फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Career Predictions: नौकरी में किसे मिलेगा किस्मत का साथ? जानें सभी 12 राशियों का करियर राशिफल

Sat, 27 Jun 2026 02:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जुलाई 2026 में किस राशि को मिलेगी करियर में सफलता और किसे रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
जुलाई करियर राशिफल - फोटो : amar ujala

 

July Career Rashifal: जुलाई 2026 का महीना दस्तक देने को तैयार है। हर किसी के मन में यह जिज्ञासा कि आखिर इस महीने उसका करियर, नौकरी और व्यापार किस दिशा में आगे बढ़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हमारे कामकाजी जीवन को गहराई से प्रभावित करती है, चाहे वह नौकरी में मिलने वाली तरक्की हो, व्यापार में होने वाला मुनाफा, या रोज़मर्रा के काम में आने वाली छोटी-बड़ी रुकावटें। इन्हीं ग्रहों की स्थिति के आधार पर हर राशि के लिए अलग-अलग संकेत बनते हैं, जो यह तय करते हैं कि किसके लिए महीना संघर्षों से भरा रहेगा और किसके लिए सफलता की नई राह खुलेगी। आइए अब विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लोगों के लिए जुलाई 2026 का यह महीना करियर और व्यापार के मोर्चे पर कैसे परिणाम लेकर आ रहा है।

Dashank Yog: दशांक योग के शुभ संयोग से शुरू होगा जुलाई का महीना, कर्क समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

 

शनि नक्षत्र पद गोचर: इन 4 राशियों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें, आर्थिक तंगी के बने योग

 

Shukra-Ketu Yuti: शुक्र-केतु की युति 4 जुलाई को, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन

2 of 13
विदेश से जुड़े बिजनेस वालों के लिए स्थिति बेहतर रह सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
इस महीने शनि का साथ ज्यादा मजबूत नहीं रहेगा, हालांकि बुध की मदद से कुछ कामों में राहत मिल सकती है। विदेश से जुड़े बिजनेस वालों के लिए स्थिति बेहतर रह सकती है। महीने के आखिर में शनि वक्री होने से थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन बृहस्पति का साथ औसत परिणाम देने में मदद करेगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें, क्योंकि बुध की चाल अभी इतनी मजबूत नहीं है। नौकरी में मेहनत बढ़ेगी, खासकर फील्ड वर्क से जुड़े लोगों को इसका फायदा मिल सकता है। यह महीना सामान्य और मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा।

विज्ञापन

3 of 13
बड़ों की सलाह लेकर काम करने से फायदा होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि
यह महीना करियर के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। शनि की स्थिति मजबूत रहने से मेहनत का फल अच्छे से मिलेगा, खासकर महीने के पहले तीन हफ्तों में। व्यापार में बुध का सहयोग रहेगा, बस गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। बड़ों की सलाह लेकर काम करने से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, हालांकि बीच-बीच में राहु-केतु और मंगल के असर से कुछ छोटी अड़चनें आ सकती हैं। इन अड़चनों के बावजूद लक्ष्य पूरा होगा और वरिष्ठों की सराहना भी मिलेगी।

4 of 13
व्यापार में कुछ नया शुरू करने से बचें। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
बृहस्पति का साथ इस महीने आपके पक्ष में रहेगा, खासकर 15 जुलाई तक। इसके बाद मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन नतीजे फिर भी अनुकूल रहेंगे। व्यापार में कुछ नया शुरू करने से बचें और मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। नौकरी में गुस्सा और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा। जो लोग ईमानदारी और लगन से काम करते हैं, उन्हें इस महीने अच्छा फल मिलता रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह महीना संतोषजनक रहेगा, बस छोटी बाधाओं को धैर्य से पार करना होगा।

विज्ञापन

5 of 13
आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
मंगल का साथ इस महीने आपके लिए फायदेमंद रहेगा, जिससे मेहनत रंग लाती दिख रही है। शनि की दृष्टि के चलते जल्दबाजी से बचना समझदारी होगी। व्यापार में परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं, बस बड़ा रिस्क न लें तो बेहतर रहेगा। नौकरी के मामले में महीना अनुकूल साबित होगा, हालांकि वरिष्ठों के साथ तालमेल में हल्की कमी महसूस हो सकती है। इसके बावजूद आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे और इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अंत में बॉस या सीनियर्स की तरफ से प्रशंसा मिलने की भी पूरी संभावना बन रही है।

विज्ञापन

6 of 13
व्यापार में नया रिस्क लेने से बचें। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
शुक्र और मंगल का साथ इस महीने आपके पक्ष में रहेगा। वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन अंत में नतीजे आपके फायदे में रहेंगे। व्यापार में नया रिस्क लेने से बचें, क्योंकि शनि और राहु की स्थिति अभी सहयोग नहीं कर रही। हालांकि 7 जुलाई के बाद बुध का साथ मिलने से स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी के लिए महीने का पहला हिस्सा ज्यादा अनुकूल रहेगा, दूसरे हिस्से में सहकर्मियों से रिश्ते बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी होगा।

विज्ञापन

7 of 13
कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
बुध का गोचर इस महीने आपके लिए ज्यादातर समय अनुकूल रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी। व्यापार में बृहस्पति का साथ भी फायदेमंद रहेगा, बस बड़ा रिस्क लेने से परहेज करें। समझदारी से लिए गए फैसले अच्छे नतीजे देंगे और कोई बड़ी नकारात्मकता नज़र नहीं आ रही। नौकरीपेशा लोगों के लिए शनि का असर औसत स्तर का रहेगा, यानी न ज्यादा अच्छा न बुरा। राहु और सूर्य की स्थिति को देखते हुए नौकरी में भी काफी हद तक अनुकूल नतीजे मिलने की उम्मीद है।

8 of 13
नौकरीपेशा लोगों के लिए महीना तुलनात्मक रूप से ज्यादा अनुकूल रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
महीने की शुरुआत में बुध, शुक्र और बृहस्पति तीनों का साथ मिलने से अच्छी शुरुआत होगी। बाद में बुध की स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी, लेकिन बृहस्पति की मजबूत स्थिति राहत देती रहेगी। 16 जुलाई के बाद सूर्य का साथ भी फायदेमंद रहेगा। व्यापार में नई शुरुआत या बड़ा रिस्क लेने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि सप्तम भाव की स्थिति अभी मजबूत नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के लिए महीना तुलनात्मक रूप से ज्यादा अनुकूल रहेगा और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना ज्यादा है।

9 of 13
निष्ठा से मेहनत करने पर ही कठिनाइयां दूर होंगी। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
16 जुलाई तक महीने का पहला हिस्सा करियर के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिसमें सिर्फ निष्ठा से मेहनत करने पर ही कठिनाइयां दूर होंगी। व्यापार में नया निवेश या कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें, क्योंकि बुध की स्थिति अभी अनुकूल संकेत नहीं दे रही। नौकरी में वरिष्ठों के साथ विवाद से बचना जरूरी रहेगा, क्योंकि गुस्सा या चिड़चिड़ापन नुकसान पहुंचा सकता है। 16 जुलाई के बाद स्थिति में सुधार आएगा और दूसरों का सहयोग भी मिलने लगेगा। जुलाई महीने का दूसरा हिस्सा बेहतर परिणाम देगा।

10 of 13
रिस्क से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
बुध की स्थिति इस महीने व्यापार-व्यवसाय में अच्छे परिणाम ला सकती है, फिर भी कोई नया निवेश करने से बचना समझदारी होगी। भले ही सब कुछ ठीक नज़र आए, रिस्क से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। मंगल का गोचर भी आपके पक्ष में अच्छे नतीजे दिलाने का काम करेगा। शनि की दृष्टि से बीच-बीच में कुछ छोटी कठिनाइयां आ सकती हैं।  लेकिन महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

11 of 13
अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
4 जुलाई के बाद शुक्र की स्थिति बेहतर होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी। व्यापार में बड़े-बुजुर्गों या अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। बुध भी अपने स्तर पर सहयोग करेगा, हालांकि 16 जुलाई के बाद सूर्य की स्थिति के चलते कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, इसलिए महत्वपूर्ण फैसले महीने की शुरुआत में ही ले लेना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए महीना सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा, बस सहकर्मियों से बातचीत में सावधानी बरतें ताकि वरिष्ठों के साथ कोई गलतफहमी न हो।

12 of 13
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
मंगल की स्थिति इस महीने ज्यादा मजबूत नहीं है, जिससे कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि बड़ा नुकसान होने से बचाव रहेगा। व्यापार में किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें, क्योंकि सप्तम भाव पर राहु, केतु और मंगल का असर बना हुआ है। महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य की स्थिति थोड़ी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए बृहस्पति की मजबूत स्थिति राहत देगी, कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। फिर भी सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा।

विज्ञापन

13 of 13
सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
बृहस्पति की मजबूत स्थिति इस महीने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम लाएगी। भाग्य के स्वामी मंगल का सहयोग भी मिलता रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बुध की अनुकूल स्थिति फायदेमंद साबित होगी और अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बड़ी समस्या नहीं आएगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा, खासकर महिला सहकर्मियों के साथ विवाद से बचना चाहिए। धैर्य और लगन से काम करने पर महीना अनुकूल रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें