Kumbh Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
विज्ञापन
1 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा। बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा?
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है।
उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है। आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना-
पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-
विज्ञापन
2 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जनवरी 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतना उत्तम नहीं रहने वाला है। इस महीने आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में भाग दौड़ होगी परंतु कार्य बनने की संभावना है। इस महीने के अंत में आपकी स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। अपने धैर्य को कम ना होने दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
विरोधी पक्ष को आपकी कमजोरी पता नहीं चलनी चाहिए। मित्रों का व्यवहार अच्छा रहेगा। अधिक विवाद वाली स्थिति से बचें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। आपके घर में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। परस्पर सुख सहयोग बना रहेगा। व्यक्तित्व में सुधार करें।
आपकी मीठी वाणी के कारण लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। संगीत, साहित्य आदि के प्रति रुचि पैदा होगी। माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना अच्छा रहेगा ,प्रेम प्रसंग में कुछ परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से कुछ परेशानियां मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में सुख सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
फरवरी 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति कारक रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी समस्याएं आपके सामने इस महीने आती रहेगी। उन समस्याओं को अत्यधिक न बढ़ने दें। समाधान करने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यवहार सकारात्मक रखें। इस महीने के अंत में लंबी यात्रा होने की संभावना है।
साझेदारी में कोई काम ना करें। धन का सदुपयोग करें आपकी पूंजी सोच समझकर ही निवेश करें। जोखिम न लें। अनावश्यक खर्चे से बचें। भाई बहनों के साथ तालमेल में कुछ कमी हो सकती है। साथ-साथ कार्य करने में परेशानी हो सकती है। अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें।
संपत्ति की खरीद के लिए यह महीना अच्छा नहीं है। भाग दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य में सफलता की संभावनाएं थोड़ी कम है। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति रुचि कम हो सकती है। प्रेम संबंध में परेशानी रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध बने रहेंगे।
4 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मार्च 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभ कारक रहेगा। आप परिश्रम करेंगे और उसका अनुकूल फल भी आपको प्राप्त होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। महीने के अंत में रुके हुए कार्यों को सिद्ध करने का प्रयास करें। आपके मित्रों के साथ सहयोग बढ़ने की संभावना है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावुकता में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना है।
इस महीने की शुरुआत में लंबी यात्रा होने की संभावना है। आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से कड़वे वचन ना बोले। महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लेने का समय है। भाई बहनों के साथ मिलकर कोई कार्य करने से फायदा हो सकता है। साहित्य में रुचि पैदा होगी। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए महीना अच्छा है। प्रयास करते रहिए। आपको सफलता प्राप्त हो जाएगी। आप इसके लिए किसी से पैसा उधार भी ले सकते हैं।
अपनी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को इस महीने विशेष प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अप्रैल 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ फलदायक रहेगा। लंबे समय से आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी समस्याओं का स्वयं समाधान ढूंढने का प्रयास करें। दूसरों के भरोसे ना रहे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें। परस्पर मतभेद उभर सकते हैं। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। किसी को कड़वे वचन ना बोले। वाणी में मधुरता बनाए रखें। संगीत और नृत्य आदि के क्षेत्र में रुचि उत्पन्न हो सकती है। सगे भाई बहनों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होगा।
विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना अनुकूल नहीं है। आपको अध्ययन में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग में संयम से काम लेना होगा। स्थिति बिगड़ सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि कम होगी। खर्च अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
6 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मई 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। हृदय रोग जिन जातकों को है उन्हें बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने बुद्धि विवेक से सोच समझकर कार्य करें। अपनी महत्वकांक्षाओं को काबू में रखें। खर्चे पर नियंत्रण रखें।
कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखें। आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को अधिक न बढ़ने दे। पूंजी का निवेश सोच समझकर करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले। भाई बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए स्थिति अनुकूल हैं। भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन सफलता प्राप्त होगी।
माता-पिता के साथ बर्ताव अच्छा रखें। आपके हृदय में परोपकार की भावना उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों के लिए महीना अच्छा रहेगा। अध्ययन में रुचि बनेगी। रोजगार प्राप्त हो सकता है। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल होंगी। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से सुख बना रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जून 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव युक्त हो सकता है। आपका पैसा व्यवसाय से बहुत अच्छा बन सकता है लेकिन साथ में आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। व्यवसाय का विस्तार करने के लिए यह महीना बहुत अच्छा है। आप अपने बलबूते पर महत्वपूर्ण कार्यों को करने में सफल होंगे। किसी पर्वतीय पर्यटक स्थल की यात्रा हो सकती है। खाने पीने में सावधानी बरतनी होगी।
संगीत और नृत्य में रुचि बढ़ेगी। व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ तालमेल बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। इस महीने संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपका निवास स्थान बदल सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।
विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना कोई विशेष शुभ नहीं है। पढ़ाई में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखें। पति-पत्नी के बीच सहयोग बना रहेगा।
8 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जुलाई 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति दायक हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। महीने की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना भी अच्छा रहेगा। आपके मित्रों की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि आपको तर्क वितर्क से बचना होगा।
महीने के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप योजना बनाकर कार्य करते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। परिवार में सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा हो सकती है। सगे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। इस संबंध में प्रयासरत रहने से लाभ प्राप्त होगा।
माता-पिता का सुख सहयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। तकनीकी शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा आदि में सफलता प्राप्ति के संकेत हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष के षड्यंत्र से बचकर रहना होगा।
9 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अगस्त 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अंत में सुख शांति कारक रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावुकता वश महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय नहीं ले। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कार्य क्षेत्र में सामान्य उतार चढ़ाव बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व में सुधार करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को लाभ और उन्नति के योग प्राप्त होंगे।
व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यापार में लाभ होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। अधिक भावुकता में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। वैवाहिक जीवन में पति पत्नी के मध्य महीने के बीच में कुछ मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ ध्यान आदि में मन लगेगा। पारिवारिक दायित्व को निभाने का यथा संभव प्रयास करें।
वाणी पर संयम रखें। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए यह महीना अनुकूल है। भाग दौड़ करनी पड़ेगी। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद भर सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहना होगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन के क्षेत्र में इस महीने अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
10 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
सितंबर 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। समाज में उच्च पद, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपके संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी आवश्यकताओं को सीमित करें। महीने की शुरुआत में अत्यधिक खर्च हो सकता है। मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना अच्छा रहेगा।
संगीत गायन नृत्य कला आदि में आपकी रुचि पैदा होगी। आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह महीना सामान्य रहेगा। योजना बनाकर आपको कार्य करना होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। सगे भाई बहनों की सहायता लेनी पड़ेगी। संपत्ति खरीदने बेचने के लिए महीने के अंत का समय अच्छा रहेगा
माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से देखें तो महीना अच्छा है। आपका विवाह भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।
11 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अक्तूबर 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना सुखदायक हो सकता है। कार्य क्षेत्र, व्यवसाय आदि में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। परिश्रम का पर्याप्त फल प्राप्त होगा। किसी के बहकावे में नहीं आए। अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। यात्रा करते समय खान-पान की वस्तुओं में सावधानी रखें।
पूंजी निवेश सोच समझ कर ही करें। खर्च अधिक हो सकता है। अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कार्य करें। पराक्रम और धैर्य बनाए रखें। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए महीना अच्छा नहीं है। बाधा आ सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में मान सम्मान आदि के प्रति सावधानी रखें।
विद्यार्थियों के लिए यह महीना सुख शांति भरा रहेगा। रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में संयम बनाए रखना होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग में थोड़ी कमी आ सकती है।
12 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
नवंबर 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अधिकांश शुभ ही रहेगा। पिछले समय से चली आ रही कुछ दिक्कतें दूर हो सकती हैं। महीने की शुरुआत में कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। भावुकता से बचना होगा। अन्यथा लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है।
खाने पीने के प्रति संयम रखना होगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। छोटी भावनाओं को अपने अंदर ना आने दे। परिवार मैं कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। भाई बहनों का सहयोग बना रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए यह महीना अच्छा है। माता-पिता के साथ सुख बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए महीना ठीक नहीं है। अध्ययन में कुछ कठिनाई आ सकती है। प्रेम प्रसंग आदि में अधिक समय व्यतीत करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
दिसंबर 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको उन्नति प्राप्त होगी। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना कुछ प्रतिकूल साबित हो सकता है। आपके शत्रुओं की पराजय होगी। आपके कुछ रुके हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। अपनी विचारधारा और भावनाओं का आदर करें। किसी पर जबरदस्ती कार्य न थोपें।
कार्यक्षेत्र में आपको परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि आपको प्रमोशन भी बाद में प्राप्त हो सकता है। अपने मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझाने का प्रयास करें। दूसरों के भरोसे ना रहें। भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं।
माता-पिता के प्रति मन में कुछ चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपको किसी बड़ी कंपनी में चयनित भी किया जा सकता है और प्रेम प्रसंग के लिए समय अच्छा है। जिनका विवाह नहीं हो रहा है उनका विवाह तय हो सकता है। पति-पत्नी के मध्य संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपनी पत्नी के साथ किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।