फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून माह में होगा सबसे बड़े ग्रह का महापरिवर्तन, जानें आपके जीवन पर उसका असर

Wed, 27 May 2020 12:05 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
30 जून को गुरु अपनी स्वराशि में करेंगे प्रवेश - फोटो : Pixabay
देवगुरु बृहस्पति 30 जून को अपनी स्वराशि धनु में प्रवेश करेंगे और 20 नवंबर 2020 तक इसी राशि में स्थित होंगे। इसके बाद यह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। धनु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान और शिक्षक का कारक माना जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी है। आइए जानते हैं। गुरु के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु आपके नवम भाव में स्थित होंगे। इस अवधि में धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। गुरु के प्रभाव से आप कोई धार्मिक कार्य का आयोजन भी करा सकते हैं। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
गुरु आपके अष्टम भाव में स्थित होंगे। गुरु के प्रभाव से आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती है। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। 

4 of 13
मिथुन - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गुरु का गोचर आपके विवाह भाव में होगा। यह गोचर आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लाएगा। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
गुरु का गोचर आपके छठे घर में भाव में होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। खासकर पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं। कंपटीशन आदि में लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
गुरु आपके संतान भाव में स्थित होंगे। संतान को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में भी रोमांस बढ़ेगा। संतान की चाह रख रहे दंपतियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
गुरु का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आप नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं।

8 of 13
तुला - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
गुरु का गोचर आपके तृतीय भाव में होगा। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका साहस बढ़ेगा। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है। आपके सुखों में वृद्धि होने की संभावना है।

9 of 13
वृश्चिक - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
गुरु का गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा। धन लाभ होने की संभावना है। धन बचत भी संभव है। आप सभी से प्रेम से बातचीत करेंगे। घर का वातावरण भी खुशनुमा दिखाई देगा। 

10 of 13
धनु - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
गुरु का गोचर आपके आपकी राशि में होगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।

11 of 13
मकर - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
गुरु आपके बारहवें भाव में होगा। इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी हो सकती है।

12 of 13
कुंभ - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
गुरु बृहस्पति आपके एकादश भाव में होंगे। इस कारण आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन
मीन राशि
गुरु का गोचर आपके दशम भाव में होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें