फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का कन्या राशि में प्रवेश देश दुनिया और आप पर असर

Mon, 08 Aug 2016 12:50 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 17
गुरु ग्रह
नवग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह गुरु 11 अगस्‍त को अपने ‌म‌ित्र सूर्य की राश‌ि से न‌िकलकर शत्रु राश‌ि कन्या में प्रवेश करेंगे। ज्‍योत‌िषशास्‍त्र में गुरु के राश‌ि पर‌िवर्तन को बड़ी घटना के रूप में देखा जाता है क्योंक‌ि यह घटना पूरे एक साल में एक बार होती है ज‌िसका प्रभाव सभी राश‌ियों पर होता है। गुरू शिक्षा, व्यवसाय, मांगलिक कार्य, अध्यात्म, तत्वज्ञान, तीर्थयात्रा के अलावा अध्यापन, लेखन, कला के क्षेत्र के लोगों के लिए भी कारक ग्रह हैं। इसल‌िए इनका प्रभाव अर्थ व्यवस्‍था और समाज‌ पर भी देखा जाता है। तो जानें गुरु के राश‌ि पर‌िवर्तन का क्या असर होगा देश, दुन‌िया और अापकी राश‌ि पर।
विज्ञापन

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

2 of 17
गुरू ग्रह
ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार स‌िंह राश‌ि से कन्या राश‌ि में गुरू का प्रवेश होने से गुरु चांडाल योग समाप्‍त होगा ज‌िससे थोड़ी राहत म‌िलेगी लेक‌िन शत्रु राश‌ि में जाने से गुरु अपना पूर्ण शुभ फल नहीं दे पाएंगे। ज्योत‌िषशास्‍त्र की गणना के अनुसार कन्या राश‌‌ि में गुरु का जाना आर्थ‌िक मामलों में अनुकूल फलदायी नहीं है।
विज्ञापन

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

3 of 17
ग्रह नक्षत्र
गुरू कन्या राश‌ि में करीब एक साल रहेंगे इस राश‌ि में गुरु का गोचर इस बात की आशंका को बढ़ा रहा है क‌ि अन्तर्राष्ट्र‌ीय आतंकवाद की घटनाएं आगे और बढ़ने वाली हैं। जहां तक भारत की बात है तो पड़ोसी देशों में भारत के संबंध पहले से ज्यादा ब‌िगड़ सकते हैं और तनाव बढ़ेगा लेक‌िन पश्च‌‌मी देशों में संबंध बेहतर होंगे आर्थ‌िक मामलों में आपसी सहयोग बढ़ेगा।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

4 of 17
ग्रह नक्षत्र
भारतीय अर्थव्यवस्‍था और आपकी जेब पर असर की बात करें तो गुरू का यह गोचर शेयर बाजार में स्‍थ‌ित‌ि को सुधारने का काम करेगा। व‌िदेशों से भारत में धन का आगमन बढ़ेगा। महंगाई दर में भी कमी के आंकड़े सामने आएंगे लेक‌‌िन कागजी आंकड़ों से आपको महंगाई से राहत नहीं म‌िलने वाली है।
विज्ञापन

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

5 of 17
ग्रह
राजनीत‌िक मामलों में गुरु का यह गोचर कुछ अनुकूल फल दे सकता है। राजनेताओं के छल प्रपंच और धार्म‌िक और जात‌िगत हथकंडों को जनता काफी हद तक नकारेगी और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में चुनाव के दौरान सूझ-बूझ से मतदान करेगी। आइये अब जरा आपकी राश‌ि पर गुरु के असर को देख लें।
विज्ञापन

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

6 of 17
मेष राश‌ि
मेष राश‌ि- राश‌ि से छठे स्‍थान में गुरु का जाना मानसिक तनाव बढ़ाएगा, कर्ज बढ़ने का योग भी है।
विज्ञापन

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

7 of 17
वृष
वृष राश‌ि- पंचम गुरु से शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता, नए प्रेम प्रसंग बनेंगे।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

8 of 17
म‌िथुन
मिथुन- चतुर्थ गुरु से पारिवारिक जिम्मेवारियों का दबाव।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

9 of 17
कर्क राशि
कर्क- तृतीय गुरु से भाइयों से स्नेह, विदेश यात्रा।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

10 of 17
स‌िंह राश‌ि
सिंह- राश‌ि से दूसरे घर में गए गुरु आपको आकस्म‌िक लाभ द‌िलाएंगे।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

11 of 17
कन्‍या राश‌ि
कन्या- आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपकी बातों को लोग सुनेंगे और सम्मान करेंगे।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

12 of 17
तुला राश‌ि
तुला राश‌ि- राश‌ि से बारहवें घर में गुरु का गोचर आपको लंबी यात्रा करवाएगा। जीवन में स्‍थ‌िरता की कमी रहेगी, भागदौड़ करना पड़ेगा।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

13 of 17
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक राश‌ि- आय में वृद्धि होगी, प्रतियोगिता में कामयाबी प्राप्त कर सकेंगे।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

14 of 17
धनु राश‌ि
धनु राश‌ि- नौकरी में पदोन्नत‌ि और स्‍थान पर‌िवर्तन की संभावना है।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

15 of 17
मकर राश‌ि
मकर राश‌ि- विदेश एवं तीर्थ यात्रा करेंगे, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

16 of 17
कुंभ राश‌ि
कुंभ राश‌िः आपके मन में क‌िसी बात को लेकर भय बना रह सकता है। स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन

गुरु का कन्या राश‌ि में प्रवेश देश दुन‌िया और आप पर असर

17 of 17
मीन राश‌ि
राश‌ि से सप्तम स्‍थान में गुरु का गोचर संकेत दे रहा है क‌ि घर में व‌िवाह और मांगल‌िक कार्य होंगे। साझेदारी और जीवनसाथी से सुख एवं लाभ म‌िलेगा। व‌िस्तार से गुरू का गोचर फल पढ़ें 10 अगस्त को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें