फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

January Lucky Rashiyan: जनवरी में इन चार राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, तरक्की के बनेंगे योग

Sat, 28 Dec 2024 07:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

January 2025 Lucky Zodiac Sign: 1 जनवरी 2025 को व्याघात योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दौरान शिव वास, बालव और कौलव योग भी बनेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
साल की शुरुआत सुख-सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली से भरी मानी जा रही है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं - फोटो : अमर उजाला
January 2025 Lucky Zodiac Sign: जल्द साल 2025 की शुरुआत होने वाली है, जो सभी राशियों के लिए बेहद खास है। साल की शुरुआत में ही सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे, उसके बाद शनि, गुरु, राहु-केतु समेत अन्य ग्रह भी अपने स्थान में परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 को व्याघात योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दौरान शिव वास, बालव और कौलव योग भी बनेंगे। ऐसे में साल की शुरुआत सुख-सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली से भरी मानी जा रही है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं जिससे उन्हें करियर, व्यापार और नौकरी में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
महत्वपूर्ण गतिविधियों को तेजी से पूरा करने की सोच रंग लाएगी। साल का शुरूआती समय सकारात्मकता से भरा रहेगा। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 का पहला महीना बेहद शुभ है। इस माह आपकी सभी मनोकामनाओं पूरी हो सकती हैं। जनवरी माह में विदेश से व्यापार करने वालों को लाभ की प्राप्ति संभव है। यह समय छात्रों के लिए कल्याणकारी माना जा रहा है। परीक्षा के परिणाम पक्ष में आने के योग है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। इस राशि के लोग समय पर अपेक्षित उपलब्धियां अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियों को तेजी से पूरा करने की सोच रंग लाएगी। साल का शुरूआती समय सकारात्मकता से भरा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
पदोन्नति के अवसर बनेंगे। भूमि भवन के मामले पक्ष में रहेंगे। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
साल 2025 जनवरी माह में कर्क राशि वालों के व्यापार में बड़ा उछाल आ सकता है। इस माह घर परिवार और कार्यस्थल के लोगों का साथ भरपूर बना रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती हैं। साल की शुरूआत में आप जीवनसाथी के साथ कोई लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नए साल में धन से जुड़ी समस्याएं भी समाप्त हो सकती हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही दृष्टि से नया साल शुभ है। पदोन्नति के अवसर बनेंगे। भूमि भवन के मामले पक्ष में रहेंगे।

4 of 5
साल की शुरूआत में किसी वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनी रहेगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 में कई ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे, जिससे सिंह राशि वालों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। जनवरी माह में सिंह राशि के जातकों को अपने करियर से संतुष्टि प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने के योग बनेंगे। सामान्य परिस्थितियों से निकलकर उचित राह बनाने की दिशा में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने का योग बन रहा है। साल की शुरूआत में किसी वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
के रिश्ते में यदि कोई समस्या आ गई थी तो अब वह दूर होगी। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
साल 2025 की शुरुआत में परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। जनवरी माह के मध्य में कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको कामों में गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उससे राहत मिल सकती है। जमीन लेने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में किसी वस्तु का आगमन होगा। अगर साल 2024 में किसी निवेश को किया था तो नए साल में उसका लाभ पा सकते है। बात लव लाइफ की करें तो वह शानदार होगी। सोलमेट से किसी उपहार की प्राप्ति होगी। आप दोनों के रिश्ते में यदि कोई समस्या आ गई थी तो अब वह दूर होगी।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें