फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: गुरु का हुआ भरणी नक्षत्र में परिवर्तन, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ और भाग्योदय

Wed, 21 Jun 2023 02:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
21 जून को सबसे शुभ और सबसे बड़ा ग्रह गुरु का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है।

21 जून को सबसे शुभ और सबसे बड़ा ग्रह गुरु का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है। देवगुरु बृहस्पति 21 जून 2023 को भरणी नक्षत्र में गोचर हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपको बता दें देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर करते हुए इसदिन  अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश किया था और अब 21 जून को भरणी नक्षत्र के दूसरे चरण में गुरु का गोचर हुआ है। फिर इसके बाद 27 नवंबर 2023 को अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करने वाला है। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।

विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। यहां पर आपकी राशि से लग्न भाव में गुरु और राहु की युति बनी हुई है। आपको करियर और कारोबार में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी वैवाहिक जीवन जीवन जीने वाले लोगों के लिए आने वाला समय बहुत खुशहाल रहेगा। 

1 जुलाई से शनि मंगल का समसप्तक योग, गुरु पर वक्री शनि का प्रभाव, देश में धार्मिक उन्माद की आशंका

विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
जिन लोगों की राशियां मिथुन है उनके लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत लाभकारी और शुभ रहने वाला होगा। व्यापार से अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। संतान का अच्छा सुख मिलेगा। जमीन-जायदाद में आपकी अच्छी डील बन सकती है। विदेश यात्रा के अच्छे योग भी बन रहे हैं जहां से आपको बहुत सारा अनुभव और धन की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अचानक से धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। जो जातक बेरोजगार हैं उनके लिए नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। सेहत अच्छी रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें