फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Monthly Horoscope: जून के मासिक राशिफल में छिपे हैं बड़े बदलाव, इन राशियों को होगा नौकरी और धन का फायदा

Sat, 30 May 2026 11:50 AM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

June 2026 Monthly Horoscope: ग्रहों के गोचर के आधार पर जून का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। जून के महीने में सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते है सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून 2026 का महीना। 
विज्ञापन
1 of 13
June 2026 Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
June 2026 Monthly Horoscope: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना जून ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जून के महीने में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा, जिसमें देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि देवगुरु बृहस्पति की स्वराशि होती है। 02 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंग, जिससे कई तरह के राजयोगों का निर्माण होगा। इसके अलावा सूर्य, शुक्र और बुध भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का जून माह का मासिक राशिफल क्या-क्या लेकर आया है। 

विज्ञापन

2 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
  • मेष राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहेगी। इस दौरान आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। स्वजनों के साथ होने वाले मतभेद मनभेद में न बदल जाएं, इस बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।
  • करियर-कारोबार की दृष्टि से आपको इस दौरान बहुत सावधानी के साथ कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला मिल सकता है। समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करने पर ही चीजें पटरी पर आ पाएंगी।
  • जीवन से जुड़ी विषम परिस्थितियां माह के मध्य तक बनी रहेंगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो जून के महीने में अपने जूनियर को मिलाकर चलें तथा सीनियर अधिकारियों को प्रसन्न रखने का प्रयत्न करें।
  • अपने काम के प्रति समर्पण और सतत प्रयास करते रहने पर जून महीने के तीसरे सप्ताह तक चीजें पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी और एक बार चीजें आपके अनुकूल होने लगेंगी। यदि आप सूझबूझ के साथ काम करते हैं तो जून महीने का आखिरी सप्ताह आपके लिए राहतकारी साबित होगा और आपको सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
  • रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के मध्य तक का समय प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
  • वृषभ राशि के जातकों को जून महीने की शुरुआत में सौभाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिल पाएगा। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
  • अचानक से आए कुछेक बड़े खर्च आपका बना बनाया बजट बिगाड़ सकते हैं। इस दौरान आपके विरोधी आपको गुमराह करने या फिर गलत रास्ते पर चलने के लिए उकसा सकते है। ऐसे में आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह पर ध्यान देना तथा सत्पुरुषों का सत्संग हितकर रहेगा।
  • माह के पूर्वार्द्ध में स्वयं के साथ जीवनसाथी के नरम स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। माह के दूसरे सप्ताह में व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। माह के तीसरे सप्ताह से चीजें आपके अनुकूल होती हुई नजर आएंगी। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।
  • आय में वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रवर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
  • कोर्ट-कचहरी से जुड़े मुकदमे में कार्यवाही आपके पक्ष में होगी। वृषभ राशि के जातकों को इस माह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए जीवनसाथी पर अपनी विचारों को थोपने से बचें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना सेहत, संबंध और कामकाज को लेकर काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस महीने आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विनम्रता बनाए रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी।इसी प्रकार आलस्य और अभिमान से बचना होगा।
  • मिथुन राशि वालों को समझना होगा कि उनकी बात से बात बनेगी और उनकी बात से ही बात बिगड़ेगी। महीने की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कुछेक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान कारोबार में मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी।
  • इस दौरान आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से अंतत: उनकी सभी चालों को नाकाम करने में कामयाब होंगे। माह के मध्य में अचानक से आपके सामने कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार तक लेना पड़ सकता है।
  • यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने कागजी काम समय पर निबटाने चाहिए और धन का लेन देन बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगा। जून महीने का सप्ताह आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है।
  • घर-परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सुख-सहयोग कम ही प्राप्त हो पाएगा। गलतफहमियों के चलते जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण हो सकते हैं। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने के लिए विवाद की बजाय सूझबूझ और संवाद का सहारा लें।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो नारायणाय का कम से कम एक माला जप जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क
  • कर्क राशि वाले जातकों के लिए जून महीने के उत्तरार्ध का थोड़ा सा समय यदि इग्नोर कर दिया जाए तो पूरा महीन सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे।
  • माह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस पूरे माह आपके इष्ट मित्र, शुभचिंतक और परिजन आप पर मेहरबान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं।
  • आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा या करियर को बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।
  • व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये जून का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस माह आपका मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। माह के मध्य में धनागम के योग बनेंगे। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील भी कर सकते हैं।
  • जून महीने के तीसरे सप्ताह में व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी जून का महीना आपके लिए पूरी तरह से शुभता और सुकून लिए हुए है।
  • प्रेम संबंध में लव पार्टनर की तरफ से और वैवाहिक संबंध में लाइफ पार्टनर की तरफ से हर कदम पर पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : daily rashifal
सिंह
  • सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना मध्यम फलदायी कहा जाएगा। महीने की शुरुआत से लेकर मध्य तक का समय आपके लिए थोड़ा ज्यादा ही प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपको सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा।
  • सिंह राशि के जातकों को इस महीने अपने कामकाज या जीवन के किसी अन्य क्षेत्र में शॉर्टकट लेने से बचना होगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो अपने कागजी काम समय पर निपटाएं और नियम कानून का उल्लंघन भूलकर भी न करें अन्यथा धन के साथ मान की हानि होने की आशंका बनी रहेगी।
  • माह के पूर्वार्द्ध में आपकी आय कम और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है। माह के मध्य में आपको करियर-कारोबार में प्रगति करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, हालांकि इसका लाभ उठाने में आपको तमाम तरह की अड़चनों का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों को माह के मध्य में सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलने से कामकाज को निपटाने में सहूलियत होगी। माह के उत्तरार्ध यदि आप अपने आलस्य और अहंकार पर काबू पा लेते हैं तो आपको सोचे हुए कार्यों में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।
  • इस माह सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत के साथ संबंध पर पूरी तरह से फोकस करना होगा। स्वजनों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात कहने से ज्यादा उन्हें सुनना और समझना ज्यादा हितकर साबित होगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की फीलिंग्स की कदर करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या
  • कन्या राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत शुभता और सौभाग्य को लिए रहेगी। इस दौरान जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपका गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा। सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से होंगे। माह के पहले हफ्ते में कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधा के साधनों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। किसी बड़ी मनोकामना के पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
  • आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए काफी लाभप्रद कहा जाएगा। पूर्व में किसी योजना में किये गये निवेश से लाभ होगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
  • नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। पदोन्नति या मनचाहे स्थान पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों को विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • माह के मध्य में कामकाज से जुड़ी छोटी-मोटी अड़चन आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे।
  • माह के उत्तरार्ध में घरेलू विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे, लेकिन पिता या फिर पिता समान व्यक्ति की मदद से आप उसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे।
  • पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आत्मीयता और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला
  • तुला राशि के जातकों को जून महीने में जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। इस महीने क्रोध और अभिमान बड़े नुकसान का कारण बन सकते हैं। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं और चीजों को शांत मन से सुलझाने का प्रयास करें।
  • माह की शुरुआत में स्थान परिवर्तन, सेहत संबंध दिक्कत अथवा कामकाज में आने वाली अड़चन के चलते आपको परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं।
  • तुला राशि के जातकों को जून महीने में पूर्वार्ध में अपने कार्यों को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। इस दौरान जीवन से जुड़ी तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच जीवनसाथी और परिजनों की तरफ से मिलने वाला सहयोग और समर्थन आपको राहत पहुंचाएगा।
  • तुला राशि वालों को जून महीने के मध्य में कुछेक अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आपको इन्हें खोने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।
  • इस दौरान अपने वरिष्ठ और शुभचिंतक लोगों की सलाह को इग्नोर करने की भूल न करें क्योंकि अनुभवी लोगों की राय आपके बंद किस्मत के दरवाजों को खोलने में मददगार साबित हो सकती है।
  • प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा और शिवाष्टकं का पाठ करें।

9 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस माह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख और सहयोग प्राप्त होगा। कयिर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ होगा।
  • जून महीने की शुरुआत से ही घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि से आपका मन हर्षित रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आपके लंबे समय से अटके चले आ रहे कार्यों में गति आएगी और माह के अंत तक वे अप्रत्याशित रूप से पूरे भी हो सकते हैं।
  • इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ और सार्थक रहेगी। नवीन कार्य योजना पर विचार-विमर्श होगा। मान-सम्मान का अवसर प्राप्त होगा। मार्केट में फंसे हुए धन को निकालने के लिए यह समय उपयुक्त कहा जाएगा।
  • माह के मध्य में लंबे समय बाद इष्ट-मित्रों या फिर प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने को अवसर प्राप्त होगा।
  • जून महीने के तीसरे सप्ताह में यदि आपको एक कदम पीछे जाकर दो कदम आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो तो ऐसा करने में बिल्कुल न चूकिएगा। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें और लोगों से बेहतर तालमेल बिठाते हुए अपना काम निकालने का प्रयास करें।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने की संभावना बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात पाठ करें।

10 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु
  • धनु राशि के जातकों के लिए जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत काफी उठापटक वाली रह सकती है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी और छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से थोड़ी कम फलदायी साबित होगी।
  • व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए जून महीने का पूर्वार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आपको बाजार में मंदी से जूझने के साथ अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो किसी बात को लेकर साझेदार के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
  • आय के मुकाबले खर्च की अधिकता होने के कारण आपको आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। माह के मध्य में सौभाग्य का साथ मिलने पर अटके कार्यों में गति आएगी। कारोबार में भी धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति होती हुई दिखाई देगी।
  • इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अच्छे संस्थान से आपको ऑफर आ सकता है, लेकिन रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर न लें अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।
  • जून महीने में प्रेम संबंध में किसी गलतफहमी की चलते लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती है, जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। आपकी लव स्टोरी में किसी तीसरे व्यक्ति की बढ़ती दखलंदाजी आपको परेशान कर सकती है। माह के उत्तरार्ध में माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

11 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर
  • मकर राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत बेहद शानदार साबित होने जा रही है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो इस माह के पूर्वार्द्ध में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
  • आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा और उन्हें परीक्षा-प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपकी कारोबारी नीतियां सफल साबित होंगी।
  • इस माह किसी बड़ी कारोबारी डील करने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। इस माह आपको व्यवसाय में खासा लाभ होगा और आर्थिक ताकत बढ़ेगी। जून महीने में तीसरे सप्ताह का कुछ समय यदि छोड़ दें तो आपको पूरे महीने सेहत और संबंध दोनों ही अच्छे बने रहेंगे।
  • आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मकर राशि को इस माह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप लंबे समय से भूमि या भवन के क्रय-विक्रय के लिए प्रयासरत थे तो आपका यह सपना इस माह साकार हो सकता है।
  • खास बात ये कि इस सौदे में आपको खासा लाभ भी होगा। मकर राशि के जातकों को जून महीने के तीसरे सप्ताह में किसी चीज को लेकर जिद या अभिमान करने से बचना चाहिए, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखना होगा अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ और शनिवार के दिन पीपल के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं।
 

12 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको किसी भी कार्य को बेहद सावधानी के साथ समयबद्ध तरीके से करना होगा।
  • यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यस्थल पर अपने कामकाज में बिल्कुल लापरवाही न बरतें अन्यथा आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही फिर लोगों के साथ बात-व्यवहार करने का तरीका कार्यक्षेत्र में आपकी छवि को प्रभावित करने का कारण बन सकता है।
  • जून महीने के के दूसरे सप्ताह में करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा खर्चीली, थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने पर मन निराशा रहेगा। इस दौरान बेवजह की चीजों पर व्यय होने पर आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
  • माह के उत्तरार्ध में कुंभ राशि के जातकों इस बात को याद रखना होगा कि काजल की कोठरी में कितना भी सयाना व्यक्ति जाए उसे कालिख लग ही जाती है।
  • कुंभ राशि के जातकों को इस माह अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने परिवार के लिए समय निकालकर उनकी जरूरतों और भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा।
  • आत्मीय रिश्तों में किसी भी प्रकार ईगो लाने से बचें और खुद संवाद की पहल करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा और श्री कृष्ण स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन
  • मीन राशि के जातकों के लिए यह माह नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है, लेकिन ऐसा होने के लिए आपको प्रत्येक कार्य योजनाबद्ध तरीके और सूझबूझ के साथ करने होंगे।
  • माह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं तो विदेश यात्रा संभव है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ होता हुआ नजर आएगा, लेकिन यदि आप लगातार परिश्रम और प्रयास नहीं जारी रखते हैं तो आपको दूसरे सप्ताह में परिणाम पूरी तरह से विपरीत देखने को भी मिल सकते हैं।
  • माह के दूसरे हफ्ते में एक छोटी सी भूल या लापरवाही आपके जी का जंजाल साबित हो सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में शार्टकट न अपनाएं और न ही किसी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करें।
  • मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह भूमि, भवन और घरेलू मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लेने की आवश्यकता रहेगी। असमंजस या दबाव की स्थिति में फैसले को टालना बेहतर रहेगा।
  • माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको किसी प्रभावी व्यक्ति का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसकी मदद से आप अपनी बड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। भले ही परिजनों ने पहले-पहल आपके प्रेम संबंध को न स्वीकार किया हो लेकिन माह के उत्तरार्ध में अंतत: आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए शादी के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। पहले से विवाहित लोगों को संतान सुख मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें