Guru Grah Ka Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। इस संसार के लिए बृहस्पति जीव के कारक हैं। बृहस्पति के कारण ही वनस्पतियों में औषधीय गुण आते हैं। देवगुरु बृहस्पति लगभग 1 साल बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं जिसके कारण इस पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों पर उसका समुचित प्रभाव पड़ता है। फलित ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को संतान, विद्या, ब्रह्म तत्व के कार्य, राजनीति, कूटनीति, सिंहासन, सोना, शेयर मार्केट जैसी चीजों का कारक माना गया है। 1 मई को देवगुरु बृहस्पति जब वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते है कि आपकी राशि पर गुरु के गोचर का क्या प्रभाव होने वाला है?