फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 दिन बाद सबसे बड़ा ग्रह बदलेगा घर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Sun, 10 Sep 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
2 दिन बाद 12 सितंबर को देवताओं के गुरु और सभी ग्रहों में सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 13 महीने बाद गुरु कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर रहें है। वैसे तो गुरु को शुभ फल देने वाले ग्रह के रुप में माना जाता है फिर भी यदि किसी की कुंडली में गुरु किसी दूसरे अशुभ ग्रह के साथ हो तो जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पांच राशियों में यह परिवर्तन कई तरह की परेशानियां आ सकती है।

पढ़ें- 21 सितंबर से शुरू होगी नवरात्रि, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना
विज्ञापन

2 of 6
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सिंह राशि- बृहस्पति सिंह राशि में तीसरे स्थान पर प्रवेश कर रहें है जोकि जोश और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के जातक किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में  जल्दबाजी कर सकते है जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ सकता है इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

3 of 6
तुला राश‌ि
तुला राशि- बृहस्पति कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं जो शुभ संकेत माना जा रहा हैं। इस दौरान कई तरह के कामों में ये राशि वाले सफलता के झंडे गाड़ेंगे लेकिन इस दौरान कई तरह की बुरी आदतों का शिकार  बन सकते है जो आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है।

4 of 6
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि- यह परिवर्तन धनु राशि वालो के लिए पूरे साल व्यर्थ के खर्चों में सालभर इजाफा कराया जाएगा। आप इस दौरान जहां पर भी धन का निवेश करेगें वहां पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों के लेन-देन से बचें।
विज्ञापन

5 of 6
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह परिवर्तन मिला जुला रह सकता है काफी संघर्षों के बाद किसी काम में सफलता मिलेगी। आपके सेहत पर बुरा असर देखने को मिलेगा इसलिए सावधानी बरतें। गुरु के प्रभाव से नये घर में प्रवेश करने की संभावनाएं भी बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राशि- बृहस्पति आपकी राशि से आठवें स्थान में आ रहे हैं। यह समय आपके लिये शुभ नहीं कहा जा सकता। इस समय आप शारीरिक रूप से तो खुद को कमजोर महसूस करेंगे ही साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आयेगी। किसी भी कार्य में किसी तरह की जल्दबाजी न करें धैर्य से काम लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें