मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आरंभ में कुछ बांधा आएगी, लेकिन बाद में वह पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी अथवा कर्मचारी आप की अनदेखी का फायदा उठाने की कोशिश करेगे, लेकिन अपनी बुद्धि बल से आप सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। आज आपको कार्यालय में कुछ अधिक काम दिया जा सकता है, लेकिन घबराए नहीं, मेहनत से आप सभी कार्य समय से पूरे कर देंगे, जिससे आपके अधिकारी आपसे खुश नजर आएंगे।