फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई मासिक राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, इस दिन जरा बचके

Wed, 01 Jul 2020 11:00 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
जुलाई मासिक राशिफल 2020
मेष राशि- इस माह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आरंभ से ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन से कठिन हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे किंतु, कई बार आपके स्वभाव में उग्रता आएगी जिसके प्रभाव स्वरूप परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। जुलाई के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में परिवर्तन आने के कारण कुछ पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का सामना करना भी पड़ेगा। जुलाई की 29 और 30 तारीख को रहें जरा बचके।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- माह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव देगा इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने ना दें। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों के लिए भी शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा रुका हुआ धन आएगा तथा आय के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।जुलाई की 4 और 5 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- माह के आरंभ से ही ग्रह गोचर आपके लिए अच्छे योग बनाए हुए हैं। अपने साहस एवं सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से कार्य निकलवाने का बेहतरीन अवसर। दैनिक व्यापारियों के लिए माह वरदान की तरह की है। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग की संभावना। मासांत ग्रह गोचर में बदलाव के परिणामस्वरूप नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जुलाई की 2 और 3 तारीख को रहें जरा बचके। 

4 of 12
राशि
कर्क राशि- माह के आरंभ से ही व्यर्थ भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से कष्टकर समाचार भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो अधिक खर्च करने से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। किसी बाहरी व्यक्ति को अधिक कर्ज देने से बचें, अन्यथा दिया गया धन सही समय पर वापस आने में संदेश रहेगा। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। जुलाई की 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- माह के आरंभ से ही आपके लिए बेहतरीन कामयाबियों का सुअवसर उपलब्ध रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग लेते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से भी माह बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए तो यह माह वरदान की तरह रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। स्वास्थ्य विशेषकर के जोड़ों के दर्द से सावधान रहें। जुलाई की 6 और 7 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- आपके लिए ग्रह-गोचर सर्वथा अनुकूल परिणाम दिलाने वाले सिद्ध होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे किंतु मित्रों तथा संबंधियों पर अधिक धन व्यय होगा जिसके कारण आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं सावधान रहें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। काफी दिनों से मकान अथवा वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है प्रयास करें। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अति अनुकूल। जुलाई की 14 और 15 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- माह के आरंभ में कुछ कार्य बाधा तो आ सकती है किंतु अंततः आप सफल होंगे। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें, केंद्र अथवा राज्य सरकार के संबंधित विभागों से कार्यो का निपटारा होगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिसके फलस्वरूप आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अत्यधिक व्यस्तता के कारण संभव है कि परिवार को समय कम दे पाएंगे जिसके कारण कलह भी बढ़ सकता है, इसका ध्यान रखें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें। जुलाई की 11 और 12 तारीख को रहें जरा बचके। 

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- माह के आरंभ से ही शुभ ग्रह-गोचर के फलस्वरुप आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। कहीं से आपका डूबा हुआ धन पुनः वापस मिल सकता है प्रयास करें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल होगी। शादी-विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। घर में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, विवाह भी कर सकते हैं। जुलाई की 18 और 19 तारीख को रहें जरा बचके। 

9 of 12
राशि
धनु राशि- माह के ग्रह गोचर मिले-जुले फल कारक रहेंगे। कई बार आपका कार्य होते होते रह जाएगा जिसके कारण मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। झगड़े विवाद से दूर रहें। लेखन एवं प्रकाशन के कार्यो का निपटारा होगा किंतु, कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं सावधान रहें। जुलाई के तीसरे सप्ताह में यात्रा सावधानीपूर्वक करें, दुर्घटना से बचें। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से भी बचें। जुलाई की 21 और 22 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि- संपूर्ण माह आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है, प्रतियोगिता में बैठना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना सफल रहेगा। शत्रु तो परास्त होंगे ही मुकदमों में भी सफलता मिलेगी किंतु, धन के अधिक लेन-देन से बचें। जुलाई की 18 और 19 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के बावजूद कामयाबियों की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। मकान वाहन के क्रय का सपना पूरा हो सकता है। काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए माह अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्णतः सफल रहेंगे। जुलाई की 25 और 26 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- माह का आरंभ कुछ तनाव के साथ शुरू होगा। हो सकता है किसी अशुभ समाचार से आप दुखी भी हों किंतु, कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं पद और गरिमा की वृद्धि होगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। विदेशी कंपनी में आवेदन करना अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना बेहतर रहेगा। जुलाई की 27 और 28 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें