इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकते है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। इस समय आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए फिजूलखर्ची से बचे। फोड़े फुंसी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगो को सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।प्रेमीजन कही बाहर घूमने अवश्य जाएं।