June 2025 Grah Gochar: जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रह न सिर्फ अपनी राशि बदलेंगे, बल्कि कई बार नक्षत्र भी बदलेंगे, जिससे सभी राशियों पर अच्छा-खासा प्रभाव देखने को मिलेगा।
इस महीने सूर्य, जो कि ग्रहों के राजा माने जाते हैं, अपने मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बुध, मंगल और शुक्र ग्रह भी अलग-अलग तारीखों पर राशि परिवर्तन करेंगे।
जून 2025 में ग्रहों की चाल, सूर्य और मंगल सहित चार ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष सावधानी बरतने का है। बदलती ग्रह स्थितियां मानसिक तनाव, करियर में उलझन और आर्थिक अस्थिरता जैसे प्रभाव डाल सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में जिन्हें इस महीने सतर्क रहना होगा।