वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है, उसमें भाग्य का आपको साथ नहीं मिलेगा। दिन में काम जल्दी खत्म करके आज आप सायंकाल का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य के लिए कोई कार्य चल रहा था, तो वह आज पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोग आज आप से आगे निकलने का प्रयास करेंगे, आप भी धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। व्यस्तता के बीच आज अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे।