धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश करने वाले लोगो के लिए नए-नए अवसर लेकर आएगा, जिससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता कम होगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति ने आपसे धन उधार लिया हुआ था, तो वह आज वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। ऑफिस में आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे, इसका भविष्य में आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, जिसे देखकर आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे।