Kanya Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
विज्ञापन
1 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा। बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा?
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है।
उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है। आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना-
पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-
विज्ञापन
2 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जनवरी 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने पराक्रम से अपने कार्यक्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। दूसरों के भरोसे के ऊपर ना रहे हैं। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। फिर भी आपको अपने शरीर को आराम देना चाहिए ताकि स्वास्थ्य आपके अनुकूल रहे।
आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पैसा आप बनाएंगे लेकिन खर्च भी होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। भाई बहनों के साथ मिलजुल कर कार्य करना है। कोई भी निर्णय अच्छी तरह सोच समझकर ले। संपत्ति को खरीदने और बेचने के लिए महीना अच्छा है। महीने की शुरुआत में आपको प्रयास करना चाहिए। माता-पिता का व्यवहार अच्छा रहेगा।
उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। अपने मन को इधर-उधर नहीं भटकने देना है। पढ़ाई पर ध्यान दें और परिश्रम करें। प्रेम प्रसंग में सोच विचार कर निर्णय ने। संतान पक्ष के साथ अच्छा व्यवहार करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
फरवरी 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। अत्यधिक भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले। लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।
कार्य क्षेत्र में अचानक लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी आवश्यकताओं पर काबू रखें। अपने मधुर व्यवहार से आप लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों का सुख सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आर्थिक पूंजी निवेश सावधानी पूर्वक करना होगा। अपने भाई की सहायता आप करेंगे जिसके कारण आपका धन खर्च होगा।
धैर्य और साहस के साथ काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। संपत्ति खरीदने के लिए यह महीना ठीक नहीं है। माता-पिता का व्यवहार अच्छा रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च पद पर विराजमान लोगों के साथ आपके संपर्क बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए इस महीने के अंत में स्थिति अनुकूल होगी। प्रेम प्रसंग आदि के मामलों में भावुकता में आकर आपको कोई निर्णय नहीं लेना है। शत्रु पक्ष की ओर से विशेष परेशानी नहीं होगी। पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद उभर सकते हैं।
4 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मार्च 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहने वाला है। इस महीने आपको थोड़ा बहुत संघर्ष भी होगा और उसी के साथ फायदा भी हो जाएगा। इस महीने के अंत में स्थितियां अच्छी बनेगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं करने का प्रयत्न करें। दूसरों पर आश्रित ना रहे।
लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो सकती है। परिवार में सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। भाई बहनों के साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपके जो पारिवारिक विवाद हैं उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। संपत्ति को खरीदने और बेचने के लिए महीने की शुरुआत अच्छी है।
माता-पिता का व्यवहार कुछ आपके मन में बेचैनी पैदा कर सकता है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे माता-पिता आपसे नाराज हो जाए। सामाजिक मान प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। अध्ययन में उन्नति होगी। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से सुख प्राप्त होगा। पत्नी का सुख सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अप्रैल 2025: कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप जो परिश्रम कर रहे हैं उसी के अनुरूप आपको फायदा भी होगा। भाग दौड़ होगी। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। अनावश्यक तर्क वितर्क से बचना है। संयमित जीवन शैली का पालन करें। यात्रा के दौरान खाने पीने की वस्तुओं में संयम बरतना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
अपनी कमजोरी को विरोधी पक्ष के आगे उजागर नहीं करना है। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। आपकी वाणी कठोर हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। संपत्ति की खरीदी के लिए यह महीना अच्छा है। माता-पिता की आवश्यकता का ध्यान रखना होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अध्ययन पर अधिक ध्यान देना होगा। दूसरे कामों में समय को बर्बाद ना करें। प्रेम प्रसंग में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपका प्रेमी आपको धोखा दे सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सुधार होगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मई 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ संघर्ष का हो सकता है। आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी आ सकता है। अचानक धन खर्च होने की संभावना भी है। खाने-पीने के प्रति सावधानी बरतनी होगी। किसी के बहकावे में ना आए। बुद्धि और विवेक से सोच समझकर कार्य करें।
महीने की शुरुआत में स्थिति थोड़ी कमजोर होगी लेकिन महीना खत्म होते-होते कुछ स्थिति आपके अनुकूल भी हो जाएगी। आर्थिक लेनदेन में आपको सावधानी रखनी है। जहां तक संभव हो किसी से पैसा उधार नहीं लेना है। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखना है। भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकता है।
संपत्ति को खरीदने और बेचने के लिए समय अच्छा है। माता के साथ मतभेद हो सकते हैं। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए महीना शुभदायक रहेगा। रोजगार प्राप्त हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में कुछ चीज अच्छी होगी। आपको नई प्रेमी के साथ बाहर घूमने का भी मौका प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच थोड़े मतभेद होंगे। कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जून 2025: कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ फलदायक रहेगा। आपकी नौकरी और व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह महीना बहुत अच्छा है। आप अपने व्यवसाय का विस्तार भी कर पाएंगे। हालांकि आपको अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना होगा। समय नष्ट न करें। इसका सदुपयोग करें। महीने के अंत में विदेश यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं।
महीने की शुरुआत में कुछ परिश्रम दिखाई दे रहा है। तर्क वितर्क से दूर रहना होगा। अपने मित्रों की साझेदारी से कोई कार्य बन सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च हो सकता है। इस प्रकार की समस्याओं से यथासंभव बचने का प्रयास करें। शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। आमदनी होगी लेकिन खर्च भी होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। भाई बहनों की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जहां तक हो सके माता-पिता के साथ बाहर घूमने के लिए जाएंगे तो अच्छा रहेगा। अच्छे व्यक्तियों से पहचान बनेगी। विद्यार्थियों के लिए महीना ठीक नहीं है। मेहनत करनी होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में एक दूसरे का विश्वास बनाए रखें। पति-पत्नी आपस में अच्छे संबंधों को एंजॉय करेंगे।
8 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जुलाई 2025: कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नतिकारक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। महीने की शुरुआत में छोटी यात्राएं हो सकती हैं। स्वयं के आत्मविश्वास पर ही आपको चलना होगा। दूसरों के भरोसे ना रहें।
कार्य क्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। उनका समाधान आपको खोजना होगा। आर्थिक मामलों के संबंध में परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत होगी। परिवार के प्रति दायित्व बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कड़वे वचन ना बोले। आंखों की बीमारी के प्रति सावधानी रखें। अपने धैर्य को कम न होने दें।
महीने के अंत में भाई बहनों का सुख सहयोग बना रहेगा। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह महीना ठीक नहीं है। इस महीने आपको इस प्रकार के निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम करना होगा तभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग में स्थिति अच्छी होगी। आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से संबंध अच्छा रहेगा।
9 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अगस्त 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना समृद्धिकारक रहेगा हालांकि उतार-चढ़ाव की स्थिति भी बनी रहेगी। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खास तौर से शरीर में चोट लगने की संभावना दिखाई दे रही है। आपको किसी भी चीज का लोभ नहीं करना है। लोभ और लालच के कारण जीवन में परेशानी आ सकती है।
मित्रों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी किसी अच्छे और महत्वपूर्ण कार्य में खर्च हो सकती है। व्यंजनों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद भी ले पाएंगे। आपके मधुर व्यवहार से लोग आपको प्यार करेंगे। भाई बहनों का व्यवहार अच्छा रहेगा।
साहित्य,पठन, लेखन के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखने के लिए भी जा सकते हैं। महीने की शुरुआत में स्थिति थोड़ी अनुकूल नहीं होगी। महीने के अंत में आपको अच्छा फायदा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
10 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
सितंबर 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ अच्छी खबर लेकर के आ सकता है। काफी समय से आपका रुका हुआ काम अब पूरा हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी और मित्रों के साथ मौज मस्ती करने के लिए घूमने जा सकते हैं। करियर को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे लेकिन आपको अच्छी नौकरी भी प्राप्त हो जाएगी। आप बहुत परिश्रम कर रहे हैं जिसका फल भी आपको प्राप्त होगा।
अपनी महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण रखें। अपने धन को फालतू के कार्यों में खर्च न करें। अपनी सोच सकारात्मक रखें। परिवार के सदस्यों के साथ सहयोग बनाना होगा। मांगलिक आयोजन हो सकता है। भाई बहन आपके सहयोग करेंगे।
संपत्ति खरीदनी है तो यह महीना बहुत अच्छा है। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में चयन हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। शत्रुओं के गुप्त षड्यंत्र के लिए आपको तैयार रहना होगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी।
11 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अक्तूबर 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति दायक रहेगा। महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। अपनी आवश्यकताओं को आपको सीमित करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना अच्छा है। परिश्रम करते रहें। आलस ना करें। नकारात्मक सोच का त्याग करें। महीने के अंत में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
परिवार में सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अत्यधिक तर्क वितर्क से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को जो कुछ भी कहे सोच समझकर कहें। आर्थिक मामलों में योजना बनाकर कार्य करें। आपकी जमा पूंजी अच्छे कार्यों में खर्च होगी। भाई बहनों की उन्नति में आप धन का सहयोग भी करेंगे।
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से विशेष परेशानी नहीं आएगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। दूसरे फालतू कामों में समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए। शत्रुओं की पराजय होगी। आप अपनी पत्नी को कहीं बाहर घूमने के लिए लेकर के जा सकते हैं।
12 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
नवंबर 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आगमन का सूचक हो सकता है। आपके घर में किसी बच्चे का जन्म हो सकता है। यात्रा के दौरान खाने-पीने में सावधानी रखनी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबी यात्रा होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुल कर कार्य करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी।
अपनी आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। इस महीने अत्यधिक पूंजी निवेश न करें। आर्थिक मामलों में सोच विचार कर निर्णय लेना है अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिश्रम अधिक होगा। भाई बहनों के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। पिता की अपेक्षा माता से कुछ अधिक लगाव रहेगा।
समाज में मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना अच्छा है। पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। संतान पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच सुख सहयोग में कमी आएगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
दिसंबर 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना अंत में सुखदायक रहेगा। आप अपने पराक्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के संबंध में कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है। मित्रों के साथ व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। मिलजुल कर कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
आपके मन में कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। दूसरों के भरोसे अपने कामों को ना छोड़े। स्वयं करने का प्रयास करें। शत्रु पक्ष की ओर से विशेष परेशानी की संभावना कम है। आर्थिक क्षेत्र में सोच समझकर पूंजी निवेश करें। किसी के बहकावे में नहीं आना है। अपने बुद्धि विवेक से भली-भांति सोच समझकर निर्णय करना है। सगे भाई बहनों के साथ व्यवहार बनाए रखें। छोटी-छोटी यात्राओं का योग बनेगा।
नवीन संपत्ति खरीदने के लिए साल के अंत में आपको मौका प्राप्त हो सकता है। समाज में मान प्रतिष्ठा को बनाए रखने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। पढ़ाई में अतिरिक्त परिश्रम करने की संभावना आपके लिए बन रही है। पति-पत्नी के बीच महीने के अंत में परस्पर सुख सहयोग में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आपका विवाह हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।