June Born People Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्म तिथि, महीना और दिन उसके स्वभाव, आदतों, करियर और भविष्य के बारे में बहुत कुथ बताता है। इन्हीं आधारों पर यह भी समझा जा सकता है कि किसी इंसान की सोचने का तरीका कैसा होगा, किस क्षेत्र में वह सफल हो सकता है और उसका व्यक्तित्व किन गुणों से भरा होगा। ऐसे में आइए जानते हैं जून महीने में जन्मे लोगों के बारे में विस्तार से।
जून में जन्में लोगों की राशि
जिनका जन्म जून माह में हुआ है, उनकी राशि आमतौर पर मिथुन या कर्क होती है। मिथुन राशि वाले लोग बुद्धिमान, उत्साही और विचारों में तेज होते हैं। वहीं कर्क राशि के जातक भावुक, संवेदनशील और परिवार के प्रति समर्पित होते हैं। इन लोगों के लिए लकी नंबर आमतौर पर 6 और 9 माने जाते हैं, जबकि लकी रंग में हरा, पीला और मजेंटा होता है। इनके लिए विशेष रूबी और मोती जैसे रत्न शुभ माने जाते हैं।