फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter Transit November 2020: गुरु का गोचर दिलाएगा इस राशिवालों को बेशुमार धन-दौलत

Mon, 09 Nov 2020 10:41 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बृहस्पति गोचर 2020 - फोटो : Pixabay
Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं, गुरु का मकर गोचर 2020 सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 7
आपके शत्रु भाव में होंगे देवगुरु बृहस्पति - फोटो : सोशल मीडिया
आपके शत्रु भाव में आएंगे
गुरु का मकर राशि में गोचर सिंह लग्न या राशि के लिए छठे भाव में होने वाला है। कुंडली का छठा भाव पीड़ा या शत्रु स्थान के नाम से जाना जाता है। कुंडली का यह भाव कर्ज, शत्रु, चोर, शरीर में घाव और निशान, निराशा, दुःख, ज्वर, पैतृक रिश्ते, पाप कर्म, युद्ध और रोग आदि को दर्शाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
गुरु के गोचर से आपकी आर्थिक उन्नति होगी। - फोटो : www.pexels.com
आर्थिक रूप से होगी उन्नति
गुरु के गोचर से आपकी आर्थिक उन्नति होगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। लेनदेन के मामले में यह अवधि शुभ होगी। हालांकि धन से जुड़े मामले में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। आमदनी के नए स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है। 

4 of 7
गुरु के गोचर से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी - फोटो : सोशल मीडिया
आपके ज्ञान में होगी वृद्धि
गुरु का गोचर आपके लिए बेहद अनुकूल नजर आ रहा है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों को जीवन के लगभग अधिकांश क्षेत्र में लाभ मिलता नजर आता है। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
इस अवधि में आपके विदेश जाने का प्लान बन सकता है। - फोटो : सोशल मीडिया
विदेश जाने का सपना होगा साकार
इस अवधि में आपके विदेश जाने का प्लान बन सकता है। व्यापारियों को भी यात्रा से लाभ मिलेगा। कोई बढ़िया व्यापारिक संधि हो सकती है। वहीं इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। शत्रु पक्ष आपके सामने कमजोर नजर आएगा।
विज्ञापन

6 of 7
शादीशुदा जातकों के लिए गुरु का गोचर अनुकूल नजर आ रहा है। - फोटो : iStock
जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर सहयोग
शादीशुदा जातकों के लिए गुरु का गोचर अनुकूल नजर आ रहा है। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मनमुटाव दूर होगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार्य में आएंगी चुनौतियां - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्षेत्र के लिए होगा चुनौतीपूर्ण समय
यह अवधि आपके कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए नौकरी और पेशेवर जातकों को इस दौरान कार्य स्थल पर अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान नौकरी में किसी भी तरह के बदलाव करने से बचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें