फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 2026: जनवरी में इन राशियों का बदलेगा समय, जीवन में दिखेंगे कई बड़े परिवर्तन

Sun, 07 Dec 2025 11:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Horoscope 2026: जनवरी माह में कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। साथ ही राशि परिवर्तन करते हुए कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
Horoscope 2026: साल 2026 का पहला माह जनवरी ज्योतिष दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। इस महीने ग्रहों की चाल में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जिनका सीधा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, जनवरी में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मकर संक्रांति का शुभ पर्व और साथ ही खरमास का समापन होगा। साथ ही बुध और शुक्र भी इस माह राशि परिवर्तन करते हुए अन्य ग्रहों के साथ महत्वपूर्ण युतियां बनाएंगे। वहीं मंगल, शुक्र और सूर्य-शनि के बीच बनने वाले योग कई राशियों के लिए नई परिस्थितियों और अवसरों का निर्माण भी करेंगे। ग्रहों के इन परिवर्तनों के प्रभाव से जनवरी 2026 का महीना कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सिंह राशि के लोग अपनी समस्याओं का समाधान खोजने और कार्य को समय पर निपटाने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
यह समय सिंह राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन आपके कारोबार का विस्तार करेंगे। धन कमाने के स्रोत बढ़ेंगे। इस समय मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं और कुछ नए लोगों की टीम आपके काम का हिस्सा बनेगी। घर में खुशियां बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ होगा और कोर्ट के मामले सुलझेंगे। कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। सिंह राशि के लोग अपनी समस्याओं का समाधान खोजने और कार्य को समय पर निपटाने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
प्रेम और दांपत्य जीवन सुदृढ़ रहेगा। हालांकि, छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से अध्ययन करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की भी पूरी संभावनाएं हैं। निवेश से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में सौहार्द और संतुलन बना रहेगा। हालांकि, विवाह के लिए अभी आपको और ठहरना होगा। यदि व्यवसाय की बात करें तो आपको मनचाहा लाभ होगा। इस समय मंदा चल रहा कारोबार भी ठीक-ठाक प्रगति में नजर आएगा। इस समय धन की बचत करनी की नई योजनाएं बनाएंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन सुदृढ़ रहेगा। हालांकि, छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से अध्ययन करेंगे।

Mahalaxmi Rajyog 2025: मंगल-चंद्रमा की युति से इन 3 राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
Mulank 3: जीवन में सफल लेकिन प्यार में कमजोर होते हैं मूलांक 3 के जातक, जानें कैसी होती है इनकी लव लाइफ
विज्ञापन

4 of 4
बच्चों और जीवनसाथी के साथ अकेले में मन की बात करने का समय मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। यह समय आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आया है। धन, करियर और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही किसी खास से मुलाकात के संकेत यह समय देगा। घर में किसी प्रियजन के आगमन से वातावरण प्रसन्न रहेगा।  इस समय सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा-प्रतियोगिता में लगे छात्रों को अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। किसी नौकरी के इंटरव्यू देने के लिए यह समय उपयुक्त है। निवेश भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होंगे। बच्चों और जीवनसाथी के साथ अकेले में मन की बात करने का समय मिलेगा।

Shatank Yog: 30 साल बाद शनि सूर्य बनाएंगे दुर्लभ योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Rahu Gochar 2026: नए साल में दो बार गोचर करेंगे राहु, इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें