फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में

Wed, 01 Jul 2026 10:33 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

July 2026 Monthly Horoscope: ग्रहों के गोचर के आधार पर जुलाई का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। आइए जानते है सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026 का महीना।
विज्ञापन
1 of 13
मासिक राशिफल जुलाई 2026 - फोटो : Amar Ujala
July 2026 Monthly Horoscope: अंग्रेजी कैलेंडर का सातवां महीना जुलाई ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह ग्रहों की चाल में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जो सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेंगे। इसके साथ ही जुलाई महीने में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों के करियर, व्यापार, शिक्षा और संबंधों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।

ग्रहों के महत्वपूर्ण बदलावों के कारण यह महीना कई लोगों के लिए जीवन में सकारात्मक मोड़ ला सकता है। आइए जानते हैं कि जुलाई 2026 का यह महीना मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए क्या खास लेकर आया है।
विज्ञापन

2 of 13
May Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए साल के सातवें महीने यानि जुलाई महीने की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाली है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को अपने करियर और कारोबार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपकी एक छोटी सी गलती जी का जंजाल साबित हो सकती है। छात्र वर्ग का मन इस दौरान पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें यह समझना होगा कि कठिन परिश्रम करने के बाद ही मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान मेष राशि वालों को नियमों के उल्लंघन से बचने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा धन के साथ मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी।

मेष राशि के जातक लोगों को लेकर किसी भी तरह का नकारात्मक विचार न पालें। माह के मध्य तक आपको लोगों को मिलाजुला कर काम करना बेहतर रहेगा। माह के मध्य बाद यानि उत्तरार्ध में आपको करियर-कारोबार और घर-परिवार से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। यदि आप प्रेम प्रसंग में हैं तो परिजन आपके रिश्ते को लेकर नाराजगी जता सकते हैं। इस दौरान आपको भावनाओं में बहने की बजाय सूझबूझ से काम लेना होगा। माह के अंतिम सप्ताह में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी होगी।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और दैनिक पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
May Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने के उत्तरार्ध का थोड़ा सा समय यदि इग्नोर कर दिया जाए तो पूरा महीना गुडलक लिए हुए है। इस माह वृषभ राशि के जातकों को कदम-कदम पर किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। कुल मिलाकर यही कहना होगा कि लंबे समय से अटकी हुई योजनाओं के पूरा होने का समय आ चुका है। चूंकि समय आपके पक्ष में है इसलिए आपको करियर हो या फिर कारोबार चीजों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगा देना चाहिए।

व्यवसाय से जुड़े लोग माह के मध्य में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे उनके कारोबार को गति मिलेगी और बाजार में उनकी धाक जमेगी। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर होने पर आप सुकून महसूस करेंगे। भूमि-भवन, वाहन आदि क्रय विक्रय करने का योग बनेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा महीना सामान्य रहने वाला है। परिजनों के साथ प्रेम और समन्वय बना रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और अपनी चीजों का विशेष ख्याल रखें अन्यथा कोई कीमती वस्तु खो सकती है।

उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल रंग का पुष्प और केसर का तिलक अर्पित करके चालीसा का पाठ करें।

4 of 13
May Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस महीने आपको छोटी-छोटी चीजों का भी बहुत ध्यान रखना होगा। थोड़ी सी लापरवाही से आपके बनते काम बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी। माह की शुरुआत में आपको सोचे हुए कार्य को समय और अपनी उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। इस दौरान अपना काम निकालने के लिए लोगों से बेहतर तालमेल बिठाना होगा। यदि एक कदम पीछे करने से दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो चीजों को बनाने के लिए ऐसा करने में बिल्कुल न हिचकें।

माह के दूसरे सप्ताह में आपका टकराव निगेटिव विचारधारा के लोगों से हो सकता है। इस दौरान आपको लोगों के सामने अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखना होगा अन्यथा लोग अर्थ का अनर्थ करके लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। माह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। हालांकि इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखना होगा। कारोबार की दृष्टि से माह के मध्य से लेकर उत्तरार्ध तक का समय चुनौती भरा रहेगा। इस दौरान धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा विपरीत रहेगा। इस दौरान किसी बात को लेकर प्रेम संबंध या वैवाहिक संबंध में तनाव पैदा हो सकता है।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा एवं बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य को शुरु करने या फिर करियर को बनाने या बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं तो जुलाई महीने के पूर्वार्ध में इसमें आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नवीन अवसरों से मास की शुरुआत होगी। धन लाभ की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से मास का पूर्वार्ध आपके लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आपको परिजनों और शुभचिंतकों की तरफ से पूरा सुख-सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

कारोबार को आगे बढ़ाने के दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। माह के मध्य से उत्तरार्ध तक के समय में आपको अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता रखनी होगी। इस दौरान समस्याओं को सुलझाते समय अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करना होगा अन्यथा चीजें बनने की बजाय और बिगड़ सकती हैं। क्रोध में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। स्त्री वर्ग को इस दौरान सेहत के साथ संबंध से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे फल पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम करना होगा।

उपाय: प्रतिदिन तांबे की बाल्टी से भगवान शिव को जल अर्पित करें और शिव महिमा स्तोत्र का पाठ करें।
 
विज्ञापन

6 of 13
Monthly Horoscope - फोटो : daily rashifal
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस माह यदि आप अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति संभव है। माहू की शुरुआत में आपका अधिकांश सयम आत्मीय लोगों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। इस दौरान करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान रहेंगे और अपनी तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन देंगे। जुलाई महीने के पूर्वार्ध में छात्र वर्ग को बहुप्रतीक्षित शुभसमाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।

जुलाई महीने का दूसरा हफ्ता पहले सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान और धन लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के प्रयास सार्थक साबित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अहम पद की प्राप्ति होगी। उनके जनाधार और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। माह के मध्य में आपको अपने काम को थोड़ा सावधानी के साथ करना होगा। इस दौरान लोगों के साथ वाद-विवाद से बचते हुए अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से फोकस करना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के उत्तरार्ध लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा मास आपके पक्ष में है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। महीने की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान आप अपनी जरूरतों और सुख सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को माह के पहले सप्ताह में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफल और लाभप्रद होगी। माह के पूर्वार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करते हैं तो माह के दूसरे सप्ताह में आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।

करियर हो या फिर कारोबार अपने कंपटीटर को इस दौरान पीछे करने में आसानी से कामयाब हो जाएंगे। माह के मध्य में नौकरीपेशा वाले जातकों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। यदि आपने कोई कर्ज लिया है तो उसे चुकता करने में कामयाब होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से पूरा महीना आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। इस माह आपके रिश्ते और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। कामकाजी स्त्रियों की पदोन्नति से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
 

8 of 13
Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मिलेजुले फल देने वाला कहा जाएगा। यह माह उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध में ज्यादा सकारात्मक और मनचाहे फल देने वाला रहेगा। ऐसे में तुला राशि के जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्य जुलाई महीने की शुरुआत में निबटाने का प्रयास करना चाहिए। चूंकि माह के पूर्वार्ध में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, इसलिए इस दौरान आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरा जोर लगा दें। माह के पहले सप्ताह में रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्रा सार्थक साबित होगी। इस दौरान आपके वरिष्ठ और प्रभावी लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे, जिनकी मदद से न सिर्फ आपके अटके कार्य पूरे होंगे बल्कि आपको भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

माह के दूसरे सप्ताह में तुला राशि के जातकों काम न धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान अचानक से तीर्थाटन के भी योग बन सकते हैं। इस दौरान करियर कारोबार में तरक्की के योग बनें। धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी लेकिन माह के मध्य के बाद आपको अपने काम बेहद सावधानी के साथ करने होंगे और अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा पहुंचाने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आने से आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा।

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

9 of 13
Scorpio Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में लोगों के साथ बहुत सावधानी और विनम्रता के साथ बात-व्यचहार करें। जुलाई महीने की शुरुआत में आपको आपको कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से हर समस्या का समाधान खोजने में अंततः कामयाब होंगे। इस दौरान आपके साथी-संगी भी आपकी भरपूर मदद करेंगे।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको पूर्व में किए गये प्रयास और परिश्रम का सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है। माह के मध्य में करियर कारोबार के सिलसिले में कई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद रहेंगी। हालांकि इस समय आपको सेहत से जुड़ी समस्या झेलनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारी अथवा कोई पुराना रोग उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है। माह के उत्तरार्ध में आपको लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा। किसी को ऐसे शब्द न कहें जिससे वर्षों से बने संबंध बिगड़ जाएं। माह के उत्तरार्ध में धन हानि या समान खोने या चोरी होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में अपनी चीजों का विशेष ध्यान रखें और धन का लेन-देन सावधानी के साथ करें। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
 

10 of 13
Sagittarius Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों को जुलाई महीने में सावधानी हटी दुर्घटना घटी स्लोगन हर समय याद रखना होगा। यह महीना सेहत, संबंध और करियर कारोबार की दृष्टि से काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए काफी हितकर साबित होगी। इस दौरान आपके संबंध सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ होंगे। हालांकि इस दौरान आपको वाहन सावधानी के साथ चलाना होगा अन्यथा चोट आदि लगने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी व्यक्ति के साथ बहुत सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा बेवजह के विवाद हो सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह समय संवेदनशील कहा जाएगा। किसी बात को लेकर परिजन अथवा जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है।

माह के मध्य में पिता की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अपने करियर कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा बेवजह का तनाव और नुकसान झेलना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों को अपने कागजी काम समय से निबटाने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कई बार सही होते हुए भी मौन साधना उचित रहेगा। किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें।

उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
 

11 of 13
Capricorn Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकालने और कई तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए आ रहा है। हालांकि मनचाहे फल पाने के लिए आपको परिश्रम और प्रयास भी करना पड़ेगा। माह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपसी बातचीत या किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आड़े आ रही अड़चनें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को जुलाई महीने के दूसरे सप्ताह में कार्यक्षेत्र में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान आपके सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे, जिससे आप सभी चुनौतियों को पार करते हुए अपने आप को बेस्ट साबित करने में अंततः कामयाब हो जाएंगे।

व्यवसाय से जुड़े लोग इस दौरान कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले उन्हें अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। परीक्षा-प्रतियोगिता में इस मास आपको मनचाहे फल की प्राप्ति संभव है, हालांकि माह के उत्तरार्ध में छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। मीडिया, फिल्म और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए जुलाई महीने का उत्तरार्ध अत्यंत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
 

12 of 13
aquarius Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस महीने आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। बेवजह की चीजों पर धन खर्च होने पर जहां वित्तीय स्थिति गड़बड़ाएगी वहीं आय के माध्यम में अड़चन आने से मन खिन्न रहेगा। माह की शुरुआत में घरेलू समस्याएं हावी रहेंगी। घर की मरम्मत अथवा किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। अनियमित दिनचर्या और खान-पान में लापरवाही अनिद्रा एवं पेट से जुड़ी पीड़ा का कारण बन सकती है।

कुंभ राशि के जातकों को बड़े निर्णय जल्दबाजी में लेने की बजाय समझदारी और संयम के साथ लेने होंगे, अन्यथा बाद में अपने फैसलों को लेकर पछताना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव या फिर नये काम की शुरुआत को लेकर आपको खूब सोच-विचार करना चाहिए और ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना चाहिए। इस दौरान आपको भावना में बहने की बजाय प्रैक्टिल होना पड़ेगा। यदि परिवार के किसी प्रिय सदस्य या फिर लव लाइफ में किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी तो माह के उत्तरार्ध तक गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर से रिश्ते सामान्य हो जाएंगे।

उपायः प्रतिदिन पवनपुत्र हनुमान जी की उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। महीने की शुरुआत में आपको जीवन से जुड़ी कुछेक बड़ी मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान चूंकि समय आपके विपरीत रहेगा, ऐसे में आपको तमाम चीजों से समझौता करते हुए अपनी बुद्धि और विवेक से समस्याओं को सुलझाना होगा। मीन राशि के जातकों को इस माह आलस्य, अभिमान और क्रोध से बचने की जरूरत रहेगी। आपका फोकस विवाद की बजाय संवाद स्थपित करने पर रहना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो लोगों की बातों पर ज्यादा तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

माह के दूसरे सप्ताह में चीजें आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी। इस दौरान भूमि-भवन आदि से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं। रिश्तों पैदा हुई खटास भी गलतफहमियों के दूर होने पर भी कम होगी। लव लाइफ हो या फिर मैरीड लाइफ इसे बेहतर बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर से विनम्रता से पेश आना होगा और उसकी आवश्यकताओं को समझना होगा। माह के उत्तरार्ध का समय करियर-कारोबार की दृष्टि से राहतकारी कहा जाएगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में आपको बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर में भी अपने शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान शुभकार्यों की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आपका मन पूजा-पाठ में रमेगा। तीर्थाटन के भी योग बनेंगे।

उपायः प्रतिदिन सूर्य और केले के पेड़ को जल दें और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
 

Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र का अर्थ क्या है? जानिए इसकी अद्भुत शक्ति, महत्व और 8 फायदे

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक जानें पूरी परंपरा और रीति-रिवाज

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें