ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को धन, सुख सौभाग्य, मान-सम्मान और वैवाहिक जीवन को सुखमय, सफल बनाने वाला ग्रह माना गया है। 10 जुलाई को धन के कारक ग्रह बृहस्पति मार्गी होने वाले हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में अगर गुरु ग्रह शुभ स्थिति में होता है तो वह उस व्यक्ति को धनवान और सफल बना देता है। गुरु इसके पहले 9 मार्च को तुला राशि में वक्री हुआ था जिसके कारण 123 दिनों तो कई राशि वालों की जिंदगी में काफी उथल-पुथल थी। गुरु के मार्गी होने से कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है।