Jitiya Vrat 2026: इस साल जितिया व्रत 3 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि, इस शुभ दिन पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। हिंदू धर्म में इस व्रत को बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इसमें करीब 36 घंटे तक अन्न- जल का त्याग किया जाता है। जितिया व्रत के दिन पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है। हालांकि, राशि के अनुसार उपाय अधिक प्रभावी हो सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इन उपायों को श्रद्धापूर्वक करने से संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में सकारात्मकता आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जितिया व्रत पर राशि अनुसार किन उपायों को किया जा सकता है।