मेष राशि
माह का आरंभ तो बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे किंतु तीसरे सप्ताह से गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति की ओर संकेत कर रहा है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का भरपूर उपयोग करें। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
2 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी किंतु प्रथम सप्ताह अत्यधिक भागदौड़ और थकान का अनुभव कराएगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में सुलझाएं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति चैतन्य रहें। माह की 21-22 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
हर तरह से मिल रही सफलताओं के फलस्वरूप परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने अदम्य साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालयों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। माह की 5-6 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
माह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और व्यय का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं किंतु तीसरे सप्ताह से ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही किसी भी बड़े से बड़े अनुबंध हुई हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब ना करें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। प्रशासनिक कार्यो से संबंधित परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर बनेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। माह की 23-24 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
उतार-चढ़ाव के बावजूद माह कार्य व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। किसी भी तरह की विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए अप्लाई करना हो अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। मुकदमों में सफलता के योग। माह की 7-8 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होने की संभावना है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उसे दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और मांगलिक कार्यों का सुअवसर भी आएगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
माह का आरंभ कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति दे सकता है किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन आपकी भाग्योन्नति कराएगा। आध्यात्मिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। विदेशी मित्र तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
माह के आरंभ से ही मानसिक तनाव के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। माह की 16-17 तारीख को रहे जरा बचके।
11 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से संपूर्ण अच्छा रहेगा नया अनुबंध हासिल करना हो अथवा व्यापार आरंभ करना हो तो भी ग्रह स्थिति या शुभ फल प्रदान करेंगी प्रतियोगी छात्रों के लिए तो समय और भी अनुकूल रहेगा इन सब के बावजूद गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले बाहर ही समझाएं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। माह की 23-24 तारीख को रहे जरा बचके।
मीन राशि
माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। माह की 26-27 तारीख को रहें जरा बचके।