फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter Transit 2026: गुरु ने किया कर्क में प्रवेश, जानें किन राशि वालों का बदलेगा समय और किसे मिलेगी टेंशन

Tue, 02 Jun 2026 11:01 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Jupiter Transit In Cancer 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, भाग्य, धन और विवाह-संतान का कारक ग्रह माना गया है। उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति का भाग्योदय करता है और जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी महसूस होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
Jupiter Transit In Cancer 2026: देवगुरु बृहस्पति 02 जून 2026 को सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह एक राशि में लगभग साल भर रहते हैं और उसके बाद अगला गोचर करते हैं। लेकिन गुरु इस समय अतिचारी गति में हैं, जिस कारण वह जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसलिए इनके प्रभाव सामान्य गोचर की तुलना में अधिक तीव्र रूप से देखने को मिल सकते हैं। वहीं कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है। जातकों को जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव महसूस होंगे। लेकिन कुछ जातकों को धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका प्रभाव।
June Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना? पढ़ें मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां
विज्ञापन

2 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु आपकी कुंडली में नवम और द्वादश भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में गोचर करेंगे। इस समय घर-परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बैंक-बैलेंस भी बढ़ेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
गुरु आपके अष्टम और एकादश भाव के स्वामी हैं, जो अब तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस समय आप लंबी दूरी की यात्राओं के लिए निकल सकते हैं। धन लाभ के योग बन सकते हैं। वहीं भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।

4 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गुरु आपके सप्तम और दशम भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में गोचर करेंगे। धन संचय के अवसर बढ़ सकते हैं। वाणी का खास ध्यान इस समय करना होगा। रिश्तों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
गुरु आपके षष्ठ और नवम भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से शुभ माना जा सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सभी कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से की जा रही मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
गुरु आपके पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होकर बारहवें भाव में गोचर करेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय विदेश से जुड़े कार्यों में अवसर मिल सकते हैं। संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में चिंता बनी रह सकती है। सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
गुरु आपके चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी होकर एकादश भाव में गोचर करेंगे। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। इस समय मित्रों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। नए काम की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। 

8 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
गुरु आपके तृतीय और षष्ठ भाव के स्वामी होकर दशम भाव में गोचर करेंगे। करियर में कुछ बदलाव महसूस होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। पूरा ध्यान व्यक्तिगत प्रगति पर रहेगा।

9 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
गुरु आपके द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी होकर नवम भाव में गोचर करेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। अध्यात्म और ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा, यात्रा और गुरुजनों के सहयोग से लाभ मिलने के संकेत हैं। धैर्य से काम लेने पर परिस्थितियां पक्ष में बन सकती हैं।

10 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
गुरु आपकी कुंडली के लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। यह समय जीवन में कुछ बड़े बदलाव ला सकता है। स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखना बेहतर रहेगा। 

11 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
गुरु आपके तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। साझेदारी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जीवन के कई क्षेत्रों में प्रगति के अवसर प्राप्त होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा।

12 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
गुरु आपकी कुंडली में द्वितीय और एकादश भाव के स्वामी होकर षष्ठ भाव में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन मन में असंतोष या संतुष्टि की कमी महसूस हो सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
Jupiter Transit In Cancer 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
गुरु आपके लग्न और दशम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर करेंगे। प्रेम संबंधों और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ माना जा सकता है। करियर में नए अवसर मिलने की संभावनाएं हैं।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें