फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 23 February 2021: आज एकादशी तिथि पर इन छह राशियों का होगा भाग्योदय, बनेंगे बिगड़ेंगे काम

Tue, 23 Feb 2021 09:13 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन मंगलवार और माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। चंद्र देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके व्यापार में नये सुधार लेकर आएगा और नए-नए अफसरों की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उत्तम लाभ मिलने की पूरी संभावना है। जीवन साथी के सहयोग से आज आपके लक्ष्यों की पूर्ति होगी। पिता जी के आशीर्वाद से आपके पारिवारिक बिजनेस में भी लाभ होने की भरपूर संभावना है और शासन के द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। आज शाम के समय अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं शारीरिक कष्ट होने की संभावना दिख रही है, लेकिन देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा। आज कोई शिक्षा सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
व्यापार करने वाले लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रता बनाए रखें। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग बनते हुए दिख रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे है, लेकिन आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यवसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी और आप भविष्य के प्रति भी चिंतित रखेंगे।
 

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने के लिए कह रहा है, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। यदि ऐसा हुआ तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवसाय शुरू करने के लिए आज नये मार्ग प्रशस्त होंगे और निवेश भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है, तो वह आज आपको मिल सकता है, उसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में विवेक व बुद्धि से लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। संतान के भविष्य की आज आपको चिंता होगी। पारिवारिक धनसंपदा में भी बढ़ोतरी होगी। आज शाम के समय आप किसी नामकरण विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने ऑफिस में अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहना होगा। कड़ी मेहनत करने से ही आपके कार्य सफल होंगे।  कार्यक्षेत्र में भी आपके अधिकार व दायित्व में वृद्धि होगी। हालांकि मित्रों से कुछ निराशा आपके हाथ लग सकती हैं। भौतिक सुख साधनों पर भी खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षडयंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आप से संबंध बनाने की चाहत रखेंगे, जिससे आपके प्रिय जनों की संख्या में इजाफा होगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। आज शाम के समय आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में खराबी आ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तो पर विशेष ध्यान रखें। रिश्तो में चली आ रही कड़वाहट आज खत्म होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा धन खर्च करने से आज बन सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में आज नई योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। शत्रु भी आपके पराक्रम को देख आज उत्साहित होंगे। आपके अंदर परोपकार व दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी और आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य की थोड़ी चिंता सताने लगेगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
यदि बहुत समय से शरीर में कोई कष्ट हो रहा है, तो उससे आज सुधार होगा। संतान के भविष्य से जुड़ा आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने में आपको अपने भाई का सहयोग मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आज झुकाव रहेगा और जीवन साथी के साथ रिश्तो में भी मजबूती आएगी, लेकिन साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ अवरोध हो सकता है, इसीलिए उन्हें करने से बचना होगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है और समाज मे आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके जीवन में कोई समस्या चल रही हैं, तो वह आज समाप्त होगी, जिससे आपके पारिवारिक जीवन में शांति और खुशहाली आएगी। फिर भी आज आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन भी होता दिख रहा है। जीवन साथी के साथ मिलकर आज भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। शाम के समय वाहन से दूरी बनाकर रखें अन्यथा चोट लगने का भय बना हुआ है। परिवार में आज किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत होगी और आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत से आपके रिश्ते में चल रही गलतफहमी दूर होंगी और प्रेम बढ़ेगा। यदि आप साझेदारी में कार्य करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतें अन्यथा वाद विवाद की आशंका बनती दिख रही है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर बनेंगे। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य से आज आपका मान-सम्मान सातवें आसमान पर होगा। आज शाम के समय अतिथियों का अचानक आगमन आपकी जेब पर खर्चे का बोझ बढ़ा सकता है। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
रोजगार के क्षेत्र में जो रुकावटें चल रही थी, वह आज दूर होंगी और आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापार में आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन में आज नये संबंध स्थापित होंगे। शाम का समय धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा और शुभ व्यय की कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से शासन द्वारा आप को सामान सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दें क्योंकि इसका उल्टा असर आप पर पड़ सकता है। आज शाम का समय पुण्य कार्य में लगेगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए एकाग्रता से कार्य करें। आज आपको अपने पूर्वजों के धन मिलने की भी भरपूर संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखकर चलना होगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और भविष्य के लिए कुछ बचत की योजना पर भी निवेश करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नयी योजना की पूर्ति करने के लिए अत्यंत शुभ है। आपके मित्रों व परिवार जनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपके नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आपको कुछ श्रेष्ठ कार्य द्वारा धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता में व्यतीत होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे आपका जीवन साथी आपके प्रति और भी मान सम्मान रखने लगेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संपत्ति से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए भी आज आप महत्व देंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनते हुए दिख रहे हैं। अपने पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। छात्रों को गुरुजनों के सहयोग से स्मरण शक्ति का विकास होगा। अपने ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें