फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फरवरी राशिफल: शुक्रवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, मिलेगा मान-सम्मान

Fri, 07 Feb 2020 03:51 PM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : rashifal
Daily Horoscope, February 7: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में स्थित है। आज प्रदोष व्रत भी है। यह व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए किया जाता है।


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 7 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
  • आज के दिन आपके प्रयास बढ़ेंगे लेकिन उनका फल मिलने में विलंब होगा। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपकी सुख सुविधाओं  में बढ़ोतरी होगी। आप परिवार को समय देंगे। काम के सिलसिले में आपके नतीजों में गुणवत्ता आएगी और आपका काम लोगों की नजर में आएगा। आपका बॉस भी आपसे खुश रहेगा और आप अपने सुखों को बढ़ाने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आध्यात्मिक व्यवहार भी करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • आज अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियाँ बदलेंगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी यात्रा पर अचानक से जाना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपको यह यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में वैसे शांति रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी पसंद का काम आपको मिल सकता है। पदोन्नति होने के भी योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी लेकिन दिन जैसे जैसे आगे बढ़ेगा आपको फायदा दिखाई देने लगेगा। पैसों का लाभ होगा। दांपत्य जीवन में भी सुख रहेगा और व्यापार भी उन्नति में दिखाई देगी। काम के सिलसिले में भी आपकी इच्छा शक्ति प्रबल होगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। प्रेम जीवन के दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा जाएगा। खर्चों में जो अधिकता थी वह अब कम हो जाएगी और आपकी आर्थिक स्थिति के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में भी अच्छा लाभ होने के योग बन रही है। अधिक प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा लेकिन उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन में थोड़ी निराशा हो सकती है। बेवजह की यात्रा पर जाने से थोड़ा धन खर्च अवश्य होगा लेकिन प्लानिंग के साथ जाएंगे तो स्थिति अच्छी बनेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन नौकरी में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत को समझा जाएगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन में खुशी भरा समय दिखाई देगा। आपको आज अचानक से कोई खुशी की खबर मिल सकती है। संतान से सुख रहेगा। विद्यार्थियों का नतीजे मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा क्योंकि आपको अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपकी इनकम बढ़ेगी और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आपसे भी दिन अच्छा है और आपके रिश्ते में रोमांस और प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज निराशा हो सकती है और उनकी झड़प हो सकती है। पारिवारिक वातावरण धार्मिक होगा। घर में खुशियां रहेंगी।काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। 

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • आप आज के दिन को अच्छा बनाने की कोशिश करेंगे। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएंगे जिसके आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहने से मन चिंतित रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। इसपास के लोगों में तनाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन जिन लोगों के घर में विवाह की बात चल रही है, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी बात को लेकर आपकी बात बिगड़ने की संभावना होगी। किसी से व्यर्थ वाद विवाद ना करें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • आपको आज रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी क्योंकि आपका भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। अपनी मां से सुख मिलेगा और उनसे किसी प्रकार के लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सब मिलजुल कर रहेंगे। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको आज यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि यह यात्रा आपको शारीरिक क्षति पहुंचा सकती है। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन व्यापार में धन लाभ होगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  • आपको आज समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और मानसिक तनाव भी आप पर हावी रहेगा जिससे आपको कामों में सफलता मिलने में कमी आएगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास भी थोड़े ही सफल रह सकते हैं इसलिए ज्यादा मेहनत क।रें किसीसे उल्टा-सीधा ना बोलें क्योंकि इससे आपको ही नुकसान उठाना पड़ेगा। आपके मन में धार्मिक विचार चलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेना होगा। भाग्य की बदौलत आंशिक तौर पर धन की प्राप्ति होगी। खर्चों में अधिकता भी रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। कार्य में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। दोपहर बाद आपका सितारा ज्यादा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन के तनाव से मुक्ति मिल सकती है। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। इनकम में वृद्धि होगी। अच्छी यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा लेकिन लड़ाई झगड़े से दूर रहें। काम के सिलसिले में आपके साथ काम करने वाले लोगों का आपको बहुत ज्यादा सहारा मिलेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आपके लिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आप अपने प्रिय के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और आपका जीवन साथी आपसे कुछ आवश्यक खर्चों की बात करेगा। परिवार का वातावरण भी पहले के मुकाबले अच्छा बनेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके लिए फायदे का सौदा बनेगी। यात्राओं से सुख मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी लेकिन खर्चे काफी अधिक हो सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। फिर भी भाग्य की प्रबलता के कारण आपके कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत बनेगा। हर काम को मेहनत से करेंगे। अपने कुछ खास लोगों से लड़ाई झगड़े की संभावना बनेगी। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। उनके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। गुरु समान व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें