फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Monthly Horoscope 2023: 12 राशि वालों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा? इस दिन रहें जरा बचके...

Thu, 01 Jun 2023 07:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- 
माह का आरंभ तो अच्छा रहेगा किंतु अपनी कटु वाणी पर नियंत्रण रखें, कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आए परिवर्तन के फलस्वरूप साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। जो भी निर्णय लेंगे उसी में सफलता मिलेगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलता दर सफलता हासिल करते जाएंगे । माह की 3-4 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

2 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
माह के आरंभ में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों अथवा नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी स्थितियां अनुकूल संकेत दे रही हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा माह की 26- 27तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
माह का आरंभ तनावपूर्ण माहौल में हो सकता है, मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। आर्थिक मामलों में पूर्णरूप से सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। माह की 7-8 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
सम्पूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर आपके पक्ष में है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझाएं। माह की 5-6 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

5 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
अपने साहस और सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। लोग आपकी नेतृत्व शक्ति का लोहा मानेंगे इसलिए अवसर अच्छा है जो करना चाहे शीघ्र करें निर्णय लेने में विलंब ना करें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी अन्य देश के लिए वीजा अधिक आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के साथ संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाएगा यद्यपि तीसरे सप्ताह से परिस्थितियों और अनुकूल हो जाएंगी फिर भी किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो विलंब न करें। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्तिके योग बनेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों  तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। माह की 16-17 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
तमाम अप्रत्याशित बाधाओं के बावजूद आपका समय बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। धार्मिक मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अच्छा है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय और बेहतर रहेगा। माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके। 

8 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
बृश्चिक राशि-
संपूर्ण माह काफी मिलाजुला रहेगा। सफलता की दृष्टि से तो कहीं कोई परेशानी नहीं होगी किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह अथवा मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। माह के तीसरे सप्ताह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी अप्रिय सूचना से मन भी अशांत रह सकता है। नए लोगों से मेलजोल लाभदायक रहेगा। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
 

9 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
माह के आरंभिक ग्रह-गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 21-22  तारीख को रहें जरा बचके। 

10 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
माह का आरंभ कार्य व्यापार में वृद्धि करेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आशातीत सफलता मिलेगी किंतु स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। कष्टकर यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के समय दुर्घटना से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। माह की 23-24 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
तमाम विषमताओं के बावजूद सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। छोटी-मोटी कार्य बाधाओं से हताश न हों। माह के तीसरे सप्ताह से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति में भी कमी आएगी। शोध परक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। किसी भी नए विद्यालय में प्रवेश का प्रयास कर रहे हो तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माह की 26-27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
माह का आरंभ कई सुखद समाचारों के साथ हो सकता है किंतु दूसरे सप्ताह के बाद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थिति अनुकूल रहेंगी। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। माह की एक1-2 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें