मीन
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक नहीं है। नौकरी पेशा जातक इस समय काम में लापरवाही तनिक न करें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है किन्तु किसी नया व्यापार में हाथ डालने की अभी न सोचें । आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको परेशान कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। इस सप्ताह नियमित आमदनी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है , यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आप अपने जीवनसाथी के व्यवहार से संतुष्ट नहीं रहेंगे । जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। प्रेम का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। एक दूसरे का सम्मान करें। साँस सम्बंधित समस्या के मरीज इस समय अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।