फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक राशिफल : जून महीने में क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

विज्ञापन
1 of 13
जून महीने का राशिफल
 सभी 12 राशियों के लिए जून का महीना कैसे बीतेगा। ग्रह नक्षत्रों की चाल से जानिए इस महीने का राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
इस अवधि में  आपकी सफलता आपके संचय का रुप ले सकती है। अपनी व्यवसायिक पद्वतियों व तकनीकों को आधुनिक रुप देने से आय वृद्धि की जा सकती है। फिर भी इस समय में आपको आजीविका क्षेत्र में बेवजह वाद-विवाद की स्थिति से बचना उचित रहेगा। मध्य अवधि से व्यवसायिक क्षेत्र बाधित रहेगे। इस समय में आप अपने व्ययों पर नियन्त्रण बनाये रखेगे। प्रशासनिक कुशलता मास के अंत समय में ही पूर्ण रुप से प्राप्त हो पायेगी। ऎसे में इस अवधि का उपयोग आप प्रबन्ध कार्यो के लिये कर सकते है। परन्तु अभी भी सहयोगी आपके साथ खड़े नजर नहीं आएंगे। साझेदारी संस्थाओं का आरम्भ इस समय में करना लाभकारी रहेगा।     

आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में  में आपकी बौद्धिक योग्यता का आपको सहयोग नहीं मिल पायेगा। वितिय योजनाओं में निर्णयों में देरी के कारण विलम्ब की संभावनाएं बन रही है। इस अवधि में रचनात्मकता, कलात्मकता व प्रबन्धन के गुणों में निखार आने के कारण आर्थिक स्थिति आपकी आशा के अनुरुप फल देने में सफल होगी। मास अंत में विदेश से संबन्धित योजनाओं के नियोजन का कार्य आपकी व्यस्तता बढ़ा सकता है। अत्यधिक जोखिम वाले आर्थिक क्षेत्र में भी साहस बनाये रखने पर आपको आशातीत लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

पारिवारिक पक्ष
इस मास आप के दांपत्य जीवन में परेशानियां बनी रहेगी। इस अवधि में परिवार को कोई अशुभ सूचना प्राप्त  हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिये आप सकारात्मक रुप से आगे आएंगे। मध्य समय में आप अपनी अपने परिवार के लिये कोई भूमि अथवा भवन का क्रय कर सकते है। किन्तु  माता से आपके बिगडते सम्बन्ध परिवार की सुख -शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंत में आप के परिवार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल- मुलाकात की संभावनाएं बन रही है। इस समय में आपके अपने मित्रों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों से संबन्ध खराब होगे।

प्रेम संबंध 
इस मास की मध्य अवधि में प्रेम संबन्धों के लिये आप समय कम निकाल पायेगे। यह स्थिति अल्प समय के लिये बनी हुई है। मास के मध्य अवधि में आप को इन विषयों के कारण आपको अपने परिवार की  नाराजगी का सामना करना पड सकता है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण शब्दों के प्रयोग में सावधानी रखने से आपसी संबन्ध मधुर बने रहेगे। इसके अतिरिक्त यह प्रेमियों के  मध्य गलतफहमियों की संभावना को कम करेगा। इस समय में आप के मित्रों के स्वभाव में अहम भाव आ सकता है। 

स्वास्थ्य
मास में संतान के कष्टों से आपको परेशानी हो सकती है। मास मध्य में बडी हुई महत्वकांक्षाओं के कारण तनाव हो सकता है ।मास मध्य की अवधि में आप अपनी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय आपका स्वास्थ्य भी  प्रतिकूल हो सकता है। मास अंत में व्यावसायिक क्षेत्र सम्बंधित बाधाएं आपके स्वभाव में अल्पकाल के लिये निराशा भाव ला सकती हैं। मन को शान्तचित रखें। इससे दांम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। संतान स्वास्थ्य पर इस समय आपको अत्यधिक व्यय करने पड़ सकते है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
मास के आरम्भिक समय में नौकरी में बदलाव करने का विचार बना सकते है। इस मासमें आपको अधिक उर्जा व उत्साह की आवश्यकता होगी। फिर भी पराक्रम से किये गये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। शुरु के समय में कार्यक्षेत्र में चोरी, धोखो और मतभेदों से बचना आपकी हानियों में कमी करेगा। मासमध्य में कार्यभार आपके सुख -आराम में कमी करेगा। पर इस समय में अधिक साहस करने से आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेगे। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने के लिये आप स्वयं पहल करेगे।    

आर्थिक पक्ष
इस मास में आप मेहनत में वृद्धि कर, अपनी उन्नति के नये मार्ग खोल सकते है। इस अवधि में आपको इससे अधिक आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिये आपको व्यावसायिक क्षेत्र में अपने मित्रों या छोटे भाई बहनों से सलाह मशवरा लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे पूर्व आपके सम्मान में कमी के जो योग बने हुए है। उन सभी में कमी होगी। तथा कई क्षेत्रों से एक साथ लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। मासमध्य में आय क्षेत्रों की नियमितता में कमी होने से आर्थिक क्षेत्र बाधित हो सकते है। इसके अतिरिक्त मासअंत में आपमें आत्मविश्वास भाव बना रहेगा। परन्तु संबन्धित क्षेत्रों में जानकारी व ज्ञान की कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।    

पारिवारिक पक्ष
परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आप व्यस्त रहेगे। संतान के स्वभाव में जिद्ध का भाव आने से, संतान सुख में कमी हो सकती है। माता की सलाह आपके लाभों में वृ्द्धि कर सकती है। परिवार के सदस्यों विचारों से पूरी तरह से सहमत न हों, यह संभावित है। इस अवधि में आप अपनी बात सही ढ़ंग से समझा भी नहीं पायेगे। इसलिये इस संबन्ध में प्रयास करने व्यर्थ सिद्ध हो सकते है। मासमध्य में संतान सुख प्राप्ति कि इच्छा पूरी हो सकती है। मासअन्त समय में परिवारिक समस्याएं सुलझाने के लिये समय उतम है। आप प्रयास कर सकते है।    

प्रेम संबंध 
नई मित्रताएं व नये संबन्ध बनने के योग है। साथी के साथ किसी समारोह या मनोरंजन स्थल में जा सकते है। ऎसे में भी आपकी मानसिक स्थिति अपने कार्यो में भी बनी रहेगी। मासमध्य में धूमने फिरने तथा बातचीत के माध्यम से इस अवधि में एक -दूसरे को समझने के अधिक अवसर प्राप्त होगे। परन्तु इसके अन्तिम भाग में मन मुटाव की स्थिति का सामना करना पड सकता है। इस संबन्ध में मानसिक चिन्ताएं बढ़ सकती है। इस अवधि मे नई मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है।

स्वास्थ्य
इस  मास में सामान्यत: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के योग है। परन्तु साथ ही साथ आंखों का विशेष ध्यानरखना आपके लिये लाभकारी रहेगा। वाणी में क्रोध का भाव आपकी मानसिक अस्थिरता को प्रभावित कर सकता है। आपके पिता के भोजन में अनियमितता के कारण मासके मध्य भाग में पेट सम्बंधित  रोग सर उठा सकते है। आपके पिता को स्वास्थ सम्बंधित परेशानी होने की  संभावना बन रही है।

4 of 13
मिथुन
व्यावसायिक पक्ष
इस मास आजीविका कार्यो में बाधाएं आ सकती है। इस अवधि में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पायेगा। प्रतियोगियों के कारण परेशानियां बढ़ सकती है। तथा साहस, जोश, उत्साह की कमी के योग बने हुए है। विदेश स्थानों से आय के उतम योग है। परन्तु घरेलू योजनाओं का कार्य धीमी गति से होने के कारण आपमें अल्प समय के लिये निराशा का भाव आ सकता है। मास के अंत में आप के अधिकारों में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आप बेवजह व्यवसायिक स्थल में वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखना उचित रहेगा।    

आर्थिक पक्ष
मास का आरम्भिक समय आपके लाभ वृद्धि को लेकर सचेत रहेगे। परन्तु मेहनत का फल आपको देर से प्राप्त होगा। शत्रुओं के कारण आपको धन हानि हो सकती है। इस अवधि में अधिकारी आपकी त्रुटियों को अनदेखा कर आपकी परेशानियों में कमी करेगे। व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णयों के कारण योजनाओं में विलम्ब की स्थिति आ सकती है। आपका अनुभव, ज्ञान, पुरुषार्थ, तथा मनोबल सभी के सहयोग से मास मध्य में लाभों में आपके प्रयासों में वृद्धि हो सकती है। मास अन्त में इससे पूर्व के समय में की गई मेहनत के फलस्वरुप आपको फल मिलने आरम्भ हो सकते है। 

पारिवारिक पक्ष
 मास मध्य की अवधि में दांम्पत्य जीवन की स्थिति तनावयुक्त हो सकती है। स्थिति को सुधारने के लिये आप अपनी ओर से प्रयास कर सकते है। इसके लिये आप अपने पहले से अधिक समय अपने साथी को देने का प्रयस करेंगे। मास मध्य में दांपत्य जीवन की परेशानियों में कमी होगी। परिवार के बडों के सहयोग से वापस आप दोनों के संबन्ध मधुर हो सकते है। इसके अलावा इस समय में आप दोनों को एक दूसरे पर विश्वास व निष्ठा बनाये रखने का प्रयास करना चाहिए। मास अंत तक स्थिति काफी हद तक अनुकुल हो जायेगी।    

प्रेम संबंध 
इस मास आपका पूरा समर्पण प्रेम विषयों में रहेगा। यह अवधि नये रिश्ते व मित्र बनाने के अनुकूळ है। इस अवधि में मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर कम ही मिल पायेगे। इस अवधि का काफी समय आप विपरीत लिंग के साथ व्यतीत करेगे। मास मध्य में आप यात्राओं व मित्रों के साथ भ्रमण में आनन्द का अनुभुव करेगे। अपनी रुचि व शौक पूरे करने के समय की शुभता बनी हुई है। मास की अंतिम अवधि में मित्रों के भरोसे कोई कार्य छोडना उचित नहीं रहेगा।    

स्वास्थ्य
इस मास आपके कष्ट परिवार व माता के स्वास्थ्य की कमी के कारण बढ़ सकते है। आरम्भिक भाग में नेत्र संबन्धी रोगों का ध्यान रखना हितकारी रहेगा। इसके मध्य भाग की अवधि में आपका स्वास्थ्य अनुकूल हो जायेगा। परन्तु माता को स्वास्थ्य सुख प्राप्ति में समय लग सकता है। मास अंत में आप निराशाभाव से ग्रस्त रहेगे। भाग्य का सहयोग प्राप्त न होने के कारण आप की सोच अल्प समय के लिये नकारात्मक हो सकती है। स्वयं को रुचिकर कार्यो में लगाये रखने से इस संबन्ध में लाभ प्राप्त होगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
मास के मध्य की अवधि के दौरान आपको व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकार्रियों का सहयोग कम मिलेगा। कार्यक्षेत्र भी बाधित हो सकता है। इस समय आपकी आशा के विपरित कार्य बनते बनते रुक सकते है। परन्तु आपके द्वारा अपने जोश को बनाये रखने पर इन बाधाओं में कमी हो सकती है। अपनी कार्यकुशलता में वृद्धि कर मास अंत में आप अपने अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल रहेगे। समय की शुभता के कारण इस समय में आपके कार्य की सराहना होगी। तथा सम्मान व पदोन्नति के योग भी बन सकते है।     

आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में आप लगन से मेहनत करने के बाद भी अपनी योजनाओं की सफलता को लेकर संशय की स्थिति में हो सकते है। परन्तु आप व्यवसाय की नई तकनीकों को अपनाने में पहल करेगे। व्यापार की नई नितियों व सुझावों को आप बुद्धिमानी के साथ प्रयोग करने में पीछे नहीं हटेगे। मास मध्य में सफलता के प्रति आपकी यह सकारात्मक प्रवृति बाधाओं में कमी करेगी। मास अंत में आत्म विश्वास में कमी के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। योजनाओं पर उत्साह से काम करने की स्थित बनी हुई है।
    
पारिवारिक पक्ष
इस मास आपके अपने परिवार से वैचारिक मतभेद बने रहेगे। इसके कारण आपको समय समय पर लगेगा। कि आपको आपका परिवार समझ नहीं पाता है। गृहस्त जीवन में जीवनसाथी से  निकटता बनी रहेगी।  रिश्तेदारों से मेल मिलाप कुछ कम हो सकता है । इस अवधि में संतान की प्रतिक्षा सम्बंधित मनोकामना पूरी होने की संभावनाएं बन रही है। बडे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।  
   
प्रेम संबंध 
मास की इस अवधि में आप विपरित लिंग से दूरी बनाके रखने का प्रयास करें। प्रेम सम्बन्ध में अधिक अनुलग्नता मानसिक कष्टों का कारण बन सकती है। मास के मध्य समय में स्थिति में सुधार हो, यह आपके अनुकुल हो जायेगी। परन्तु फिर भी नई रिश्ते बनाने के स्थान पर इससे पूर्व बने रिश्तों को ही कुशलता के साथ निभाना लाभकारी रहेगा। इस समय में मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होगे।  
   
स्वास्थ्य
इस मास स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियां कम ही होंगी । माता के प्रति अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास करें। मास के मध्य की अवधि में माता के स्वास्थ्य की कमी आपकी चिन्ताएं बढ़ा सकती है। इस समय आपके अपनी माता से वैचारिक मतभेद,  परिवार की सुख - शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंतिम भाग में पारिवारिक चिन्ताएं रहेगी। इससे आपका  मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
इस समय  आय के क्षेत्र में आने वाली बाधाए आपके मनोबल में कमी कर सकती है। किन्तु आपमें जोश, उत्साह का भाव अधिक होने के कारण आप टीम नेतृ्त्व कार्यो में कुशल रहेगे। परन्तु इस अवधि में आपका  शत्रुओं से सावधान रहना उचित रहेगा। विषम परिस्थितियां में भी आप सफलता का मार्ग खोज लेगे। मासके अंत में आप नौकरी में बदलाव का निर्णय ले सकते है। इसके अलावा आपके अधिकारियों का सहयोग आपके साथ बना हुआ है। इस समय में आपके लाभों में अनियमितता की स्थिति आ सकती है। सहयोगियों के भरोसे काम छोडना सही नहीं रहेगा।    

आर्थिक पक्ष
इस मास व्यावसायिक क्षेत्र में अपने काम निकालने के लिये आप अपने संपर्कों एव अधिकारों के गलत उपयोग से बचें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव कि स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके द्वारा किये गये सभी प्रयासों के सफल होने कि संभावनाएं कम है। मेहनत के अनुरुप लाभ न मिलने से आपके मनोबल में कमी की स्थिति आ सकती है। मासके मध्य समय में नेतृ्त्व क्षेत्रों में पहले की अपेक्षा स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में साझेदारी क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के विशेष शुभ योग बने हुए है। मासके अंत में संघर्ष क्षमता का विकास होगा। तथा उन्नति के मार्ग प्रसस्त होगे। इस अवधि में समय समय पर नितियों की त्रुटियां सामने आती रहेंगी।

पारिवारिक पक्ष
इस मास में आपको अपने मित्र साथी पर अपना पूर्ण विश्वास बनाये रखना चाहिए। इस समय में बनी नई मित्रताएं आपके कष्ट का कारण बन सकती है। इस अवधि में मित्रों से सहयोग की अपेक्षा न करें। मासके मध्य भाग में आप की मित्रता प्रभावशाली व्यक्तियों से होने कि संभावना बन रही है। परिवार के सदस्यों में नाराजगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन के लिये यह समय सामान्य रहेगा। मासकी अंत में मातृ्सुख की कमी हो सकती है। इस समय में आपको निकटवर्तियों और संबधियों के साथ मेल - मिलाप के अवसर प्राप्त हो सकते है।    

प्रेम संबंध 
यह  मास प्रेम विषयों के लिये कष्टकारी हो सकती है। इस समय में रिश्ते टूटने की स्थिति बन सकती है। समझ बूझ से कम लेना उचित रहेगा। मध्य अवधि में व्यवसायिक क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग के साथ आपकी गहरी दोस्ती होने की संभावना बन रही है। परन्त इन संबन्धों में आपको धोखा मिलने के योग बने हुए है। संभल कर कदम बढ़ायें। मासअंत के अंतिम माह में स्थिति आपके प्रेम संबन्धों के अनुकूल हो जायेगी। इस समय में मित्रों से आपके संबन्ध अधिक मधुर नहीं रहेगे। परन्तु इस समय में आजीविका क्षेत्र के कार्यो में आपके प्रेम संबन्ध काम आ सकेगे।
    
स्वास्थ्य
इस  मास में व्यस्तता होने के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रहेगे। आपको त्वचा संबन्धी रोगों का सामना करना पड सकता है। आपकी मानसिक चिन्ताओं में बढ़ोतरी हो सकती है। छोटे भाई- बहनों का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। अपने खाने- पीने का ध्यान रखना हितकारी रहेगा। मासमध्य में आपको वाहनों से चोट लग सकती है। क्योंकि समय अभी अनुकुल नहीं है।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
इस मास के मध्य अवधि में आपमें कार्यकुशलता का उत्साह बना रहेगा। व्यापारिक करार लेन-देन संभव होंगे। भागीदारी के कामकाजों में सफलता के योग बने हुए है। मास के मध्य भाग में नई योजनाओं पर कार्य बाधित होकर आरम्भ होगा। परन्तु बाद में योजनाएं कार्य करने लगेगी। मास अन्त में सहयोगी चाहकर भी आपको मदद नहीं कर पायेगे। उच्चाधिकारियों का व्यवहार आपके अनुकुल नहीं रहेगा। साथ ही अधिनस्थों को एक कार्य को कई बार समझाना पड़ सकता है। माह अन्त में अपना ध्यान लक्ष्यों पर बनाये रखें। तथा इधर- उधर के विषयों में अपनी व्यस्तता में कमी करे।    

आर्थिक पक्ष
व्यावसायिक योजनाएं प्रयास, परिश्रम, विवेक और पुरुषार्थ से पूरी हो संचय का रुप लेगी। मास मध्य में नये कार्य क्षेत्र बन सकते है। इस अवधि में नितिनिपुणता से आप अपने प्रतियोगियों को परास्त करने में सफल रहेगे। उच्चाधिकारी से ताल-मेल उतम होने के कारण व्यावसायिक कार्यो कि बाधाओं में कमी होगी। आर्थिक लाभ बाधित होकर प्राप्त होगे। इसलिये इन्हें मध्यम ही कहा जायेगा।     

पारिवारिक पक्ष
इस मास के शुरु में जीवन साथी की ओर से संबन्धों को सुधारने की पहल हो सकती है। परन्तु आपकी ओर से इस संबन्ध में परेशानियां आने की संभावनाएं बन रही है। इसके मध्य भाग में पडौसियों व रिश्तेदारों के द्वारा आपके कार्य पूरे हो सकते है। मास के अन्त में दांम्पत्य जीवन की सभी बाधाएं दूर हो, स्थिति आपके अनुकुल होने की संभावना बन रही है। परिवार का सहयोग भी इस अवधि में आपके साथ रहेगा। इस अवधि में जीवन साथी के साथ लम्बी यात्राओं पर जा सकते है।    

प्रेम संबंध 
इस मास के आरम्भिक समय में प्रेम प्रसंग में विरोधियों के कारण बाधाएं आ सकती है। मास मध्य में कुछ पुराने मित्रों में कमी होकर, नये मित्र बनने के योग बन रहे है। परन्तु ये नये प्रेम संबन्ध आपको कष्ट देकर जा सकते है। इस अवधि में बने मित्रों विश्वसनीय नहीं रहेगे। इसके विपरीत पुरानी मित्रता प्रेम का रुप ले सकती है। शत्रु पक्ष बली होने के कारण संबन्धों को बचाने के लिये विशेष सावधानी की आवश्यकता रहेगी। मास अन्त में विपरीत लिंग के साथ समय व्यतीत होने की संभावनाएं बन रही है।
    
स्वास्थ्य
इस मास के शुरु के भाग में संतान विषयों के कारण चिन्ताएं हो सकती है। यह स्थिति अल्पकालीन है। दांम्पत्य जीवन में बनी तनाव की स्थिति को आप अधिक गंभीरता से न लें, अन्यथा आपके स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। इसके मध्य अवधि में आपको जल से होने वाले रोग प्रभावित कर सकते है। इस अवधि में आपके पिता को स्वास्थ्य क ध्यान रखना चाहिए। छोटी छोटी बातों को लेकर अधिक सोच-विचार करने से बचें। तथा व्यर्थ के विषयों को लेकर परेशान होना आपको मानसिक दबाव दे सकता है। इसके अंतिम भाग में आपके स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।

8 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
इस मास भागेदारी व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से आपके लिए लाभप्रद रहेगी। कोई नई साझेदारी भी आरम्भ हो  सकती है। आशा के विपरीत स्त्रोतों से लाभ प्राप्ति आपको हैरान करेगी। मास मध्य की अवधि में सहयोगी आपका दाहिना हाथ साबित होगे। परन्तु अधिनस्थों के कारण कार्यो में विलम्ब हो सकता है। मास अन्त में शेयर बाजार में धन विनियोजन के भी शुभ योग बने हुए है। समय पड़ने पर अधिकारी आपका मार्ग करते प्रशस्त रहेंगे। अधिकारियों के अनुशासनात्मक रुख का विरोध करने के स्थान पर उनकी सलाह से काम करना उचित रहेगा।     

आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में आर्थिक कार्यो में वाद- विवाद की स्थिति बनते काम बिगाड सकती है। विरोधियों  को परास्त करने के उद्धेश्य से आप इस अवधि में प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त रह सकते है। संचय में वृ्द्धि इस समय मन्द गति से होगी। मास उतरार्ध में आप में से कुछ को  चोरी, धोखे और सहयोगियों से मतभेदों का सामना करना पड सकता है। पुरुषार्थ में वृ्द्धि करने से आर्थिक क्षेत्र प्रबल होगा । व्यवसायिक यात्राओं के कार्यक्रम बनकर स्थगित होते रहेगे। मासान्त में  दैनिक कार्यो के व्यय बढ़ जायेगे। लम्बी अवधि कि यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बने हुए है। आर्थिक नितियों की कमियां आपके धन हानि की संभावनाएं बना सकती है।     

पारिवारिक पक्ष
यह माह  आपके घर- परिवार के लिये मिश्रित प्रभावदायक है वैवाहिक जीवन में सकारात्मक सोच बनाये रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी । इस अवधि में आप दोनों एक दूसरे के प्रति अपने विश्वास व निष्ठा में कमी न करें। इससे आपसी तनाव व अनबन की स्थिति को दूर किया जा सकता है। जाते हुए यह मास आपकी  पारिवारिक खुशियों के साथ आपके गृहस्थ जीवन को भी शुभ करने का प्रयास कर सकता है। संतान प्राप्ति के योग बने हुए है। इस समय में परिवार में समारोह या उत्सव का माहौल हर्ष की स्थिति बना रहा है।    

प्रेम संबंध 
मास के मध्य समय में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होकर, सुख की स्थितियां बनेगी। प्रेमी  के साथ आपका जो अविश्वास भाव बना हुआ था। वह अब दूर हो जायेगा। यह समय स्नेह व मित्रताओं के अनुकूल है। परन्तु फिर भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जो रिश्ते बनायें, उन्हें निभाने का पूरा प्रयास करें। इससे आपका सम्मान बना रहेगा। इस समय में बन रहा निराशा का भाव, प्रेम विषयों में आपकी रुचि में कमी कर सकता है। परन्तु यह स्थिति अल्प समय के लिये है, इसलिये धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।     

स्वास्थ्य
आपमें आत्मविश्वास भाव की कमी इस मास  आपको संशय युक्त बना सकती है। सोच-विचार कुछ अधिक हो सकता है। मास मध्य अवधि में दांपत्य जीवन में बना हुआ तनाव आपको कष्ट दे सकता है। मास अंत में अपने क्रोध में कमी करें, तथा स्वयं को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें। बेवजह की उतेजना आपको वाद-विवादों में फंसा सकती है। इससे पूर्व संतान के विषय में बनी हुई स्थिति यथावत बनी रहेगी। 

9 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
मास अन्त में कैरियर क्षेत्र में शुभ कार्य बनने पर हर्ष की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। भूमि कार्यो में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिये हानि का कारण बन सकता है। व्यावसायिक मुकद्दमों से दूर रहें। मासअन्त में आय में कमी हो सकती है। परन्तु समझौते होने से आय क्षेत्रों का विस्तार संभावित है।  
 
आर्थिक पक्ष
इस मास आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी । इस अवधि में आप अपने विरोधियों को परास्त करते हुए भूमि- भवन विषयों के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते है। आप अपने संचित धन को व्यावसायिक विस्तार के लिये प्रयोग करेंगे। अत्यधिक साहसी कार्य करने से बचें। उच्चाधिकारियों के संबन्धों के कारण आय को सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आप अधिक लाभ अर्जित कर पायेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढ़ंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। आप निवेश योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कुछ अतिरिक्त प्रयास द्वारा पुराने ऋण प्राप्त हो सकते हैं।    
 
पारिवारिक पक्ष
 रिश्तेदारों से भी मनमुटाव होने की संभावनाएं बन रही है। दांपत्य जीवन के सुखों में अहंम भाव आने से स्थिति अनुकुल नहीं रहेगी। मासमध्य में आपको स्वयं ही इन परिस्थितियों में सुधार करने का प्रयास करना होगा। संतान का सहयोग मिलना आरम्भ होगा। इसके अंत माह में आपको अपनी संतान की कही बातों पर कम विश्वास होगा। दांम्पत्य सुख वर्ष के अंत तक ही जाकर सामान्य हो पायेगा। इस समय में ग्रहस्थ जीवन के विषयों में आपके धैर्य की सराहना करनी होगी।    

प्रेम संबंध 
मास आरम्भ में आप के प्रेम प्रंसग विवाह सूत्र में बदल सकते है। इसके मध्य भाग में आप नये रिश्ते व नये प्रेम प्रसंग आरम्भ हो सकते है। इस अवधि में कुछ परेशानियां आने के बाद आपको इनमें कामयाबी प्राप्त होगी। मास मध्य में आपके स्वभाव में क्रोध व तनाव की स्थिति के कारण कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकते है। इस मास आप दांपत्य जीवन में बने विरोधाभासों को दूर करने में व्यस्त रहेगे। इसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मानसिक दबाव में हो सकते है। 

स्वास्थ्य
मास आरम्भ में आप को वाहनों का प्रयोग सावधानी के साथ करना उचित रहेगा। पेट संबन्धी रोग हो सकते है। मध्य समय में गले में संक्रमण होने कि संभावनाएं बन रही है। इसलिए अधिक ठंडे पदार्थों को प्रयोग करने से बचना हितकारी रहेगा। मास के अंत में आप के जीवन साथी को सरदर्द की शिकायत आम रहेगी। 

10 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
आपको अपने पेशे के वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान हासिल होगा। आप अपने करियर में खासी प्रगति कर सकते हैं, हालांकि आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा और इधर-उधर की बजाय काम पर ध्यान लगाना होगा। इस समय में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और इससे आप सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को प्रेरित होंगे। मास अन्त में आप जोखिम लेकर कोई नया कार्य आरम्भ न करें। इस अवधि में साझेदारी व्यापार आपको लाभ देकर जायेगे।    

आर्थिक पक्ष
इस मास आर्थिक पक्ष सामान्यत: प्रबल रहेगा। अत्यधिक उतार -चढ़ाव नहीं आयेगे। अचानक से होने वाले व्यय आपके कष्ट बढ़ा सकते है। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों का विस्तार कर सकते है। समय आपके अनुकुल है। मास आरम्भ में विचार्रे गये कार्य पूर्ण होगे। कार्यों मे कुशल नितियों की भूमिका विशेष रहेगी। उद्देश्य प्राप्ति के लिये आपका व्यवहार सकारात्मक बनायें रखने से आय स्त्रोतों का विस्तार होगा। मनोबल के उच्च बने रहने से भी आपके धन में बढ़ोतरी होगी। मास अन्त में आपके संचय को सहयोग प्राप्त होगा। इस समय में विदेश स्थानों पर धन विनियोजित करने से बचना आपके लिये उचित होगा। इस समय में बेवजह जोखिम लेने से बचें।    

पारिवारिक पक्ष
दांम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहने कि संभावना बन रही है। इस अवधि में आप नया वाहन लेने का सोच सकते है। मित्र आपके परिवार के कार्यो में मदद कर सकते है। इसकी मध्य अवधि में संतान पर बढ़ते व्यय आपकी परेशानी का कारण बन सकते है। साल के अतं में संतान व जीवन साथी के साथ मौज- मस्ती के अवसर मिलने के योग बन रहे है। इस समय में संतान जिद्दी व हठी हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। अनायास खर्च विशेष रूप से होगा।    

प्रेम संबंध
इस मास के शुरु में ही आपके नये प्रेम संबन्ध बनने के योग बन रहे है। परन्तु इन संबन्धों की आयु अधिक लम्बे समय की नहीं है। मास  मध्य भाग में समय आपका  सहयोग करेगा। तथा इस अवधि में जीवन साथी आपके व्यवसायिक लाभों को सहयोग देगे। आपके प्रेमी/प्रेमिका  की पहल करने की योग्यता से आपके कई कार्य पूरे होने के योग बन रहे है। मास अंत में प्रेम संबन्धों में सावधानी की आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ाने के अवसर प्राप्त होगे।    

स्वास्थ्य
यह मास  स्वास्थ्य को अनुकुल रखेगा । इस अवधि में अत्यधिक जोखिम पूर्ण कार्यो से बचें अन्यथा चोट लगने की संभावनाएं बनती है। संतान पर क्रोध करने से बचें। तथा स्नेह, शान्ति से स्थिति को संभालने का प्रयास करें। जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने के प्रयास में भाग-दौड आपकी शारीरिक थकावट का कारण बन सकती है। जीवन साथी का स्वास्थ्य आपकी चिन्ता का कारण बन सकता है। अन्य परिवार कारण भी मानसिक वैचारिक तनाव दे सकते है। 

 

11 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
आजीविका के सन्दर्भ में इस मास  आप की सफलता का श्रेय़ आपके पुरुषार्थ को दिया जायेगा। मेहनत का पूर्ण फल पाने के लिये आप को संघर्ष की स्थिति से गुजरना पड सकता है। इस समय में अपने संपर्कों का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते है। वाणी में मिठास को बनाये रखने से रुके हुए कार्य पूरे होगे। मास मध्य अवधि में अधिकारों द्वारा सहयोग की कमी आपके आत्मविश्वास में कमी कर सकती है। फिर भी विदेश स्थानों से आय प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई है। व्यावसायिक क्षेत्रों में वैचारिक मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे शीघ्र से शीघ्र दूर करने के लिये प्रयासरत रहें अन्यथा नौकरी में बदलाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। मास अंत में सहयोगी तथा अधिकारियों की सहयोग प्राप्त करने में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।     

आर्थिक पक्ष
इस मास आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो जायेगे। अपनी रचनात्मक्ता का प्रयोग व्यवसायिक क्षेत्र में करेगे। आप  प्रबन्ध विषयों पर अपने नियन्त्रण को बढ़ायेगे तथा व्यवसायिक व्ययों में कमी करने का प्रयास करेगे। वितिय नितियों की समीक्षा भी कर सकते है। मास मध्य में  में निर्णय लेते समय आप दुविधा की स्थिति में हो सकते है। परन्तु मासान्त में आत्मविश्वास का भाव आपकी इस दुविधा कि स्थिति का निवारण करेगा। इस अवधि में विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्ति हो सकती  है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य एव लाभ क्षेत्र विकसित हो सकता है। साधारण जोखिम लेना उचित रहेगा। इस समय में आपके लाभ संचय का रुप लेगे।    

पारिवारिक पक्ष
संतान तथा परिवार के लिये यह मास पहले कि अपेक्षा अनुकूळ रहेगा । इस समय  जीवन साथी के स्वभाव में  जिद्ध का भाव कम होने से  संबन्धों की मधुरता शुभ रहेगी। मास मध्य में पिता के साथ आपके तनाव बढ़ सकते है। इस अवधि में संतान आपके सम्मान में कमी कर सकती है। पर यह स्थिति लम्बे समयतक नहीं रहेगी I इसलिए आप इसे गंभीरता के साथ न लें। पारिवारिक तनाव आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकता है। ऎसे में परिवार के सदस्यों पर आपका क्रोध करना उचित नहीं रहेगा।  
   
प्रेम संबंध
इस मास प्रेम विषयों को विवाह का रुप दिया जा सकता है। इस समय आरम्भ हुए प्रेम सम्बन्ध लम्बी अवधि तक आपके साथ रहेंगे । किन्तु मित्रता सोच समझ कर करें। मास के मध्य समय में आप यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण अपने प्रेमी को कम समय दे पायेगे। मास की अन्तिम अवधि में आपको स्नेह व सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में मित्रों का सहयोग सहजता से प्राप्त हो सकता है। आप में से कुछ के लिए  विदेशी मित्र से मुलाकात के प्रसंग बन सकते है। 

स्वास्थ्य
इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही घटक सिद्ध हो सकती है । इसके अतिरिक्त इस समय में आपमें रोगों से लड़ने की कमी रहेगी। सावधानी न रखने से आप रोगों के प्रभाव में शीघ्र आ सकते है। मध्य अवधि में पिता का सहयोग न मिलना आपकी चिन्ताओं में वृद्धि हो सकती है। इसके अतिरिक्त मास अंत में सफलता के पीछे भागने के स्थान पर अपना ध्यान रखने का प्रयास करें। 

12 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
इस मास आप नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते है। प्रयास करते रहने से कार्य पूर्ण होगे। परन्तु संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यो को कुशलता से पूरा कर पायेगे। प्रशासनिक कार्य में आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। अपनी टीम के लक्ष्यों को पूरा करने में आप अहम भूमिक निभा सकते है। उच्चाधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होगी।  मासअन्त में आप पदोन्नति की बात कर सकते है। इस समय में आप पर झूठे आरोप लग सकते है। मासअन्त में आप के विरोधी शान्त रहेगे। जोखिम वाला काम न करें। सफलता की प्राप्ति से आपका आत्मविश्वास वापस आयेगा। कारोबार में आपको आशा से अधिक प्रगति प्राप्त होगी।  
 
आर्थिक पक्ष
इस अवधि में मेहनत की तुलना में लाभ कम हो सकते है। शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखें। बीच- बीच में धन कि कमी महसूस हो सकती है। बढ़ते हुए व्यवसायिक व्यय आपका बजट बिगाड सकते है। इस मासमें स्वयं पर विश्वास रख आप आगे बढ़ते रहें। दैनिक कार्यों पर अपना कम से कम नियन्त्रण रखें। इससे आप प्रबन्ध के महत्वपूर्ण कार्यो के लिये पूरा समय निकाल पायेगे। संचय करना इस मास आपके लिये कठिन हो सकता है । व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में  विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें। आपके मित्र व सहयोगी आपकी सहायता करेंगे। मास अंत तक इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।    

पारिवारिक पक्ष
आपको परिवार में सज्जनों के संम्पर्क में आने के अवसर प्राप्त होगे। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती  है। मासआरम्भ में आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यय बढ़ेगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख -शान्ति को बनाये रखें । सन्तान की सफलता से आपके उत्साह में वृ्द्धि होगी। मासअन्त में संतान प्राप्ति सम्बंधित मनोकामना पूरी हो सकती है।    

प्रेम संबंध
एक से अधिक प्रेम संबन्ध एक साथ रखने से बचें। मित्रों के सहयोग से नये मित्र बनेगे। इससे इन विषयों पर आपके व्यय बढ़ेगे। मध्य अवधि में प्रेम संबन्धों को विवाह सूत्र में बदलने के लिये समय अभी अनुकुल नहीं है। कुछ समय रुकना उचित रहेगा। वर्ष के अन्त के समय में इन रिश्तों में समझ बूझ की कमी के कारण रिश्ते टूटने की स्थिति बन सकती है। इसका कारण परिवार का विरोध व आपके मित्रों का आपके विरुद्ध होना है।

स्वास्थ्य
इस अवधि में स्वास्थ्य आपके अनुकुल रहेगा। मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। मासमध्य स्वभाव में चिडचिडापन ला सकता है। अन्य वर्षों की तुलना में यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के पक्ष से अधिक कष्ट्कारी नहीं रहेगा। मध्य भाग में संतान कुछ हठी हो, आपकी सलाह का लाभ नहीं उठायेगी। यह स्थिति आपको चिन्ता दे सकती है। इस समय में आपको वाहनों का प्रयोग सावधनी के साथ करना चाहिए। दांम्पत्य जीवन की परेशानियां आपको परेशान कर सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
इस मास के आरम्भ से ही आय प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको विशिष्ठ जनों का ज्ञान व अनुभव का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु जोखिम लेने से बचें। मध्य अवधि में आप अपने लाभों को लेकर शंका युक्त हो सकते है। इस अवधि में अधिनस्थों का सहयोग पाने के लिये आपको वाणी में मिठास का भाव रखना होगा। व्यवसायिक विदेश यात्राएं संपन्न हो सकती है। मास अंत में स्थानान्तरण के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त इस समय में अधिकारी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। शत्रुपक्ष, विरोधियों को शांत रखने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक नीतियों को गुप्त रखने से लाभ होगा। दूसरों से सहयोग कि अपेक्षा रखने के स्थान पर पुरुषार्थ भाव को बनाये रखने से लाभों को सहयोग प्राप्त हो सकता है।    

आर्थिक पक्ष
इस समय में आर्थिक क्षेत्रों का लाभ उठाने के लिये आपको विदेश स्थानों पर जाना पड सकता है। मास मध्य में कुशल नितियों आपके लाभों में वृ्द्धि करेगी। इस अवधि में ऋण उपलब्ध होने से योजनाओं में धन संबन्धी बाधाएं नहीं आयेंगी। इससे आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। मास अन्त में आर्थिक योग उत्तम बने हुए है। इसके अतिरिक्त संचय वृद्धि के प्रबल योग बने हुए है। भाग्य का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाएगा। इसके विपरित पुरुषार्थ से काम पूरे होगे।

पारिवारिक पक्ष
आपके घर परिवार के लिये इस मास की  प्रथम अवधि में आपके जीवन साथी के स्वभाव में अंहम का भाव आपके दांम्पत्य जीवन के सुख में कमी कर सकता है। परिवार के सदस्य आपकी बढ़ती व्यावसायिक भाग- दौड के कारण आपके स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित हो सकते है। मास मध्य भाग में विपरीत लिंग विषयों की ओर अधिक आकर्षित होना उचित नहीं होगा। संतान सुख इस अवधि में बना रहने के योग बन रहे है। परन्तु मास अन्त में संतान को चोट लगने की संभावनाएं बन रही है। ऐसे में ऊंचाई पर होने पर सावधानी का प्रयोग करना हितकारी रहेगा।    

प्रेम संबंध
इस मास में प्रेम संबन्धों के फलस्वरुप आपकी चिन्तांओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मध्य भाग में आप दोनों मिलकर संबन्धों को सुधारने कि कोशिश कर सकते है। आप नए रिश्ते और मित्र बनाने में कामयाब होंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी होगा। विपरीत लिंग के लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। इसके अंतिम भाग में ये रिश्ते आपके लिये लाभकारी रहेगे। परन्तु इस समय में प्रेम संबन्धों पर बढ़ते हुए व्यय आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकते है। 

स्वास्थ्य
 इस मास में आप स्वयं को कठोर न होने दें। इस समय में अपने स्वभाव की सौम्यता को बनाये रखें। पानी से होने वाली बिमारियों से अपने को बचा के रखें। मास के मध्य समय में आप अपने आत्मविश्वास भाव को बनाये रखने का प्रयास करें। तथा वाद-विवाद कि जगहों से जहां तक हो सकें। खुद को दूर रखें। मास के अन्त तक आपके स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य होने की संभावनाएं बन रही है। व इस अवधि में अपनी संतान के भोजन का पूरा ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें