फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalashtami July 2026: 6 या 7 जुलाई कब है कालाष्टमी? खास अवसर पर ये 5 उपाय दिलाएंगे हर समस्या का समाधान

Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kalashtami Vrat July 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में आषाढ़ माह की कालाष्टमी जुलाई में मनाई जाती है। आइए जानते हैं कि इस बार जुलाई में कालाष्टमी किस दिन पड़ रही है और इस दिन कौन से उपाय आपको लाभ दिला सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जुलाई मासिक कालाष्टमी कब है? - फोटो : amar ujala
Kalashtami Vrat July 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में आषाढ़ माह की कालाष्टमी जुलाई में मनाई जा रही है। हिंदू धर्मशास्त्रों में पंचांग की प्रत्येक तिथि का अलग महत्व बताया गया है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है, जो भगवान काल भैरव को समर्पित होती है। काल भैरव को समय, न्याय और सुरक्षा का अधिष्ठाता देवता माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार कालाष्टमी के दिन व्रत और विशेष उपाय करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस बार जुलाई में कालाष्टमी किस दिन पड़ रही है और इस दिन कौन से उपाय आपको लाभ दिला सकते हैं।

जुलाई मासिक कालाष्टमी कब है?
इस बार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरम्भ 7 जुलाई 2026 को 1:24 बजे होगा और 8 जुलाई 2026 को 12:21 बजे इस तिथि का समापन होगा। ऐसे में 7 जुलाई, मंगलवार को ही कालाष्टमी मनाई जाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
कालाष्टमी पर करें ये पांच उपाय - फोटो : Amar Ujala
कालाष्टमी के विशेष उपाय
  • कालाष्टमी के दिन भगवान कालभैरव की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय करने की परंपरा भी प्रचलित है। मान्यता है कि इन उपायों को श्रद्धा के साथ करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच प्रमुख उपायों के बारे में।
विज्ञापन

3 of 5
कालाष्टमी के विशेष उपाय - फोटो : adobe stock
  • पहला उपाय: कालाष्टमी के दिन भैरव मंदिर में जाकर उन्हें मदिरा अर्पित करने का विधान बताया गया है। इसके बाद उस मदिरा को किसी जरूरतमंद या सफाई कर्मी को दान कर देना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे जीवन की परेशानियां कम होती हैं और आय के नए रास्ते खुलते हैं।
  • दूसरा उपाय: इस दिन सरसों के तेल में बने खाद्य पदार्थ जैसे पापड़, पकौड़े या मालपुए तैयार करके गरीबों और जरूरतमंद लोगों में बांटना पुण्यदायी माना गया है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में खुशहाली आती है।

4 of 5
कालाष्टमी के विशेष उपाय - फोटो : adobe stock
  • तीसरा उपाय: कालाष्टमी से एक दिन पहले विशेष रंग की मदिरा खरीदकर रात में अपने पास रखना और अगले दिन मंदिर में जाकर उसे कांसे के पात्र में डालकर अग्नि अर्पित करना एक पारंपरिक उपाय माना गया है। मान्यता है कि इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
  • चौथा उपाय: मासिक कालाष्टमी के दिन तेल में उंगलियां डुबोकर रोटी पर निशान बनाएं और उसे किसी कुत्ते को खिलाएं। कुत्ते को भैरव का वाहन माना जाता है, इसलिए यह उपाय विशेष फलदायी माना गया है। यदि कुत्ता रोटी खा लेता है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कालाष्टमी के विशेष उपाय - फोटो : instagram
पांचवां उपाय: कालाष्टमी पर सरसों के तेल में उड़द दाल के पकौड़े बनाकर किसी कुत्ते को खिलाने की परंपरा है। यह कार्य बिना किसी व्यवधान के करना चाहिए और खिलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। इसे अत्यंत प्रभावशाली उपाय माना गया है।

Garuda Purana: आपको भी है देर तक सोने की आदत? गरुड़ पुराण में इन 4 आदतों को बताया गया है दरिद्रता का कारण
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में क्यों हैं 22 सीढ़ियां? जानें इसका गहरा धार्मिक रहस्य

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें