फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशियों की बढ़ेगी धन-संपत्ति, वैवाहिक जीवन होगा सुखी

Sat, 27 Mar 2021 11:58 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
बृहस्पति ग्रह गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पति ग्रह 6 अप्रैल 2021 मंगलवार को मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक रहने के बाद वक्री अवस्था में पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां 20 नवंबर 2021 तक रहेंगे। उसके बाद पुनः मार्गी अवस्था में कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर गुरु के गोचर का प्रभाव-
विज्ञापन

2 of 13
मेष
वरिष्ठों के लिए धार्मिक-मांगलिक कार्य का अवसर बनेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में पूर्ण सफलता प्राप्ति के योग हैं। नव विवाहितों के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। 

विज्ञापन

3 of 13
वृष
नौकरी में पदोन्नति होगी और नए अनुबंध प्राप्ति के योग हैं। कार्य-व्यापार में लाभ आय के साधन बढ़ेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक व्यय होगा लेकिन आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 

4 of 13
मिथुन
भाईयों में असहमति-अविश्वास का माहौल न बनने दें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। बुजुर्गों को पौत्र सुख की प्राप्ति, आय के साधन बढेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि होगी। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क
व्यावसायिक कार्यों में सफलता कुछ हद तक सफलता प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। तीर्थाटन एवं सामाजिक कार्यों पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह
स्वास्थ्य के प्रति सजक रहें, अधिक खर्च से बचना होगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी-विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। नौकरी में मान-सम्मान एवं प्रभाव की वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बहार ही सुलझाएं। भाग-दौड़ की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। शादी-विवाह में बजट से अधिक व्यय होगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। 

8 of 13
तुला
नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। हर तरह से सफलताओं के अच्छे अवसर मिलेंगे। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत होगी। आय के भी अनेक साधन बनेंगे। परिवार के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।  

9 of 13
वृश्चिक
भौतिक सुख मिलेगा। वाहन खरीदने की संभावना है। कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति रहेगी। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग अवसर जाने न दें। प्रमोशन एवं स्थान परिवर्तन का प्रयास भी सफल रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।  

10 of 13
राशि
धनु
संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विदेश यात्रा तथा विदेशी कंपनियों में नौकरी के बनेंगे। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी प्रभाव बढ़ेगा।  

11 of 13
मकर
विवादित मामले आपस में हल करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी महंगी वस्तु को खरीद सकते हैं। जमीन जायदाद के मामलों का भी निपटारा होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  

12 of 13
कुंभ
सामजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी योजनाओं और रणनीतियों को गोपनीय रखें। शादी-विवाह एवं व्यापार के क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पति का गोचर प्रभाव अशांति एवं उलझनें देगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें