। संतान पक्ष को समस्याओं को सुलझाने का समय देना होगा। विरोधी पक्ष की चालबाजी से स्वयं को बचाना होगा। आपके कार्य स्थल पर परिश्रम बढ़ सकता है।
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2025?
- फोटो : amar ujala
दिसंबर 2025: मेष राशि की जातकों के लिए दिसम्बर का यह महीना अच्छा और सम्मान देने वाला रहेगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लंबे समय से कोई आपका कार्य रुका हुआ था। वह इस महीने हो सकता है। विदेश यात्रा पर भी जाने के योग दिखाई दे रहे हैं। मित्रों की ओर से सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा।
आपके परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस महीने आप किसी अच्छे कार्य में पूंजी निवेश कर सकते हैं। पहले अगर कोई अपने किसी से उधार लिया था तो उसके चुकाने की संभावना भी इस महीने बनती हुई दिखाई दे रही है।
आपको इस महीने अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी प्रकार के कड़वे वचनों का प्रयोग भविष्य में आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में आप अपने ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। भाई बहनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। साहित्य संगीत में आपकी रुचि होगी। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपका उठना बैठना हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी रुचि होगी। सफलताएं भी प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में स्थिति सुधरेगी। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। कार्य क्षेत्र में योग्यता का लाभ इस महीने आपको अवश्य प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।