फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Rashifal 2025 : कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल

Wed, 20 Nov 2024 12:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? 
विज्ञापन
1 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 

जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा।  बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा? 

प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर  माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है। 

उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और  ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है।  आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना- 

पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-  
विज्ञापन

2 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
जनवरी 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभकारी और सुख शांति वाला रहेगा। संघर्ष के पश्चात कुछ लाभ होने की संभावना है। धन लाभ के साथ ही धन खर्च होने के भी योग बनेंगे। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। सोच समझकर निर्णय लेना होगा। पारिवारिक मामलों में बिजी रहेंगे। छोटी यात्राओं के योग दिखाई पड़ रहे हैं। अपने शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। दूसरे के बहकावे ना आएं। आलस्य का त्याग करें। 

आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश करने से लाभ होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। चलचित्र, नृत्य, संगीत आदि के प्रति अभिरुचि उत्पन्न होगी। सगे भाई बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपके हृदय में कठोरता की भावना उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।

विद्यार्थियों के लिए यह माह अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा किंतु अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध के क्षेत्र में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष के साथ थोड़े मतभेद रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को व्यवसाय में अच्छी उन्नति देखने को प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे लोगों को अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
फरवरी 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति कारक रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत हो सकता है। आप किसी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। समाज के उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क स्थापित होने की संभावना है। किसी सुरम्य स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संगीत नृत्य कला आदि के क्षेत्र में अभिरुचि उत्पन्न होगी। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। 

आपके घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। मित्रों की ओर से सहयोग में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार दिखाई देगा। आपकी मीठी वाणी के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। किसी पर अधिक विश्वास करने की बजाय अपने पर अधिक विश्वास करें। आपके भाई बहनों के साथ तालमेल बनाए रखने से स्थितियां अच्छी होगी। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए ग्रह स्थिति सामान्यतः अच्छी है किंतु सोच समझकर ही क्रय विक्रय करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करें। 

माता-पिता का साथ बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के मध्य परस्पर विश्वास में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की भावनाओं का आदर करना चाहिए। विरोधी पक्ष के विरोध की प्रवृत्ति से बचना होगा। धार्मिक कृत्य पूजा पाठ आदि में रुचि बनी रहेगी। व्यापार में अचानक से लाभ के मौके प्राप्त होंगे। आपकी नौकरी में आपका सम्मान बढ़ेगा।  

4 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
मार्च 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है और आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। अपनी बुद्धि विवेक से कार्य करें। सगे संबंधियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा। आर्थिक मामलों में दशा अच्छी रहेगी। आपके मित्रों से आपको फायदा होगा। लाभकारी योजनाओं में पूंजी निवेश करने से लाभ होने की संभावना है। आपके आत्म बल में वृद्धि होगी। पहले से चली आ रही कुछ परेशानियों का अंत होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

विदेश जाने के योग दिखाई दे रहे हैं। आपके विरोधी आपके कार्यों में विघ्न उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपकी कमाई तो होगी लेकिन उसके साथ आपके खर्च भी होंगे। आपको अपने पैसे का उचित स्थान पर उपयोग करना चाहिए। आपके सगे भाई बहनों के साथ सहयोग बना रहेगा। अपने पराक्रम से कोई नया कार्य करने के योग बनेंगे। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए ग्रह स्थिति सामान्य रूप से लाभदायक है। माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा। 

समाज में मान सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में एक दूसरे के बीच आकर्षण बढ़ेगा। संतान पक्ष की तरफ से चिंताएं कम होगी। पति-पत्नी एक दूसरे का ध्यान रखें। व्यवसाय करने वाले लोगों के व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को समझदारी से कार्य करना होगा।  
विज्ञापन

5 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
अप्रैल 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित फल युक्त रहने वाला है। सामान्य रूप से धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन संघर्ष के पश्चात ही आपके कार्य संपूर्ण होंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। किसी प्रकार की बड़ी बीमारी होने की संभावना कम है। इष्ट मित्रों से कुछ सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र के संबंध में सोच समझकर निर्णय लीजिए। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सामान्य पूंजी निवेश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। 

भौतिक सुख संसाधनों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिना सोचे समझे कुछ भी ना बोले। आपके भाई बहनों के साथ मिलकर काम करेंगे तो आने वाले समय में आपको अच्छा फायदा होगा। धैर्य और पराक्रम से कार्य करना चाहिए। यात्राओं के योग बनेंगे। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा लेकिन जल्दबाजी नहीं करनी है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह माह अच्छा नहीं कहा जा सकता। अध्ययन के प्रति आपको अपनी रुचि उत्पन्न करने की आवश्यकता है। 

प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से उलझने आएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी। शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा। गृहसथ जीवन में पति-पत्नी एक दूसरे की आवश्यकताओं को ध्यान में रखें। धार्मिक क्रियाकलाप पूजा पाठ आदि में मन लगा रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को संयम पूर्वक व्यवहार करना उचित रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मई 2025?  - फोटो : amar ujala
मई 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। संघर्ष के साथ आपके कार्य करना पड़ेगा। अगर आप योजना बनाकर कार्य करेंगे तो आने वाले समय में इसका फायदा आपको दिखाई देगा। आपके कार्य क्षेत्र और व्यवसाय में आपको सुधार दिखाई दे सकता है। आपके जीवन में धन के प्रवेश करने के रास्ते भी खुलने वाले हैं। 

आपको आर्थिक लाभ होगा। सरकार से मिलने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपके स्वास्थ्य में भी सुधार आपको दिखाई देगा। पैसे से जुड़े जितने भी लेनदेन हैं उनमें आपको सावधानी रखनी चाहिए। किसी अच्छे कार्य में अपने पैसे को खर्च करें। किसी को उधार नहीं दे। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करें। अच्छी व्यवहार शैली का परिचय दें। सगे भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। 

अपने आत्मविश्वास को कम ना होने दें। संपत्ति को खरीदने और बेचने के लिए स्थितियां अच्छी नहीं है। माता-पिता के साथ मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। किंतु पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का प्रयास करिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में खर्चा बढ़ सकता है। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कमी होगी। धार्मिककृत्य पूजा पाठ ध्यान में मन कम लगेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को संयम रखना पड़ेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
जून 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख समृद्धि कारक रहने वाला है। आपको पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अपने मित्रों से आपको लाभ होगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। स्वयं करने का प्रयास करें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी। आपका पैसा अपने पास बचाकर भी रखें। बहुत सारा पैसा एक जगह निवेश न करें। भौतिक सुख संसाधनों पर खर्च हो सकता है। 

सभी लोगों को अपनी कमजोरी ना बताएं। लोग आपकी कमजोरी का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। संगीत साहित्य कला चलचित्र आदि के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखिए। आपके जो भाई बहन हैं वह आपको अच्छा सहयोग करने वाले होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल में कमी आ सकती है। साहस और धैर्य का संतुलन आपको बनाए रखना होगा। आप धार्मिक स्थानों की भी यात्राएं कर सकते हैं। 

भूमि भवन के क्रय विक्रय के लिए प्रयासरत रहे। सफलता प्राप्त होगी। कोई नवीन संपत्ति भी खरीद सकते हैं। माता-पिता का व्यवहार आपका सहयोग करने वाला रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ सकती है। अतिरिक्त परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना चाहिए। संतान पक्ष के साथ सुख और सहयोग बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में होने की संभावना दिखाई दे रही है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने महत्व को समझाना पड़ेगा। 

8 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
जुलाई 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख और उन्नति कारक रहेगा। सभी ओर से उन्नति और लाभ के संकेत प्राप्त होंगे। आपके समीप के स्थान की यात्राएं होने के योग दिखाई दे रहे हैं। इष्ट मित्रों के साथ सावधानी पूर्ण व्यवहार करें। अधिक विवाद वाली स्थिति से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी नवीन कार्यों के संबंध में भागा दौड़ी करनी पड़ सकती है। परिवार में सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखने से लाभ होगा। 

अच्छे कार्यों में पूंजी निवेश कर सकते हैं। जमीन जायदाद आदि में पूंजी लगाने से भविष्य में लाभ प्राप्त होने की अच्छी संभावना है। सगे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य के साथ काम करना ठीक रहेगा। संपत्ति का क्रय विक्रय कर सकते हैं। लाभ होने की संभावना है। इस दिशा में आपके प्रयास करने चाहिए। माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होता रहेगा। उनकी सलाह उपयोगी साबित होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। अपनी सोच को सकारात्मक रखिए। 

विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से लाभदायक रहेगा किंतु पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में संयम से काम लें। अत्यधिक तर्क वितर्क से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से परेशानी होने की संभावना कम है। आपके शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। जीवनसाथी के साथ स्नेह बना रहेगा। धार्मिक कृत्य पूजा पाठ आदि में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से लाभ होने की संभावना है। 

9 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
अगस्त 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक लाभ दिखाई देगा। अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान दें। विवादास्पद मामलों में अत्यधिक ना उलझे तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं अतः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें। किसी के बहकावे में ना आए। आत्मविश्वास को बनाए रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

आय के साथ-साथ खर्च भी उसी अनुपात में होने की संभावना है। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपको लोगों की सहानुभूति प्राप्त होगी। सगे भाई बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें। मृदु वाणी से कार्य करने से लाभ होने की संभावना है। मिलजुल कर कार्य करने से लाभ है। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है। इस संबंध में शीघ्रता से निर्णय न लें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने मनोबल को मजबूत बनाए रखें। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहना होगा। 

विद्यार्थियों के लिए यह माह अध्ययन के लिए अच्छा सिद्ध होगा। अधिक परिश्रम करने से अच्छी सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से विशेष परेशानी की संभावना कम है। पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पूजा पाठ आदि में रुचि बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा फ़ायदा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।  

10 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
सितंबर 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ कठिनाई वाला रहेगा। बनते कार्यों में आपके रुकावट आ सकती है। अधिक भावुकता में आकर किसी पर आंख बंद कर कर विश्वास ना करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य पर धन खर्च हो सकता है। पेट से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। बुखार भी आ सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना होगा। अपने शरीर में किसी भी प्रकार के आलस को न आने दे। जमा पूंजी धन को सोच समझकर खर्च करें। 

पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा। अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपको पसंद भी करेंगे। आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए आपको बहुत अधिक परिश्रम भी करना होगा। छोटी हीन भावनाओं को अपने अंदर ना आने दें। अच्छी सोच को विकसित करें। नवीन भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए समय शुभ नहीं है। इस संबंध में सोच समझकर निर्णय लेना अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समाज में मान सम्मान में कुछ वृद्धि होगी। 

विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की प्रति तालमेल में कमी आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंतित रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सामान्य रिश्ते बनाए रखने में समझदारी है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। तरक्की हो सकती है।  

11 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
अक्तूबर 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा नहीं रहेगा। आपकी जितनी कमाई होगी उससे अधिक आपके खर्च हो सकते हैं। इसलिए आपको किसी से उधार भी लेना पड़ सकता है। परंतु जहां तक हो ऋण लेने से आपको बचना होगा। व्यर्थ के विवाद आदि से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें। सोच विचार कर अपनी वाणी का प्रयोग करें। पहले से सोचे हुए कार्य बनने की संभावना है। अधिक पूंजी निवेश करें। स्थिति के अनुसार कार्य करें। 

पारिवारिक दायित्व बढ़ सकता है। आंखों की देखभाल करते रहे। अपने भाई बहनों से सुकून सहयोग प्राप्त होगा। उनके साथ कार्य करने से लाभ होने की संभावना बनेगी। अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा। नवीन संपत्ति खरीद सकते हैं जिनका भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। माता-पिता के साथ तालमेल बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से अच्छा माह नहीं है।

 प्रेम प्रसंग में छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। संतान पक्ष के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। शत्रु पक्ष के गुप्त षड्यंत्र के प्रति आपको सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के बीच सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में लोगों को संघर्ष करना पड़ सकता है। नई नौकरी चाहते हैं तो नई नौकरी मिल सकती है।  

12 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
नवंबर 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपकी आय अधिक होगी। आपके कार्य संपूर्ण होने में विलंब हो सकता है। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लेना ठीक रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखिए। संयमित व्यवहार को अपनाना होगा। विदेश यात्रा होने की संभावना है। अपने ऊपर विश्वास रखिए। अपने मन को भ्रमित ना होने दे। अत्यधिक शारीरिक और मानसिक श्रम से बचना होगा। सोच को सकारात्मक रखिए। 

दूषित भोजन और दूषित जल से बचना होगा। आर्थिक मामलों में अधिक सुधार होने की संभावना कम है। अपनी जमा पूंजी का सही ढंग से उपयोग करें। संगीत पर्यटन आदि के प्रति आकर्षण उत्पन्न होगा। भाई बहनों आपको धन के माध्यम से सहायता करेंगे। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए स्थिति अच्छी बनी हुई है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई की प्रति रुचि कम हो सकती है। मन भ्रमित हो सकता है। 

प्रेम प्रसंग में भावनात्मक लगाव में कमी महसूस हो सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। विरोधी पक्ष से षड्यंत्र की संभावना है। पति-पत्नी के मध्य दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में जो लोग काम कर रहे हैं उनके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर आपका सम्मान होगा। आपके सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे। आने वाले समय में आपको प्रमोशन भी दिया जा सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
दिसंबर 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। समय के मूल्य को समझे उसे नष्ट न करें। विरोधियों के प्रति सतर्क रहें। महीने के अंत में आपको अधिक लाभ और उन्नति दिखाई दे रही है। उच्च प्रतिष्ठित व्यक्तियों से लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से सामान्य लाभ होने की संभावना बनी हुई है। आपकी यात्राएं होंगी और उन यात्राओं में आप काफी आनंद भी करेंगे। 

कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा। आपके घर में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। परिवार के विवादों को सुलझाने में आप रुचि ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। कुछ रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। भाई बहनों के साथ तालमेल बनाए रखने से फायदा होगा। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए स्थितियां अच्छी हैं। 

माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। प्रेम संबंध में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष की ओर विशेष ध्यान दें। कोर्ट के मामलों में खर्च बढ़ सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। एक दूसरे के मध्य लगाव बढ़ेगा। किसी सुरम्य पर्यटन स्थल की यात्रा हो सकती है। पूजा पाठ जप ध्यान आदि में मन कम लगेगा। कार्यक्षेत्र में अगर आप योजना बनाकर काम करते हैं तो आपको लाभ होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें