फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जुलाई: ग्रहण के साये में रहेगा यह हफ्ता, सभी राशियों पर कैसा होगा इसका असर

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
जुलाई महीने के तीसरे हफ्ते की शुरुआत गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण से होने वाली है। 16 जुलाई की रात को चंद्र ग्रहण लगेगा जो भारत में दिखाई देगा। साथ ही इस दिन गुरु पूर्णिमा भी है। इन दोनों के संयोगो से ग्रहों की स्थितियों में बड़ा परिवर्तन होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा यह सप्ताह...

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष    
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा उनकी अनदेखी न करें। नौकरीपेशा लोगों के समय अच्छा नहीं है। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। कला जगत के क्षेत्र में प्रयासरत जातकों के लिए यह समय अच्छी खुशखबरी लाएगा। स्त्रियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए सामान्य दिन है। सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। प्रेम सम्बन्ध युक्त जातक धैर्य से कम लें। इस समय अस्थमा के रोगियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है ।

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जायेगा। इस समय आप किसी बड़े वाहन की खरीददारी कर सकते है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकता है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक ठाक है। व्यवसाय के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगो को दौड़-भाग करनी पड़ेगी । वैवाहिक संबंधो में मधुरता आएगी है। प्रणय संबंधो के लिए यह समय उत्तम है । त्वचा से सम्बंधित रोगी इस समय राहत महसूस करेंगे।

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 

4 of 13
rashi
मिथुन  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जायेगा। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह सप्ताह जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा । राजनीति करने वाले जातकों के लिए एक नयी दिशा मिलेगी। आमदनी अच्छी होने के आसार है । नौकरीपेशा जातकों के स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। उधार देने से बचे । वैवाहिक जीवन सम्बन्ध मधुर बना रहेगा। प्रणय संबंधो में अस्थिरता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क  
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। राजनीति करने वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। धन के मामले में यह सप्ताह थोड़ा तंगी का रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट की सम्भावना है। व्यापार में बड़े निवेश न करे तो ही सामान्य, नौकरी के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। आपको कष्ट का अनुभव होगा। प्रेम सम्बन्धो में हड़बड़ी न मचाये। 

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। व्यावसायिक हानि होने की सम्भावना है इसलिए कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। जमीन की खरीददारी इस समय बिल्कुल न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। कर्ज लेने से बचे। बीमारी को नजरअंदाज न करे। नौकरी करने वाले व्यर्थ की भाग-दौड़ में रहेंगे। व्यवसाय करने वाले लेन -देन सामान्य रखे। वैवाहिक जीवन में सप्ताह के अंत में सुधार की सम्भावना है। प्रेमीजन आत्मविश्वास से लबरेज रहें। 

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। संगीत, नृत्य और बागबानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगी यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा व्यापारी वर्ग इस समय नये कार्यो में निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय लेटलतीफी से बचे। वैवाहिक सुखो का सबसे सामान्य समय गुजरेगा प्रेमीजन इस समय एकांत का लाभ उठाएंगे। 

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 

8 of 13
rashi
तुला  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। पिता की वजह से आपको चिंतित रहना पड़ेगा। सन्तान के प्रति मन परेशान रहेगा। गृह सम्बन्धी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। इस सप्ताह आपको अपने इच्छा के अनुरूप आमदनी प्राप्त नहीं होगी। आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। वाहन का क्रय व विक्रय करने से इस वक्त विशेष लाभ नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल उत्पन्न करेगा। प्रेम संबंधो में जल्दबाजी न दिखाएं। 

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 

9 of 13
rashi
वृश्चिक    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के पूरे आसार बन रहे है। जीवनसाथी के तरफ से अविश्वास की वजह से आपको परेशान रहना पड़ सकता है। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। सरकारी कर्मचारियों को कुछ अतिरिक्त लाभ मिल सकता है, व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। क़ानूनी दस्तावेज पर देख परख कर ही हस्ताक्षर करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अनुकल है। 

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 

10 of 13
rashi
धनु  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते है। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। बौद्धिक लोगों के साथ विचार- विमर्श होगा। मित्रों के घर आना-जाना लगा रहेगा। इस समय आपको नए वाहन प्राप्ति की प्रबल सम्भावना है। आप की आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। आँखों का विशेष ख्याल रखें। लोहे के व्यापारी इस समय लाभ में रहेंगे। नौकरी के प्रयासों में कमी आएगी। वैवाहिक जीवन में संघर्ष बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय लम्बी यात्रा पर जा सकते है। 

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 

11 of 13
rashi
मकर    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। माता से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। घर गृहस्थी का भरपूर आनन्द मिलेगा। जोखिम भरे कार्यो को करने से भी लाभ प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति के दिलों दिमाग पर आप छाये रहेंगे। धार्मिक आस्था के प्रति लगाव बढ़ेगा। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। दिनचर्या नियमित रखें। व्यवसाय करने वालो के लिए यह समय अच्छा है, नौकरी पेशा वालो को अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखने होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली की स्थिति रहेगी। ग़लतफहमी के कारण प्रणय सम्बन्धो में कटुता आ सकती है।

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 

12 of 13
rashi
कुंभ  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शादीशुदा जिंदगी में असमंजस का माहौल होगा। प्रेम में उदासीनता न दिखाए नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा। 

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं रहने वाला है। नौकरी परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जीवनसाथी के सहयोग न मिलने के कारण जातक व्यथित रहेगा जिसके कारण उसे नुकसान सहना पड़ेगा। किये गए प्रयासो में आप असफलता ही पाएंगे। वाहन इस सप्ताह न ही चलाएं तो अच्छा है।  व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वाले खासकर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें। आपसी सहयोग की कमी दिखाई देगी। भावनाओं को समझने का प्रयास करें ।

जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें