rashifal 2021
- फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
ग्रह जनित संभावनाओं पर नजर डाली जाए तो आज आपको रोजगार प्राप्ति का अवसर मिल सकता है। यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बड़े भाइयों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी संतान और जीवन साथी के प्रति प्रेम की वृद्धि महसूस होगी और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। परिवार के बुजुर्गों का भी आज आपको आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह से काम करने से आज कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होगा और कुछ बिजनेस ट्रैवलिंग भी हो सकती है। यदि विवाह के संबंध में कोई समस्या आ रही थी तो आज वह दूर हो जाएगी। आज किसी से भी पैसों का लेनदेन करने से बचें लेकिन कर्ज को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है।