ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को सुख, ज्ञान, वैवाहिक जीवन, शिक्षक, संतान, धार्मिक कार्य, धन, दान-पुण्य और वृद्धि का कारक प्राप्त होते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Jupiter Venus Conjunction 2022: ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन, युति, मार्गी और वक्री चाल का सभी जातकों के जीवन पर गहर असर होता है। समय-समय पर ग्रह एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते है और इसकी के साथ ग्रहों की युति भी होती है। बीते माह की 27 अप्रैल को सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र और देवताओं के गुरु बृहस्पति की मीन राशि में युति बनी हुई है। इन दोनों ग्रहों की युति 23 मई तक रहेगी। इन दो ग्रहों की युति का प्रभाव तो वैसे सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां...
विज्ञापन
2 of 5
venus transit 2022
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शुक्र और गुरु ग्रह का महत्व
ज्योतिष गणना में शुक्र और गुरु दोनों का ही खास महत्व होता है। गुरु जहां देवताओं के गुरु माने गए तो वहीं शुक्र दानवों के गुरु कहलाए जाते हैं। ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को सुख, ज्ञान, वैवाहिक जीवन, शिक्षक, संतान, धार्मिक कार्य, धन, दान-पुण्य और वृद्धि का कारक प्राप्त होते हैं। वहीं शुक्र भौतिक सुख,वैवाहिक सुख,भोग-विलास, शौहरत,कला,प्रतिभा,सौन्दर्य,रोमांस और काम-वासना आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र और गुरु का मीन राशि में युति बहुत ही अच्छा और शानदार परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। आपकी कुंडली में यह युति 10वें भाव में बन रही है। कुंडली का 10वां भाव कर्म और नौकरी का भाव कहलाता है। ऐसे में यह युति इस राशि के जातकों के लिए नौकरी में अच्छा परिणाम देना का योग बना रहा है। नई नौकरी के एक साथ कई प्रस्ताव प्राप्त होंगे। नौकरी में लाभ या इंक्रीमेंट के अच्छे आसार बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा।
4 of 5
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपकी कुंडली में गुरु और शुक्र की युति तीसरे भाव में बन हुई है। ज्योतिष गणना के अनुसार तीसरा भाव पराक्रम का भाव माना गया है। ऐसे में इस युति के दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में यश का प्राप्ति होगी। नए कार्यों में जल्दी ही सफलता प्राप्त करने के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को लग्जरी चीजों की चाहत जल्द ही पूरी होने के संकेत हैं। व्यापार करने वाले जातकों का अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियों के अच्छे पल व्यातीत होंगे।
मीन राशि
आपकी राशि में शुक्र और गुरु की युति कुंडली के पहले भाव में हो रही है। ऐसे में यह आपके भाग्य में वृद्धि के संकेत हैं। कारोबार में अच्छा रिजल्ट प्राप्त होगा। जो जातक नौकरीपेशा है उनके लिए प्रमोशन के प्रबल संकेत हैं। सेहत में सुधार होगा जो पिछले कई महीने से अच्छी नहीं चल रही है। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। गुरु का मीन राशि में गोचर 12 वर्षों के बाद हो रहा और मीन राशि देवगुरु बृहस्पति की स्वयं की राशि है। ऐसे में मीन राशि के जातकों के जीवन में शुभ और भाग्य में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ की प्रबल संभावना है। करियर में नई ऊंचाईयों की प्राप्ति होगी। मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति से भाग्य में वृद्धि,मान-सम्मान और सुख की प्राप्ति के संकेत हैं।