फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैधृति योग का दिखेगा बड़ा असर! इन 5 राशियों को धन, करियर और पारिवारिक जीवन में रहना होगा सावधान

Sun, 01 Nov 2026 02:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2026 में बनने वाला वैधृति योग ज्योतिष शास्त्र में अशुभ योग माना जाता है। सूर्य और चंद्रमा के प्रभाव से बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए परेशानियां बढ़ा सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान 5 राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और रिश्तों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
2 नवंबर की रात 8 बजकर 20 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से वैधृति योग का निर्माण होगा। - फोटो : amar ujala

Vaidhriti Yog: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 नवंबर की रात 8 बजकर 20 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से वैधृति योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि वैधृति योग का प्रभाव कुछ राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, कारोबार और पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। वृषभ, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इन पांच राशियों के लिए वैधृति योग का समय कैसा रह सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वैधृति योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सेहत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। कारोबार से जुड़े मामलों में नुकसान होने की आशंका है, जिससे आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है। मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है। इसके अलावा परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें।

विज्ञापन

3 of 6
बिना पूरी जानकारी के कहीं भी पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए वैधृति योग आर्थिक मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कारोबार में घाटा होने की आशंका है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। खासतौर पर निवेश से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। बिना पूरी जानकारी के कहीं भी पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। इस समय अपनी आर्थिक योजनाओं की समीक्षा करना बेहतर रहेगा।

4 of 6
आर्थिक मोर्चे पर भी नुकसान होने की आशंका है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस योग के दौरान कामकाज में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम में देरी या बाधा आने से परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

5 of 6
काम का दबाव बढ़ने या किसी परेशानी के कारण मानसिक चिंता रह सकती है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव बढ़ने या किसी परेशानी के कारण मानसिक चिंता रह सकती है। वहीं, कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। पैसों के लेन-देन में रुकावट या परेशानी आने की आशंका है। इसके साथ ही सेहत का विशेष ध्यान रखें और छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुस्से में कोई ऐसी बात कहने से बचें, जिससे रिश्तों में दूरी बढ़े। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तनाव या मतभेद हो सकते हैं। गुस्से में कोई ऐसी बात कहने से बचें, जिससे रिश्तों में दूरी बढ़े। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण विषय पर फैसला लेते समय जल्दबाजी करने के बजाय सभी पहलुओं पर विचार करें। शांत रहकर परिस्थितियों को संभालना आपके लिए बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें