जून के दूसरे सप्ताह में चन्द्रमा मिथुन, कर्क और सिंह राशि में गमन करेंगे। कई ग्रहों के नक्षत्रों चरण भी बदलेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में बदलाव से आपकी राशि पर क्या असर होगा क्या प्यार, पैसा और परिवार के साथ रोजी रोजगार के मामले में यह हफ्ता आपके लिए भाग्यशाली रहेगा या कुछ मामलों में आपको परेशानी हो सकती है। जानिए क्या कहते हैं इस इफ्ते सितारे आपकी राशि के बारे में।
विज्ञापन
मेष राशिः इस हफ्ते लाभ मिल सकता है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार है। किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा ऐसी उम्मीद की जा सकती है। आप अपने मित्रों के साथ काफी बेहतर महसूस कर सकते हैं। आप उनके साथ अपने दिल की बात बेझिझक सांझा कर सकते हैं। कुछ मेहमानों के अचानक घर आ जाने से घर का वातावरण खुशनुमा रहने की भी संभावना है हालांकि आपकी व्यस्तता भी इस दौरान बनी रह सकती है। सप्ताहांत पर आप रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। करियर के लिहाज से रोजगार की तलाश में जुटे जातक मन लगाकर अपने लक्ष्य तक पंहुचने की तैयारी करें, लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह कार्यस्थल में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने का हरसंभव प्रयास करें। स्वयं को परेशानी से बचाए रखने के लिए आपके लिए आवश्यक है कि आप हर नियम-कानून का ईमानदारी से पालन करें। किसी करीबी दोस्त के साथ भी कुछ मतभेद होने के आसार है। रोमांटिक स्तर पर भी आपके और साथी के बीच गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं और आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। अपने व्यक्तित्व में थोड़ा परिवर्तन लायें आवेश में न आकर धैर्य और शांति से विचार कर मसलों का हल कर यह आपके संबंधों को समृद्ध बनाए रखने में सहायक साबित हो सकता है। अतिरिक्त खर्च भी इस सप्ताह आपके लिये तनाव का कारण बन सकता है इसलिये सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें।
मिथुन राशिः आर्थिक परेशानी महसूस कर सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह व्यावसायिक रुप से आपके लिये थोड़ा संभलकर चलने के संकेत कर रहा है। यदि आप सांझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं और अपने पार्टनर से अलग होने का विचार कर रहे हैं, तो इसके लिये फिलहाल समय ठीक नहीं है। यह आपके लिये आर्थिक तंगी का कारण हो सकता है। पारिवारिक रूप से भी कुछ परेशानियां आपके सामने आ सकती है। अपने व्यवाहर पर नियंत्रण रखें विशेष तब जब आप एक संयुक्त परिवार में रहते हों। रोमांटिक जीवन आपका अच्छा रहने के आसार हैं। हर स्थिति में साथी के भरपूर सहयोग से आपको एक नई ऊर्जा के साथ परिस्थितियों का सामना करने की ताकत मिलेगी। किसी भी स्थिति में अपना विश्वास बनाए रखें रास्ते खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः लाभ मिलने के आसार हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह दौर आपके लिए गत सप्ताहों की तुलना में शांत रहने वाला हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने परिवार और प्रियजनों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का अवसर मिल सकता है। बहुत लम्बे समय के बाद किसी पुराने दोस्त का आपकी ज़िन्दगी में सहसा आना आपके जीवन के उल्लास और उत्साह को बढ़ा देगा। वहीं आपको थोड़ा सचेत रहने की भी आवश्यकता है विशेष कर हर काम में खुद को शामिल करने की कोशिश न करें इससे आपके प्रदर्शन और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी नई परियोजना में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो यह बिल्कुल उचित समय है, लाभ मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
कुछ नया करने की ललक आपमें हैं और इसकी योजना भी आपने तैयार कर रखी है तो यह समय इस योजना को क्रियान्वित करने के लिये बिल्कुल सही हो सकता है। इस सप्ताह आपके जीवन के हर पहलु में परिवर्तन होने की प्रबल संभावना है। कुछ परिवर्तन तो आपकी प्राथमिकताओं तक को निर्धारित कर सकते हैं। बेहतर होगा इस सप्ताह आप अपने दिमाग को खुला रखें और निरपेक्ष हो कर हर विचार को ग्रहण कर उसका अवलोकन करें। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिये भी यह बहुत अच्छा समय है। प्रयासरत रहें आपके रुके हुए कार्य सिरे चढ़ सकते हैं। आपका प्रेमजीवन इस सप्ताह थोड़ा कसमकश में रह सकता है साथी के प्रति संवेदनशील रहें लेकिन भावनाओं में न बहें।
विज्ञापन
कन्या राशिः जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आपको सचेत रहने की आवश्यकता है आवेश में आकर जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। व्यावसायिक रुप से नई परियोजना की योजना बना सकते हैं लेकिन निवेश करने या भी परियोजना की शुरुआत करने के लिहाज से समय आपके पक्ष में नहीं है इसलिये सही समय का इंतजार करें। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में भी न पड़ें। ठंडे दिमाग हालात का जायजा लेते हुए हर पहलु पर विचार करने के बाद आगे बढ़ने का फैसला करें। भावनात्मक संबंधों के मामले में भी साथी से मनमुटाव होने की संभावना है विशेषकर अपने दफ्तर की परेशानियों को घर में न ही घूसने दें तो बेहतर होगा। रोमांस बना रहने के आसार हैं।
तुला राशिः कई अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
यदि पिछले कुछ दिनों से आपके साथी के साथ मनमुटाव चल रहा है या फिर पारिवारिक मसले उलझे हुए हैं जिन्हें लेकर आप काफी परेशान हैं तो इस सप्ताह आपको इन परेशानियों से निजात मिल सकती है। कही-सुनी बातों पर बिल्कुल भी यकीन न करें और अपने विवेक से परिस्थितियों को समझकर ही उनका हल ढूंढने का प्रयत्न करें। व्यावसायिक रुप से आपको कई अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल से असंतुष्ट जातकों को नये और बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यात्रा पर भी आपको जाना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ साथी को घुमाने का भी यह सुनहरा मौका आपके लिये हो सकता है। फिजूल खर्चीं पर लगाम लगाने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशिः काम का दबाव बढ़ सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
पिछले कुछ समय से आपके जीवन में जो घटनाएं घट रहीं हैं यह समय उनका विश्लेषण करने के लिये बेहतर है। आपके जीवन के लगभग हर पहलु में इस सप्ताह सुधार होने की संभावना है। इस सप्ताह आप पर कार्य का दबाव भी बढ़ सकता है ऐसे में आपका पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है इसलिये व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिये चुनौति हो सकता है लेकिन थोड़ी अतिरिक्त मेहनत कर आप परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। रोमांटिक जीवन भी बेहतर होने की संभावना है, साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। सप्ताहांत पर कोई अच्छा सा उपहार भेंट कर आप अपने साथी के चेहरे पर आश्चर्यात्मक हंसी ला सकते हैं।
धनु राशिः सप्ताह आपके लिये काफी बेहतर रहने वाला है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी बेहतर रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर अपने प्रदर्शन और अपेक्षानुसार परिणाम मिलने से आप संतुष्ट हो सकते हैं। आपकी रचनात्मकता आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने में आपकी मददगार हो सकती है। व्यवसायी जातक भी अपने लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि भी आपको खुशी प्रदान करेगी। रोमांटिक स्तर पर देखा जाये तो यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। अपने साथी से आपको कोई आश्चर्यचकित करने वाली खुशी मिल सकती है। व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बने रहने की उम्मीद की जा सकती है।
मकर राशिः फिजूल खर्ची बढ़ने के आसार हैं
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप अपनी मेहनत और रचनात्मकता से कठिन कार्यों को भी आसानी से करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके नीजि जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं। अपने किसी करीबी दोस्त के विचार भी आपको प्रभावित कर सकते हैं हो सकता उनके प्रभाव से आ चीजों को देखने का आपका नजरिया भी बदल जाये। कार्यस्थल पर भी आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगें हो सकता है इसके लिये आप प्रशंसा के पात्र भी बनें। नई जिम्मेदारियों का वहन भी आपको करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से भी आपकी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है लेकिन साथ ही फिजूल खर्ची बढ़ने के आसार भी हैं। इसलिये जो भी करें सोच-समझकर करें।
कुंभ राशिः आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
जो जातक करियर के लिहाज से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं वे मन लगाकर तैयारी करते रहें उन्हें कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। व्यवसायी जातकों को आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिये पूरी सतर्कता के साथ ही सौदे-बाजी में हाथ आजमायें। निवेश करने का विचार फिलहाल स्थगित ही रखें तो बेहतर है। इस समय आपको परिजनों के साथ भी समय व्यतीत करने की आवश्यकता हो सकती है। कुछ जातकों के जीवन में प्यार की बहार भी आ सकती है इन जातकों के लिये यह प्रेम संबंध भीषण गर्मी में मानसून की आहट सा हो सकता है। हालांकि कुछ जातकों को बादलों की बेरूखी का सामना भी करना पड़ सकता है।
यह सप्ताह आपके लिए थोडा कठिन रहेगा क्योंकि आप भावनात्मक रूप से चिंतित रहेंगे। चीज़ों पर ध्यान केन्द्रित करने में भी परेशानी हो सकती है। कई विकर्षण आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को भी संतुलित बनाए रखने में भी आपकी परेशानी होगी। सप्ताहांत तक आपके मूड में सुधार आएगा और अपनी जिन्दगी में बेहतर परिवर्तन देखने के बाद संतोष महसूस करेंगे।